A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Holashtak 2026: 26 फरवरी को होलाष्टक के तीसरे दिन शनि होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत? जानें

Holashtak 2026: 26 फरवरी को होलाष्टक के तीसरे दिन शनि होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत? जानें

Holashtak 2026: होलाष्टक का तीसरा दिन 26 फरवरी को है। इस दिन शनि ग्रह उग्र अवस्था में रहेंगे। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि होलाष्टक के तीसरे दिन क्या कार्य नहीं करने चाहिए और शनि को शांत करने के लिए क्या उपाय करना शुभ होगा।

Holashtak 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK होलाष्टक 2026

Holashtak 2026: होलाष्टक के आठ दिनों में हर दिन कोई न कोई ग्रह उग्र अवस्था में रहता है। पहले दिन चंद्रमा, दूसरे दिन सूर्य तो तीसरे दिन शनि ग्रह उग्र होते हैं। होलाष्टक का तीसरा दिन 26 फरवरी को है। इस दिन आपको किन शनि की उग्रता को कम करने के लिए क्या कार्य करने चाहिए और कौन से उपाय करके शनि ग्रह शांत हो सकते हैं इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे। 

होलाष्टक के तीसरे दिन शनि होंगे उग्र 

होलाष्टक के तीसरे दिन यानि 26 फरवरी को शनि की उग्रता आपको प्रभावित कर सकती है। आलस्य आपके ऊपर हावी हो सकता है और गलत दिशाओं में मन भटक सकता है। इसके साथ ही आपके करियर और कारोबार पर भी शनि ग्रह बुरा असर डाल सकते हैं। इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय इस दिन न लें और साथ ही उग्र शनि को शांत करने के उपाय करें। 

होलाष्टक के तीसरे दिन क्या कार्य नहीं करने चाहिए

  • होलाष्टक के तीसरे दिन शनि उग्र होते हैं इसलिए माता-पिता और बुजुर्गों का अपमान न करें, अन्यथा प्रतिकूल परिणाम भूगतने पड़ सकते हैं। 
  • असत्य बोलने से बचें और झूठी गवाही देने से भी दूर रहें। 
  • होलाष्टक के दिन काले वस्त्र पहनने से बचें। काली चीजों से जितना परहेज करेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।
  • जानवरों पर किसी भी तरह का अत्याचार इस दिन न करें अन्यथा बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। 
  • इस दिन किसी का मजाक न उड़ाएं और पीठ पीछे किसी की बुराई न करें। 

होलाष्टक के तीसरे दिन करें ये उपाय 

  • होलाष्टक के तीसरे दिन आपको शनि ग्रह को शांत करने के लिए सरसों के तेल का दान करना चाहिए। 
  • काले कुत्ते को रोटी खिलाने से भी शनि ग्रह के बुरे प्रभावों से आप बच सकते हैं। 
  • इस दिन शनि ग्रह के मंत्र- ॐ शं शनैश्चराय नमः और ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जप करने से भी शनि की प्रतिकूलता कम होगी।
  • होलाष्टक के तीसरे दिन उड़द दाल, काले तिल, लोहा, जूते-चप्पल का दान करना भी आपके लिए शुभ रहेगा। 
  • इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से भी शनि की प्रतिकूलता कम होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Numerology: इन तारीखों में जन्मी बेटियां होती हैं मां के लिए सौभाग्यशाली, ससुराल में भी लाती हैं खुशहाली!

Holashtak 2026: होलाष्टक पर यदि वर्जित काम कर लिए तो आपके साथ क्या-क्या हो सकता है?