A
Hindi News धर्म Hindu New Year: हिंदू नववर्ष कब से शुरू होगा, कौन हैं इस साल के राजा और मंत्री? ज्योतिष के अनुसार जानें कैसा रहेगा साल

Hindu New Year: हिंदू नववर्ष कब से शुरू होगा, कौन हैं इस साल के राजा और मंत्री? ज्योतिष के अनुसार जानें कैसा रहेगा साल

Hindu New Year: नए साल 2026 की शुरुआत 1 जनवरी 2026 से होगी। हालांकि, हिंदू नववर्ष 2083 इस साल शुरू होगा। हिंदू नववर्ष जनवरी से नहीं मार्च के महीने से शुरू होगा। आइए जान लेते हैं कि किस दिन से नव संवत्सर की शुरुआत होगी और इस साल के राजा और मंत्री कौन होंगे।

Hindu New Year- India TV Hindi Image Source : FREEPIK हिंदू नववर्ष

Hindu New Year: पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. साल 2026 में यह तिथि 19 मार्च 2026, गुरुवार को पड़ेगी. इसी दिन से विक्रम संवत 2083 का आरंभ माना जाएगा. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, ब्रह्मा जी ने भी सृष्टि की रचना इसी दिन की थी इसीलिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हिंदू नववर्ष शुरू होता है। इस साल के राजा देवगुरु बृहस्पति होंगे और मंत्री मंगल। ज्योतिष के अनुसार यह साल व्यापार और सामाजिक सुधारों वालों हो सकता है। लेकिन धार्मिक उन्माद की भी संभावना है। राजनीति में उथल-पुथल मच सकती है। 

हिंदू नववर्ष 2083

हिंदू पंचांग या कैलेंडर की शुरुआत सम्राट विक्रमादित्य ने की थी। उन्हीं के नाम पर हिंदू नववर्ष को विक्रम संवत भी कहा जाता है। विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च 2026, गुरुवार के दिन से होगी। इसलिए हिंदू नववर्ष के राजा भी देव गुरु बृहस्पति ही होंगे वहीं इस साल के मंत्री मंगल रहेंगे। यानि ज्ञान के कारक ग्रह गुरु और नेतृत्व और साहस के कारक ग्रह गुरु का हिंदू नववर्ष पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार हिंदू नववर्ष में क्या कुछ घटित हो सकता है आइए जानते हैं।

कैसा रहेगा हिंदू नववर्ष 2083

गुरु ग्रह को व्यापार, संपन्नता, सामाजिक सरोकार और शुभता का कारक माना जाता है। इसलिए गुरु के राजा होने से व्यापारियों को इस साल लाभ मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर लोग एक दूसरे से मेलजोल बढ़ा सकते हैं। हालांकि गुरु के प्रभाव के कारण धार्मिक भावनाएं कई बार समाज में उन्माद भी पैदा कर सकती हैं और सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं। गुरु अच्छे राजनीतिज्ञ को जहां ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे वहीं सत्ता और जनता के प्रति गलत भावना रखने वालों को सजा भी देंगे। यानि राजनीतिक उथल-पुथल की भी संभावना है। गुरु ज्ञान के कारक भी हैं इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मंगल का प्रभाव जहां लोगों के नेतृत्व और साहस को बढ़ावा देगा वहीं क्रोध में भी अधिकता देखे को मिल सकती है। मंगल के प्रभाव के कारण वैश्विक स्तर पर युद्ध और अस्थिरता देखी जा सकती है। 

इन राशियों के लिए शुभ हो सकता है 2083

हिंदू नव वर्ष चार राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस साल में गुरु और मंगल के प्रभाव के चलते मेष, वृश्चिक, धनु और मीन वालों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इन राशियों को करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलेगा और धन लाभ के भी योग बनेंगे। रोजगार के नए साधन इनको मिल सकता है। पदोन्नति और समाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ने की भी संभावना है। राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आपके शुभचिंतकों की संख्या बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

January 2026 Calendar: जनवरी में माघ मेला, मकर संक्रांति के साथ ही आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Chinese Horoscope 2026: ड्रैगन, रैट, टाइगर, घोड़ा - जानिए नए साल में किस राशि की चमकेगी किस्मत?, पढ़ें वार्षिक चीनी राशिफल