A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. June Grah Gochar: जून में सजेगा ग्रहों का महादरबार, 4 राशियों की होगी बंपर कमाई और बिजनेस में मिलेगा डबल मुनाफा!

June Grah Gochar: जून में सजेगा ग्रहों का महादरबार, 4 राशियों की होगी बंपर कमाई और बिजनेस में मिलेगा डबल मुनाफा!

June Grah Gochar 2026: जून में कई बड़े ग्रह अपनी-अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 2 जून को ही गुरु राशि परिवर्तन करके कर्क राशि में आ जायेंगे तो इसके बाद सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल भी राशि बदलेंगे। जानिए ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से जून महीना किन राशियों के लिए शानदार रहेगा।

june grah gochar 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जून में सजेगा ग्रहों का महादरबार

June Grah Gochar 2026: जून महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उनके लिए ये महीना कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जून महीना 4 राशि वालों के लिए बेहद शानदार साबित होने वाला है। दरअसल इस महीने में 5 बड़े ग्रह अपनी-अपनी राशि बदल रहे हैं। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेंगे तो 8 जून को शुक्र कर्क राशि में आ जायेंगे। वहीं 22 जून को बुध का भी राशि परिवर्तन होगा और 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर शुरू कर देंगे। मंगल देव 21 जून को अपनी राशि बदलेंगे। जानिए इन गोचरों से किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए जून का महीना बेहद शानदार रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। बिजनेस में बंपर लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। पुराना अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। नई नौकरी मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

जून के महीने में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। कहीं से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में पहले से बनाई गई योजनाएं आपको अच्छा लाभ देंगी। कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में डबल मुनाफा मिलने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को इस महीने कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में की गई मेहनत रंग लाएगी और आप अच्छा पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे। समाज के मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मकान या वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए जून का महीना काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। साथ ही आय में वृद्धि के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इस महीने आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: किस्मत के धनी होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में ही कमा लेते हैं बड़ा नाम और पैसा!