Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat, Puja Vidhi Live: क्या चंद्र ग्रहण के बाद होलिका दहन किया जा सकता है? जान लें होली जलाने की टाइमिंग और पूजा विधि
Holika Dahan 2026 Date, Shubh Muhurat Live Updates: श्री मार्कंडेय महादेव मंदिर के मुख्य प्रशासनिक पुजारी मुन्ना गुरु जी के अनुसार 3 मार्च को होलिका दहन ग्रहण की समाप्ति के बाद किया जा सकता है।

Holika Dahan 2026 Date, Shubh Muhurat Live Updates: इस साल होलिका दहन का पावन पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। जहां कई लोगों ने कल यानी 2 मार्च को होलिका दहन किया तो वहीं कई लोग आज शाम यानी 3 मार्च को होली जलाएंगे। आज चंद्र ग्रहण भी है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना है कि ग्रहण के दौरान होलिका दहन बिल्कुल भी नहीं करना है। हालांकि ग्रहण की समाप्ति के बाद आप होली पूजा कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं 3 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा और इसकी पूजा कैसे की जाती है।
होलिका दहन मुहूर्त 3 मार्च 2026 (Holika Dahan Muhurat 3 March 2026)
श्री मार्कंडेय महादेव मंदिर के मुख्य प्रशासनिक पुजारी मुन्ना गुरु जी के अनुसार होलिका दहन का सबसे शुभ मुहूर्त 2 मार्च को ही था। लेकिन जो लोग किसी कारण कल होलिका दहन नहीं कर पाए थे। वो आज शाम 6 बजकर 46 मिनट के बाद यानी ग्रहण समाप्त होने के बाद होलिका दहन कर सकते हैं।
होलिका दहन पूजा विधि (Holika Dhahan Puja Vidhi)
- होलिका दहन की पूजा के लिए एक लोटा जल, रोली, चावल, फूल, माला, कलावा, मूंग की दाल, गुलाल, नई फसल की बालिया इत्यादि सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी।
- इन सभी सामग्रियों को जहां होलिका दहन करना है वहां एकत्रित कर लें।
- सबसे पहले होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठें।
- फिर भगवान गणेश, श्री हरि विष्णु और भक्त प्रह्लाद का ध्यान करें।
- होलिका में जल अर्पित करें और कुमकुम, अक्षत, गुलाल और फूल चढ़ाएं।
- इसके बाद कच्चे सूत को होलिका के चारों तरफ 3 या 7 बार लपेंटे।
- फिर अग्नि जलाएं और लाए गए अनाज को होलिका की अग्नि में सेंकें।
- इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
Live updates : Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat, Puja Vidhi Live: आज इस शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन, जान लें पूजा की पूरी विधि स्टेप बाय स्टेप
-
March 03, 2026 9:39 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026: होलिका दहन आज कर सकते हैं क्या?
जिन लोगों ने कल होलिका दहन नहीं किया था वो लोग आज होलिका दहन कर सकते हैं। आज होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा।
-
March 03, 2026 8:41 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026 Live: नई बहू को होलिका दहन क्यों नहीं देखना चाहिए
घर के बुजुर्गों के अनुसार शादी के बाद पहली होली पर नई बहू का ससुराल में होलिका दहन में शामिल होना शुभ नहीं माना जाता। इसकी वजह यह है कि होलिका दहन को प्रतीकात्मक रूप से होलिका की चिता माना जाता है, क्योंकि पौराणिक कथा के अनुसार इसी अग्नि में होलिका का दहन हुआ था। विवाह एक मांगलिक और शुभ संस्कार है, इसलिए उसके तुरंत बाद चिता के प्रतीक माने जाने वाले इस अनुष्ठान से नई बहू को दूर रखा जाता है। इसी मान्यता के चलते कई परिवार पहली होली पर बहू को मायके भेजने की परंपरा कई जगहों में आज भी निभाई जाती है।
-
March 03, 2026 7:41 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holi 2026: होली किस रंग से खेलनी चाहिए
होली के दिन किस प्रोफेशन वालों को कौन-से रंग से होली खेलनी चाहिए, ताकि उन्हें अपने काम में अधिक से अधिक मुनाफा मिले चलिए इस बारे में जानते हैं। लाल रंग भूमि पुत्र मंगल का रंग है, अतः भूमि से संबंधित सभी काम करने वाले माइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोग, प्रॉपर्टी डीलर, बिल्डर्स, सीविल इंजिनियर्स आदि को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। दूसरी तरफ हरा रंग बुध का प्रतिनिधित्व करता है और बुद्ध, बुद्धि और वाणी का देवता है। अतः संगीतकारों, कम्पोज़र, व्यापारी वर्ग, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी, लेखक, कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंजीनियरों के लिये हरे रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। इसके अलावा पीला रंग गुरु का प्रतिनिधित्व करता है और गुरु सोना, चांदी तथा अन्न से संबंधित व्यापार को आर्थिक रूप से प्रभावित करता है। अतः इन सब कार्यों से जुड़े लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। वहीं नीला रंग शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। अतः अभिनेता, कलाकार, कम्प्यूटर व्यवसायी, प्लास्टिक, ऑइलपेंट, लोहा व्यवसायी एवं राजनीतिज्ञों के लिये नीले रंग से होली खेलना अत्यंत शुभ रहेगा।
-
March 03, 2026 6:53 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026 Live: होलिका दहन की परिक्रमा करने का महत्व
माना जाता है कि अग्नि के चारों ओर घूमने से हमारे अंदर की समस्त नकारात्मक ऊर्जा जलकर राख हो जाती है और नई ऊर्जा का संचार होता है। इससे हमारे घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही होलिका दहन कीपवित्र आग के सामने सच्चे मन से की गई हर प्रार्थना शीघ्र पूर्ण होती है और जीवन में खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है।
-
March 03, 2026 6:19 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026 Live: 3 मार्च को होलिका दहन कब किया जाएगा
3 मार्च 2026 को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6 बजकर 47 मिनट से शुरू हो रहा है। इस बात का ध्यान रखें कि इससे पहले चंद्र ग्रहण रहेगा।
-
March 02, 2026 11:57 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Holi 2026 Date: होलिका दहन के बाद होली कब मनाई जाएगी
इस साल होलिका दहन 2 मार्च 2026 को किया जाएगा तो वहीं रंग वाली होली 4 मार्च 2026 को खेली जाएगी। 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण होने की वजह से न तो इस दिन होलिका दहन किया जाएगा और न ही होली खेली जाएगी। हालांकि कुछ जगहों पर 3 मार्च की शाम 6 बजकर 46 मिनट के बाद होलिका दहन किया जाएगा। लेकिन ज्यादातर जगहों पर 2 मार्च को ये पर्व मनाया जाएगा।
-
March 02, 2026 11:24 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Holika Dahan Puja Vidhi: होलिका दहन पूजा विधि
इस दिन भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें। ये व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखा जाता है। इसके बाद गाय के गोबर से होलिका का निर्माण करें। एक थाली में माला, गुड़, साबुत हल्दी, पुष्प, कच्चा सूत, गुलाल, नारियल, मूंग दाल, बताशे, रोली, गेहूं की बालियां और साथ में एक लोटा जल रखें। फिर भगवान नरसिंह का ध्यान करें और बनाई गई होलिका पर रोली, अक्षत, फूल, बताशे अर्पित करें। इसके बाद मौली को होलिका के चारों तरफ 7 या 11 बार लपेटें। इसके बाद प्रह्लाद का नाम लेकर होलिका पर पुष्प अर्पित करें। फिर भगवान नरसिंह का नाम लेते हुए होलिका पर 5 प्रकार के अनाज चढ़ाएं। इसके बाद होलिका दहन करें और फिर परिवार सहित उसकी परिक्रमा करें। होलिका की अग्नि में गुलाल जरूर डालें।
-
March 02, 2026 11:11 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Holika Dahan Katha: होलिका दहन और होली पूर्णिमा की कथा
होली पूर्णिमा की कथा अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा पर राक्षसी होलिका भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को अग्नि में लेकर बैठी गई थी जिससे प्रह्लाद की जलकर मृत्यु हो जाए। लेकिन प्रभु की कृपा से भक्त प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ बल्कि होलिका ही स्वयं जलकर खाक हो गई। कहते हैं इस वजह से ही फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका का दहन किया जाता है।
-
March 02, 2026 10:36 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Holika Dahan 2026 Live: होलिका दहन की परिक्रमा कैसे करनी चाहिए
- होलिका की परिक्रमा करने से पहले हाथ में थोड़ा जल, फूल और अक्षत लें। इसके बाद ईश्वर का ध्यान करें।
- अग्नि की परिक्रमा हमेशा घड़ी की दिशा में ही करनी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना गया है।
- परिक्रमा पूरी होने के बाद हाथ जोड़कर प्रणाम करें और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।
- विधि-विधान से की गई परिक्रमा पितरों का आशीर्वाद दिलाती है।
-
March 02, 2026 10:36 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Holika Dahan 2026 Live: होलिका दहन की परिक्रमा कैसे करनी चाहिए
- होलिका की परिक्रमा करने से पहले हाथ में थोड़ा जल, फूल और अक्षत लें। इसके बाद ईश्वर का ध्यान करें।
- अग्नि की परिक्रमा हमेशा घड़ी की दिशा में ही करनी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना गया है।
- परिक्रमा पूरी होने के बाद हाथ जोड़कर प्रणाम करें और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।
- विधि-विधान से की गई परिक्रमा पितरों का आशीर्वाद दिलाती है।
-
March 02, 2026 9:35 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Holika Dahan 2026 Live: होलिका दहन कल कितने बजे किया जाएगा
होलिका दहन का समय 3 मार्च को शाम 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 9 बजे तक रहेगा।
-
March 02, 2026 8:55 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Holika Dahan 2026 Live: होलिका दहन नए शादीशुदा जोड़ों को क्यों नहीं देखना चाहिए?
कुछ परंपराओं और लोक मान्यताओं के अनुसार, नए शादीशुदा जोड़ों खासकर पहली होली मना रहे दंपति को होलिका दहन की अग्नि सीधे नहीं देखनी चाहिए। इसके पीछे मान्यता है कि अग्नि को अत्यंत तीव्र और ऊर्जावान माना जाता है, जो नवदंपति के दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
-
March 02, 2026 8:04 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
होलिका दहन मुहूर्त 2026 (Holika Dahan 2 March 2026 Timing)
- दिल्ली - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
- नोएडा - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
- मथुरा - शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
- भोपाल - शाम 6:24 से रात 8:51 बजे तक
- लखनऊ - शाम 6:30 से रात 8:51 बजे तक
- पटना - शाम 5:52 से रात 8:20 बजे तक
- मुंबई - शाम 6:44 से रात 9:11 बजे तक
- चंडीगढ़ - शाम 6:23 से रात 8:51 बजे तक
- शिमला - शाम 6:21 से रात 8:50 बजे तक
- जयपुर - शाम 6:29 से रात 8:57 बजे तक
- वाराणसी - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
- रायपुर - शाम 6:08 से रात 8:35 बजे तक
- बेंगलुरु - शाम 6:29 से रात 8:54 बजे तक
- चेन्नई - शाम 6:18 से रात 8:43 बजे तक
- हैदराबाद - शाम 6:23 से रात 8:49 बजे तक
- ईटानगर - शाम 5:17 से रात 7:45 बजे तक
- कोलकाता - शाम 5:41 से रात 8:08 बजे तक
- भुवनेश्वर - शाम 5:52 से रात 8:19 बजे तक
- नागपुर - शाम 6:19 से रात 8:45 बजे तक
- अहमदाबाद - शाम 6:43 से रात 9:11 बजे तक
- रांची - शाम 5:53 से रात 8:20 बजे तक
-
March 02, 2026 7:42 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan Mantra: होलिका दहन मंत्र
1. गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम्।
उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपमजम्।।
ऊँ गं गणपतये नम: पंचोपचारार्थे गंधाक्षतपुष्पाणि समर्पयामि।
2. ऊँ अंबिकायै नम: पंचोपचारार्थे गंधाक्षतपुष्पाणि सर्मपयामि।।
3. ऊँ नृसिंहाय नम: पंचोपचारार्थे गंधाक्षतपुष्पाणि समर्पयामि।।
4. ऊँ प्रह्लादाय नमः पंचोपचारार्थे गंधाक्षतपुष्पाणि समर्पयामि।।
5 असृक्पाभयसंत्रस्तै: कृता त्वं होली बालिशै:
अतस्त्वां पूजयिष्यामि भूते भूतिप्रदा भव:।।
6. अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्।
7. वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।
-
March 02, 2026 7:04 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holi Kab Jalegi: होली कब जलेगी
होली 2 मार्च और 3 मार्च दोनों दिन जलेगी। 2 मार्च को होली जलाने का मुहूर्त शाम 6 बजकर 39 मिनट से शुरू हो गया है और 9 बजे तक ये मुहूर्त रहेगा। वहीं 3 मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगा।
-
March 02, 2026 6:46 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holi Puja Timing 2026: होली पूजा का समय
होली पूजा का समय शुरू हो गया है। आज रात 9 बजे तक होलिका दहन कर सकेंगे।
-
March 02, 2026 6:20 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan Ki Puja Kaise Kare: होलिका दहन की पूजा कैसे करते हैं
होलिका दहन प्रदोष काल में किया जाता है। पहले स्थान को साफ कर लकड़ी और उपलों से होलिका सजाई जाती है। पूजा में रोली, हल्दी, अक्षत, फूल, मौली, गुड़, बताशे, नारियल, जौ, चना और गेहूं की बालियां चढ़ाई जाती हैं। जल से अर्घ्य दें। मौली बांधकर होलिका की 3 या 7 परिक्रमा करें। विधि-विधान से अग्नि जलाएं। जौ, चना और गेहूं की बालियां अग्नि में अर्पित करें। परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें। अग्नि में भुने जौ या गेहूं को प्रसाद के रूप में बांटें।
-
March 02, 2026 5:49 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan On Holi 2026: होली पर चंद्र ग्रहण
-
March 02, 2026 5:15 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan Samagri: होलिका दहन की सामग्री
- सूखी लकड़ियां
- गोबर के उपले (कंडे)
- गेंहूं की बालियां (नई फसल)
- जौ और चना
- नारियल
- रोली और हल्दी
- अक्षत (चावल)
- मौली (कलावा)
- फूल और माला
- गुड़ और बताशे
- पान, सुपारी, लौंग-इलायची
- कपूर
- घी
- जल से भरा लोटा
-
March 02, 2026 4:48 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026 Live: होलिका की कितनी परिक्रमा लगानी चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन की अग्नि की तीन या सात बार परिक्रमा लगानी चाहिए। परिक्रमा के दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही परिक्रमा के समय मन ही मन भगवान से प्रार्थना करना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, अग्नि की तीन या सात बार परिक्रमा करना सबसे शुभ माना जाता है। तीन की संख्या को त्रिदेवों ब्रह्मा, विष्णु और महेश के सम्मान में उत्तम माना जाता है, जबकि सात परिक्रमाएं हमारे जीवन के सात चक्रों की शुद्धि का संकेत देती हैं।
-
March 02, 2026 4:32 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026: होलिका दहन की अग्नि किसे जलानी चाहिए
होलिका दहन की अग्नि परंपरा अनुसार गांव/मोहल्ले के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित पुरुष या कुल के मुखिया द्वारा जलाई जाती है। कुछ स्थानों पर पंडित जी या संतान प्राप्ति की कामना करने वाले दंपति भी अग्नि प्रज्वलित करते हैं।
-
March 02, 2026 3:49 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan Mein Kya Kya Dalen: होलिका दहन में क्या-क्या डालें
- सूखी लकड़ी और उपले
- गेंहूं की बालियां (नई फसल
- चने और जौ
- नारियल
- रोली, हल्दी और अक्षत (चावल)
- मौली (कलावा)
- गुड़ और बताशे
- पान, सुपारी और इलायची
- सूखा नारियल का छिलका या कपूर
-
March 02, 2026 3:20 PM (IST) Posted by Arti Azad
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें?
- चंद्र ग्रहण और सूतक काल में कुछ कार्यों से बचना चाहिए और कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के दौरान मांस, मदिरा या तामसिक भोजन का सेवन वर्जित माना जाता है।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान चांद की किरणें अशुद्ध हो जाती हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है उन्हें घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। निकलना भी पड़े पूरी तरह किरणों से शरीर को बचाकर निकलना चाहिए और चंद्रमा की ओर देखना नहीं चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को नुकीली वस्तुओं के प्रयोग से दूर रहना चाहिए, ताकि नकारात्मक प्रभाव से बचाव हो सके।
- ग्रहण काल में भोजन पकाना और खाना भी वर्जित माना जाता है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति वास्तव में बीमार हो या छोटे-बुजुर्ग हों, तो आवश्यकतानुसार वह अपने सुविधानुसार भोजन ले सकते हैं।
- इस समय भगवान की मूर्तियों को छूना नहीं चाहिए और ग्रहण काल में पूजा-पाठ रोक देना चाहिए । मंदिरों के कपाट ग्रहण काल में बंद रखना शुभ माना जाता है।
- इसके अलावा ग्रहण के समय सोने से बचना, नकारात्मक विचार मन में न लाना और शांत मन रखना आवश्यक बताया जाता है।
- ग्रहण के दौरान नग्न आंखों से चंद्रमा की ओर देखना काफी नुकसान देह साबित हो सकता है। तो बेहतर होगा कि आप इसे चश्मा लगाकर या फिर दूरबीन की मदद से देखें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी जैसे पवित्र पौधों को नहीं छूना चाहिए, हो सके तो उन्हें भी कहीं छाया में रखना चाहिए या फिर किसी कपड़े से ढंक देना चाहिए।
-
March 02, 2026 2:57 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan Kya 3 March Ko Kar Sakte Hain: क्या 3 मार्च को होलिका दहन किया जा सकता है
जी हां होलिका दहन 3 मार्च को भी किया जा सकता है। इस दिन शाम 6 बजकर 46 मिनट के बाद होलिका दहन का मुहूर्त रहेगा।
-
March 02, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026 Live: होलिका दहन किसे नहीं देखना चाहिए?
- जिन लोगों की केवल एक संतान होती हैं उनको होलिका नहीं देखनी चाहिए।
- लोक मान्यता कहती है कि सास और बहू को एक साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए, वरना रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।
- गर्भवती महिलाओं को होलिका दहन देखने से बचना चाहिए।
- जिनकी पहली होली है उन्हें भी होलिका दहन देखने से बचना चाहिए।
-
March 02, 2026 2:13 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Aaj Holika Dahan kab Kiya Jayega: आज होलिका दहन कब किया जाएगा
आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप बिना किसी दुविधा के होलिका दहन कर सकते हैं।
-
March 02, 2026 1:47 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan Ki Rakh Ka Kya Karna Chahiye: होलिका दहन की राख का क्या करना चाहिए
होलिका दहन के अगले दिन सुबह नहाकर थोड़ी सी राख ले आएं और उसे लाल कपड़े में बांधकर मुख्य दरवाजे पर लटका दें। इससे घर में नकारात्मक बातों के आने की आशंका बहुत कम हो जाती है।
-
March 02, 2026 12:59 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan Ki Shubhkamnaye: होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
अन्याय व अधर्म पर भक्ति और सत्य की विजय के पावन पर्व होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमारे जीवन से नकारात्मकता का दहन कर, सत्य, सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार करे। आपको और आपके परिवार को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
-
March 02, 2026 12:27 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026: क्या 3 मार्च को होलिका दहन कर सकते हैं?
जी हां 3 मार्च को शाम 6 बजकर 46 मिनट के बाद होलिका दहन किया सकता है। लेकिन अगर होलिका दहन के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो 2 मार्च की शाम में रहने वाला है।
-
March 02, 2026 12:17 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: सूतक काल में क्या न करें
- सूतक काल में शुभ कार्य न करें।
- पूजा-पाठ और मूर्ति स्पर्श न करें।
- भोजन न पकाएं और न ही ग्रहण करें।
- गर्भवती महिलाएं नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।
- यात्रा और नए कार्य की शुरुआत करने से बचें।
-
March 02, 2026 11:51 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan Ki Rakh Ka Kya Karna Chahiye: होलिका दहन की राख का क्या करना चाहिए
होलिका दहन की राख को घर की दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में रखने से घर की नकारात्मकता दूर हो सकती है। साथ ही राख की पोटली बनाकर घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर लटकाना भी शुभ माना जाता है।
-
March 02, 2026 11:27 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan Ki Puja Kaise Karen: होलिका दहन की पूजा कैसे करें?
- मोहल्ले या घर के पास लकड़ियां, उपले और सूखी घास इकट्ठा कर होलिका सजाएं।
- रोली, चावल, हल्दी, गुलाल, नारियल, फूल, माला, मिठाई और कच्चा सूत होलिका की पूजा के समय साथ रखें।
- होलिका के पास जल से अर्घ्य दें।
- चावल से तिलक करें और फूल अर्पित करें।
- कच्चा सूत होलिका के चारों ओर 3 या 7 बार लपेटें।
- परिवार सहित होलिका की 3 या 7 बार परिक्रमा करें और सुख-शांति की प्रार्थना करें।
- शुभ मुहूर्त में अग्नि जलाएं और भगवान से नकारात्मक शक्तियों के नाश की कामना करें।
-
March 02, 2026 10:28 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan Story: होलिका दहन क्यों किया जाता है?
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद और उनकी बुआ होलिका की कथा से जुड़ा है। कथा के अनुसार हिरण्यकश्यप स्वयं को भगवान मानता था, लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु की भक्ति करता था। क्रोधित होकर उसने प्रह्लाद को मारने की कई कोशिशें कीं। अंत में उसने अपनी बहन होलिका की सहायता ली, जिसे अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था। होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई, परंतु भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर भस्म हो गई। इसी घटना की स्मृति में फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है।
-
March 02, 2026 10:12 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Aaj Holika Dahan Kitne Baje Hoga: आज होलिका दहन कितने बजे होगा
आज होलिका दहन शाम 6 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन रात 9 बजे होगा। ज्यादातर जगहों पर आज ही होलिका दहन कर दिया जाएगा क्योंकि कल चंद्र ग्रहण है।
-
March 02, 2026 9:32 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026: होलिका दहन किस हिंदू तिथि पर किया जाता है?
होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किया जाता है और इस साल होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा।
-
March 02, 2026 9:14 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan Ki Aag Mein Kya Kya Dalna Chahiye: होलिका दहन की अग्नि में क्या डालना चाहिए
- गोबर के उपले
- हरी सरसों
- अनाज
- कपूर
- इलायची
- पान के पत्ते
- नारियल
-
March 02, 2026 8:39 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
होलिका दहन मुहूर्त 2026 (Holika Dahan 2 March 2026 Timing)
- दिल्ली - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
- नोएडा - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
- मथुरा - शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
- भोपाल - शाम 6:24 से रात 8:51 बजे तक
- लखनऊ - शाम 6:30 से रात 8:51 बजे तक
- पटना - शाम 5:52 से रात 8:20 बजे तक
- मुंबई - शाम 6:44 से रात 9:11 बजे तक
- चंडीगढ़ - शाम 6:23 से रात 8:51 बजे तक
- शिमला - शाम 6:21 से रात 8:50 बजे तक
- जयपुर - शाम 6:29 से रात 8:57 बजे तक
-
March 02, 2026 8:08 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026 Muhurat Live: श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज अनुसार ने बताया होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
-
March 02, 2026 8:03 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026: होलिका दहन के समय क्या करें
होलिका दहन की अग्नि को बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका की परिक्रमा करने से पारिवारिक जीवन में शुभता आती है। होलिका दहन की राख को घर में रखने से घर का वास्तु भी सुधरता है। इस दिन होलिका में उपलों की माला डालने से ईश्वर का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। ऊपर दी गई सामग्री को एक थाल में सजाकर सपरिवार आपको होलिका दहन की पूजा करनी चाहिए।
-
March 02, 2026 7:52 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026 Live: होलिका दहन पूजन सामग्री
- गुलाल – होली के स्वागत का प्रतीक
- नारियल – शुभता का प्रतीक
- धूप – ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक
- रोली – शुभता और सकारात्मकता के लिए
- मिट्टी का दीपक – प्रकाश का प्रतीक
- फूल – आनंद और प्रेम का प्रतीक
- उपलों से बनी माला– पारिवारिक रक्षा के लिए
- अनाज – समृद्धि का प्रतीक
- कलावा – रक्षा सूत्र
- कलश में जल – शांति और शीतलता का प्रतीक
- नया अनाज– नई शुरुआत का प्रतीक
- सुपारी – शुभता के लिए
- घी – अग्नि की शुद्धता के लिए
- मिट्टी का दीपक – प्रकाश का प्रतीक
- गन्ना – जीवन में मिठास के लिए
- सरसों के दाने – नकारात्मकता को दूर करने के लिए
- लाल रंग का वस्त्र– ऊर्जा का प्रतीक
- गुजिया या मिठाईयां – होली का प्रसाद
-
March 02, 2026 7:32 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Holika Dahan 2026 Live: क्या 3 मार्च को होलिका दहन किया जा सकता है?
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के सूतक काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। 2026 में 3 मार्च को ग्रहण शाम 6:47 बजे के आसपास समाप्त होगा, इसलिए विद्वानों की सलाह है कि ग्रहण की समाप्ति और शुद्धिकरण के बाद ही होलिका दहन करें।