A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों के लिए बेहद खास रहेंगे नवंबर के आखिरी 15 दिन

कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों के लिए बेहद खास रहेंगे नवंबर के आखिरी 15 दिन

कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से कुछ ऐसे योग बन रहे हैं जिनका लाभ राशिचक्र की कुछ राशियों को मिल सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको जानकारी देंगे।

Kartik Purnima 2024- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL कार्तिक पूर्णिमा 2024

कार्तिक पूर्णिमा साल 2024 में 15 नवंबर को है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ ही शिव जी की पूजा का भी विधान है। इसी दिन देव दीपावली का पावन त्योहार भी मनाया जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन कई ऐसे शुभ योग बन रहे हैं जिनके चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। ये राशियां 15 नवंबर से 30 नवंबर के बीच अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देख सकती हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं, और इन योगों के प्रभाव से किन राशियों को लाभ होगा। 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन बन रहे हैं ये शुभ योग 

देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा एक ही दिन मनाई जाती है। साल 2024 में इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से कुछ शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन शनि ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान होंगे जिससे शश योग इस दिन बनेगा। इसके साथ ही चंद्रमा और मंगल के बीच राशि परिवर्तन योग का भी निर्माण इस दिन हो रहा है। चंद्रमा और गुरु की स्थिति से इस दिन सुनफा योग का भी निर्माण होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर इन योगों के बनने से किन राशियों को नवंबर के महीने में लाभ होने वाला है आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

आपके लिए कार्तिक पूर्णिमा के बाद का समय नए अवसर लेकर आएगा। इस दौरान आप जितना सक्रिय रहेंगे उतने ही अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में भी आप अच्छे बदलाव देख सकते हैं। कारोबारियों को अच्छी डील मिलने की पूरी संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में भी इस राशि के जातक अच्छे परिणाम अर्जित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन की स्थिति भी सुधरेगी। 

कर्क राशि 

अपने जीवन में जो चीजें आप पाना चाहते हैं उनमें से कुछ इस दौरान हासिल हो सकती हैं। आपके रुके हुए काम इस दौरान बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ संबंध सुधरेंगे। नवंबर के आखिरी 15 दिन आपके लिए बेहद सफलतादायक साबित हो सकते हैं। प्रमोशन या आमदनी में वृद्धि की आस लगाए लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। 

कुंभ राशि 

कार्तिक पूर्णिमा के बाद कर्क राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, किस्मत का साथ उसमें आपको मिलेगा और आप सफल होंगे। आर्थिक मामलों को लेकर जो चिंताएं आपके मन में थीं वो भी इस दौरान दूर हो सकती है। अगर जॉब में परिवर्तन करने का विचार बना रहे थे तो, किसी अच्छी जगह से आपको ऑफर मिल सकता है। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Kartik Purnima 2024: 15 नवंबर को है कार्तिक पूर्णिमा, इस दिन राशि के अनुसार कर लें इन चीजों का दान, दूर होंगी जीवन की सभी परेशानियां

Margashirsha 2024: नवंबर में कब से होगी मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत? जान लें इस माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं