1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Navratri 2025: नवरात्रि में जरूर करें इन चीजों की खरीदारी, घर आएगी सुख-समृद्धि

Navratri 2025: नवरात्रि में जरूर करें इन चीजों की खरीदारी, घर आएगी सुख-समृद्धि

Navratri 2025: नवरात्रि के पावन अवसर पर कुछ चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

Navratri 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नवरात्रि 2025

Navratri 2025: सोमवार 22 सितंबर से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। इस दौरान माता रानी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिन धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति दिलाने वाले माने जाते हैं। इस दौरान कुछ चीजों की खरीदारी करना भी बेहद शुभ साबित होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कौन-कौन सी चीजें नवरात्रि में खरीदकर आपके घर सुख-समृद्धि आ सकती है। 

श्रृंगार सामग्री 

नवरात्रि के दौरान श्रृंगार सामान खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्रि में श्रृंगार सामग्री खरीदने से घर में समृद्धि आती है और आपको सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है। श्रृंगार सामग्री की खरीदारी करने के लिए सप्तमी, अष्टमी और नवमी बेहद शुभ मानी जाती हैं। 

देवी-देवताओं की मूर्ति 

नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान आप देवी-देवताओं की मूर्ति या तस्वीर भी घर ला सकते हैं। इस दौरान इष्ट देव की मूर्ति घर लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। देवी-देवताओं की मूर्ति घर लाने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है। 

इन शुभ पौधों को भी ला सकते हैं घर 

आप नवरात्रि के दौरान तुलसी, शमी, मनी प्लांट, केले आदि के पौधे घर ला सकते हैं। नवरात्रि में इन पौधों को घर में लगाना बेहद शुभ होता है। इन पौधों को घर में लगाने से नकारात्मकता दूर होती है और साथ ही वास्तु दोष से भी आपको मुक्ति मिलती है। 

कामधेनु लाएं घर 

नवरात्रि में अगर आप कामधेनु की मूर्ति घर लाते हैं तो धन-धान्य के साथ ही आपको आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। कामधेनु की मूर्ति घर में लाने से हर तरह के आर्थिक संकट से आपको मुक्ति मिल सकती है। 

घर और जमीन की खरीदारी करना भी शुभ 

नवरात्रि के पावन अवसर पर आप नया घर या वाहन भी खरीद सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान खरीदा गया घर या जमीन का टुकड़ा आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित होता है। 

खरीद सकते हैं नया वाहन 

नवरात्रि के दौरान नया वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है। खासकर नवरात्रि में पड़ने वाले शनिवार के दिन आप वाहन खरीदें तो उस वाहन से आपको लाभ ही मिलता है। ऐसे वाहन टिकाऊ होता है और उसपर आपको अधिक खर्च नहीं करना पड़ता। 

इन चीजों को भी नवरात्रि में ला सकते हैं घर

नवरात्रि के नौ दिनों में आप चांदी का सिक्का, श्री यंत्र, चंदन, कलश खरीदकर भी माता दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Vastu Tips: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कभी न करें ये गलतियां, हो जाएंगे पाई-पाई के मोहताज

Surya Grahan Upay: सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए क्या करें? वेदों में बताए गए हैं ये उपाय