वैदिक ज्योतिष में महालक्ष्मी योग को अत्यंत शुभ योग माना जाता है। कहते हैं जिसकी कुंडली में इस योग का निर्माण होता है, ऐसा व्यक्ति जीवन में अपार धन कमाता है। साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति करता है। यह योग मंगल और चंद्रमा की युति से बनता है। 5 सितंबर को यानी जन्माष्टमी के अगले दिन यह शुभ योग मिथुन राशि में बनने जा रहा है। इस राशि में पहले से ही मंगल विराजमान हैं और 5 सितंबर को चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश कर जायेंगे। चलिए जानते हैं इन दोनों ग्रहों की युति से बनने वाला महालक्ष्मी योग सबसे ज्यादा किन राशियों को लाभ देगा।
1. सिंह राशि (Leo) - आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा
महालक्ष्मी योग सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को बड़े व्यावसायिक ऑर्डर मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए वेतन वृद्धि के योग बनेंगे।
2. मिथुन राशि (Gemini) - इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा
महालक्ष्मी योग मिथुन राशि में ही बनने जा रहा है। ऐसे में इस योग से आपको भी विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। इस दौरान लिए गए निर्णय भविष्य में अच्छा लाभ देंगे। अचानक से धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस में भी बंपर लाभ होने की उम्मीद है।
3. मकर राशि (Capricorn) - आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
मकर राशि वालों के लिए महालक्ष्मी योग बेहद शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अटका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं।
4. तुला राशि (Libra) - आपके अटके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं
तुला राशि वालों के लिए महालक्ष्मी योग मंगलकारी साबित होगा। आपके अटके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। मनचाही जगह नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। कोई अधूरी इच्छा पूरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश यात्रा के भी शुभ योग बन रहे हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
सितंबर में इस दिन से शुरू होगा 10 दिवसीय गणेशोत्सव, नोट कर लें गणेश चतुर्थी की सही डेट और स्थापना का शुभ मुहूर्त