Karwa Chauth 2025 Moon Time Live: करवा चौथ पर चंद्रमा कितने बजे दिखेगा, इस दौरान किस आरती और मंत्रों का जप करना है? यहां जानें सबकुछ
Karwa Chauth Shubh Muhurat Live: करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं सुहाग और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि साल 2025 में करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा, इस दिन आपको कैसे पूजा करनी चाहिए और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi Live: करवा चौथ हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। साल 2025 में ये व्रत 10 अक्टूबर को पड़ा है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत सूर्योदय के साथ शुरू हो जाते है और रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद इसका पारण किया जाता है। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन पानी नहीं पीती हैं। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में इस दिन पूजा करने से और चंद्र दर्शन करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बनता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि साल 2025 में 10 अक्टूबर को चंद्र दर्शन का समय कब होगा, किस विधि से इस दिन पूजा करनी चाहिए और चंद्रोदय का समय क्या होगा।
करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Puja Ka Shubh Muhurt)
करवा चौथ का व्रत सूर्योदय के साथ ही शुरू हो जाता है। ऐसे में 10 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 18 मिनट से व्रत प्रारंभ हो जाएगा। व्रत का पारण रात्रि को चंद्रोदय के बाद किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा रात्रि 8 बजकर 12 मिनट पर उदय होगा। करवा माता की पूजा के लिए शुभ समय सूर्यास्त के बाद शुरू हो जाएगा। इस दिन सूर्यास्त 5 बजकर 57 मिनट पर होगा। चंद्रमा के निकलने से पूर्व आपको करवा माता की पूजा संपन्न कर लेनी चाहिए। इसके बाद छलनी के जरिए चंद्रमा और पति के दर्शन के बाद व्रत का पारण करना चाहिए।
करवा चौथ पर चांद निकलने का समय (Karwa Chauth Par Chand Nikalne Ka Samay)
करवा चौथ की पूजा चंद्र दर्शन के बिना अधूरी है इस दिन चंद्रमा के दर्शन के बाद ही महिलाएं व्रत का पारण करती हैं। करवा चौथ के दिन चंद्रोदय रात्रि 8 बजकर 12 मिनट पर होगा।
करवा चौथ की पूजा विधि (Karwa Chauth Ki Puja Vidhi)
- करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले शुरू हो जाता है। सूर्योदय से पहले स्नान आदि कर सरगी का सेवन व्रत लेने वाली महिलाओं को इस दिन कर देना चाहिए।
- इसके बाद व्रत का संकल्प आपको लेना चाहिए और देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए।
- करवा चौथ की मुख्य पूजा शाम के समय होती है इसलिए पूजा के लिए संपूर्ण तैयारी आपको शाम से पहले ही कर लेनी चाहिए।
- इस दिन आपको चौकी पर आटे से करवा का चित्र बनाया जाता है। अगर यह संभव न हो तो आप करवा चौथ का कोई प्रिंट किया हुआ चित्र लगा सकते हैं।
- शाम के समय करवा की पूजा शुरू करने से पहले आपको गणेश जी की प्रार्थना सबसे पहले करनी चाहिए।
- इसके बाद मिट्टी के करवा में जल भरने के बाद इसको पूजा के स्थान पर रखना चाहिए।
- इसके बाद गणेश जी के साथ ही माता पार्वती, शिवजी, चंद्र देवी की पूजा आपको करनी चाहिए। साथ ही धूप-दीप जलाकर अक्षत, फूल, फल आदि अर्पित करने चाहिए।
- पूजा के दौरान महिलाएं माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री भी दान कर सकती हैं।
- इसके बाद आपको करवा चौथ की व्रत का श्रद्धापूर्वक पाठ करना चाहिए।
- इसके बाद चंद्र दर्शन करें और पति के हाथ से जल ग्रहण करें।
- अंत में देवी-देवताओं से अपनी भूल के लिए माफी मांगें और प्रसाद वितरित कर व्रत का पारण करें।
करवा चौथ की कथा (Karwa Chauth Ki Katha)
करवा चौथ की कथा एक साहूकार के सात बेटों और एक बेटी से जुड़ी है। इस कथा के अनुसार, बहन और सभी भाई शादीशुदा थे एक बार कार्तिक पूर्णिमा पर भाईयों के साथ थी और उसने भाईयों के घर में ही करवा चौथ का व्रत रखा था। रात्रि में जब भाईयों ने बहन को भोजन ग्रहण करने के लिए कहा तो बहन ने यह कहकर इनकार कर दिया की चंद्रमा के दर्शन के बाद ही भोजन करेगी। बहन से प्रेम करने वाले सातों भाईयों ने इसके बाद जंगल में जाकर एक पेड़ पर जाकर अग्नि जला दी बहन से कहा कि चांद निकल आया। बहन ने भाईयों की बात को मानते हुए चांद के दर्शन के बाद भोजन कर लिया। ऐसा करते ही बहन का व्रत भंग हो गया और गणेश जी की अप्रसन्नता के कारण बहन का पति बीमारियों से ग्रस्त और धनहीन हो गया। जब साहुकार की बेटी को दोष का पता लगा तो उसने विधि-पूर्वक चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की पूजा की। इसके बाद गणेश जी ने उसके पति को जीवनदान दिया और साथ ही उसके जीवन में सुख-संपन्नता भी आयी। माना जाता है कि जो भी सुहागन महिला विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत रखती है तो उसे दांपत्य जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं।
करवा माता की आरती (Karwa Mata Ki Aarti)
ओम जय करवा मैया , माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया
ओम जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी..ओम जय करवा मैया।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती
ओम जय करवा मैया। होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे
ओम जय करवा मैया।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे
ओम जय करवा मैया।
Live updates : Karwa Chauth Shubh Muhurat Live: करवा चौथ पूजा विधि, सामग्री लिस्ट, मंत्र, कथा, आरती
-
October 10, 2025 7:44 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
करवा चौथ के मंत्र (Karwa Chauth Ke Mantra)
-
करकं क्षीरसंपूर्णा तोयपूर्णमयापि वा। ददामि रत्नसंयुक्तं चिरंजीवतु मे पतिः॥
इति मन्त्रेण करकान्प्रदद्याद्विजसत्तमे। सुवासिनीभ्यो दद्याच्च आदद्यात्ताभ्य एववा।।
एवं व्रतंया कुरूते नारी सौभाग्य काम्यया। सौभाग्यं पुत्रपौत्रादि लभते सुस्थिरां श्रियम्।।
देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम। रूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि द्विषो जहि।। -
मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर
श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये। -
ऊँ अमृतांदाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तत्रो सोम: प्रचोदयात
-
-
October 10, 2025 7:29 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
करवा चौथ पूजा सामग्री (Karwa Chauth Puja Samagri)
करवा माता की तस्वीर, छलनी, मिट्टी का करवा (कलश), दही, देसी घी, शक्कर, शहद, नारियल, करवाचौथ व्रत कथा पुस्तक, अगरबत्ती, मौली, कुमकुम, अक्षत, रोली, चंदन, फूल, हल्दी, मिठाई, कच्चा दूध, फल, हलवा, पका हुआ भोजन, शुद्ध जल आदि।
-
October 10, 2025 7:14 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
चांद निकलने पर क्या करना है?
चांद निकलने पर सबसे पहले चांद को अर्घ्य देना है। फिर उसकी आरती उतारनी है। फिर छलनी से चांद को देखते हुए अपने पति को देखना है। इसके बाद पति के हाथ से कुछ मीठा खाकर पानी पी लेना है।
-
October 10, 2025 6:58 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
करवा चौथ के दिन चांद की पूजा का समय
करवा चौथ के दिन चांद की पूजा का समय रात 8 बजकर 13 मिनट का है। लेकिन चांद दिखने में देरी भी हो सकती है। ऐसे में चांद की पूजा करने की थाली पहले से ही तैयार कर लें जिससे चांद निकलने ही आप अपना निर्जला व्रत खोल सकें।
-
October 10, 2025 6:45 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ की थाली में किन चीजों का होना है जरूरी
करवा चौथ की थाली में महिलाओं को जल का लोटा, छलनी, अक्षत, रोली और मिठाई आदि अवश्य रखने चाहिए।
-
October 10, 2025 6:30 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ का चांद सबसे पहले कहां दिखेगा?
करवा चौथ का चांद सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखाई देगा। ईटानगर में चांद के निकलने का समय 7 बजकर 9 मिनट होगा।
-
October 10, 2025 6:12 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ पर 16 श्रृंगार करने से क्या लाभ मिलता है?
करवा चौथ के दिन जो महिलाएं 16 श्रृंगार करके पूजा और चंद्रमा के दर्शन करती हैं उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का भी अंत होता है।
-
October 10, 2025 5:57 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
चंद्रमा के उदित होने में बचा है बेहद कम समय
चंद्रमा 10 अक्टूबर की रात में 8 बजकर 12 मिनट पर उदित होगा। ऐसे में चंद्रमा के उदय होने में बहुत अधिक समय नहीं बचा है। इसलिए व्रत लेने वाले महिलाओं को 8 बजे से पहले व्रत की पूजा पूरी कर लेनी चाहिए।
-
October 10, 2025 5:11 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ के दिन चंद्रमा को इन चीजों का अर्घ्य देना शुभ
करवा चौथ की रात महिलाओं को लोटे में दूध, शक्कर, चावल और जल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इन चीजों का अर्घ्य देने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
-
October 10, 2025 5:00 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ की कथा पढ़ने का शुभ समय
करवा चौथ के दिन कथा पढ़ने का समय 10 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा और व्रत रखने वाली महिलाएं 7 बजकर 11 मिनट तक व्रत कथा का पाठ कर सकती हैं।
-
October 10, 2025 4:15 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
तीन महानगरों में चंद्रोदय का समय
नई दिल्ली- 08:14 पीएम
मुंबई- 08:56 पीएम
कोलकाता- 08:12 पीएम -
October 10, 2025 4:00 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ की पूजा के बाद करवा का क्या करें?
करवा चौथ की पूजा समाप्त होने के बाद करवा को किसी पवित्र नदी या फिर तालाब में आपको प्रवाहित करना चाहिए। अगर नदी, तालाब आसपास न हों तो पीपल, नीम या बरगद के पेड़ तले आप करवा रख सकते हैं या फिर अगले वर्ष की पूजा के लिए इसे संभालकर भी रख सकते हैं।
-
October 10, 2025 3:26 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ की छलनी का पूजा के बाद क्या करें
करवा चौथ की पूजा में छलनी का विशेष महत्व है। इस छलनी को पूजा के बाद आपको संभालकर रखना चाहिए। इधर-उधर फेंकने से इसे बचना चाहिए और इसका इस्तेमाल किसी अन्य कार्य में भी नहीं करना चाहिए। किसी स्वच्छ जगह पर रखकर आप इस छलनी का इस्तेमाल अगले साल भी कर सकती हैं।
-
October 10, 2025 2:54 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ पर गाएं ये गीत
आज है करवा चौथ सखी री मांग ले सुख का दान
अपने सपनो के स्वामी का धर कर मन्न में ध्यान
जनम जनम तक मांग का तेरी रंग पडे ना फिका
जब तक चमके चांद सितारे तब तक चमके टिका
बंधे रहे मनभाते प्रीतम के प्राणों से प्राण
आज है करवा चौथ सखी री माँग ले सुख का दान
आज है करवा चौथ सखी री जो कोई मांगे
आज लगन से युग युग का सुख पाये
साथ सफल हो प्रेम अमर हो जीवन में रास आये -
October 10, 2025 2:32 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
चंद्रमा को अर्घ्य देते समय महिलाएं जरूर करें ये काम
करवा चौथ के दिन महिलाओं को चंद्रमा को जल का अर्घ्य देते समय मन में अपने पति का नाम लेना चाहिए। ऐसा करने से पति की आयु बढ़ती है और आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
-
October 10, 2025 1:46 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ के दिन छलनी से क्यों देखते हैं पति का चेहरा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ के दिन छलनी से पति का चेहरा देखने से छलनी के प्रतिबिंब के बराबर सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
-
October 10, 2025 1:26 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
दिल्ली एनसीआर में इस समय दिखेगा चांद
करवा चौथ के दिन दिल्ली एनसीआर में चांद रात 8 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 18 मिनट के बीच उदित होगा। चंद्रमा के देखने के बाद महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।
-
October 10, 2025 12:45 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ के व्रत में महिलाएं न करें ये गलतियां
करवा चौथ के व्रत के दिन महिलाओं को गलती से भी दिन के समय सोना नहीं चाहिए। इसके साथ ही काले, भूरे और नीले रंग के परिधान पहनने से इस दिन बचना चाहिए। इस व्रत के शुभ फल पाने के लिए आपको किसी के साथ वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही चंद्रोदय तक जल का सेवन करने से भी महिलाओं को बचना चाहिए।
-
October 10, 2025 11:55 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ माता मेरी विनती सुनना
करवा चौथ माता मेरी विनती सुनना
अमर हमारा सुहाग रखना
अमर हमारा सुहाग रखना।टिका तो मेरे माथे की शोभा झुमका तो मेरे कानो की शोभा
मोती भरी मांग अमर रखना अमर हमारा सुहाग रखना।हरवा तो मेरे गले की शोभा चुड़ला तो मेरे हाथों की शोभा
हाथों की मेहँदी अमर रखना अमर हमारा सुहाग रखना।हरवा तो मेरे गले की शोभा चुड़ला तो मेरे हाथों की शोभा
हाथों की मेहँदी अमर रखना अमर हमारा सुहाग रखना।पायल तो मेरे पेरो की शोभा बिछुआ तो मेरे ऊँगली की शोभा
पेरो की महावर अमर रखना अमर हमारा सुहाग रखना।पति हमारे सेजो की शोभा
तारो जड़ी चुनरी मेरे सिर पे रखना अमर हमारा सुहाग रखना। -
October 10, 2025 11:17 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ के दिन किन देवी-देवताओं की पूजा होती है?
करवा चौथ के दिन चंद्र देव के साथ ही माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। इसके साथ ही करवा चौथ की पूजा का शुभारंभ भी गणेश जी की पूजा के साथ ही होता है। माना जाता है कि इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
-
October 10, 2025 10:34 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ पर शुक्रादित्य योग से इन राशियों को लाभ
करवा चौथ के दिन शुक्र और सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेंगे जिसके चलते शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से राशिचक्र की 3 राशियों को पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती हैं। ये राशियां हैं- सिंह, कन्या और मीन। इन तीनों राशियों को वैवाहिक जीवन में भी अच्छे परिवर्तन दिख सकते हैं और साथ ही करियर क्षेत्र में भी ये सफलता पाएंगे।
-
October 10, 2025 9:54 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
करवा चौथ व्रत पारण की विधि
करवा चौथ का पारण चांद को अर्घ्य देने और पति का मुख देखने के बाद किया जाता है। व्रत पारण पति के हाथ से जल ग्रहण करके किया जाता है। इसके बाद प्रसाद खाया जाता है और रात में केवल सात्विक भोजन किया जाता है।
-
October 10, 2025 9:11 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2025 (Karwa Chauth Puja Muhurat 2025)
- नई दिल्ली में करवा चौथ पूजा का मुहूर्त - 05:57 पी एम से 07:11 पी एम
- नोएडा में करवा चौथ पूजा का मुहूर्त - 05:56 पी एम से 07:10 पी एम
- चंड़ीगढ़ में करवा चौथ पूजा का मुहूर्त - 05:57 पी एम से 07:12 पी एम
- कानपुर में करवा चौथ पूजा का मुहूर्त - 05:46 पी एम से 07:00 पी एम
- लखनऊ में करवा चौथ पूजा का मुहूर्त - 05:43 पी एम से 06:57 पी एम
-
October 10, 2025 8:06 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
करवा चौथ में बाया की परंपरा
करवा चौथ व्रत की शुरुआत करने वाली महिलाओं के लिए मायके से बाया भेजने की परंपरा है। बाया में कपड़े, मिठाई, फल और पूजा से जुड़ी सामग्री शामिल होती है। इसे पूजा से पहले बहू के ससुराल में पहुंचना अनिवार्य होता है। यह परंपरा करवा चौथ की पूजा को पूर्णता प्रदान करती है।
-
October 10, 2025 7:32 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
करवा चौथ के व्रत का पारण कैसे करें?
करवा चौथ के व्रत का पारण चांद को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। रात में चंद्र देव की विधि विधान पूजा करें। फिर पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोल लें।
-
October 10, 2025 6:57 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार का महत्व
करवा चौथ का व्रत केवल उपवास का ही नहीं, बल्कि सुहागिन महिलाओं के श्रृंगार का भी विशेष दिन माना जाता है। इस दिन सोलह श्रृंगार करना बेहद शुभ होता है। खासकर हाथों में मेहंदी लगाना और पूरे श्रृंगार से सजना, चौथ माता को प्रसन्न करता है। मान्यता है कि इससे महिलाओं को अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
-
October 10, 2025 6:20 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
करवा चौथ भजन लिरिक्स
- आज है करवा चौथ
- आज है करवा चौथ
- सखी री माँग ले सुख का दान
- अपने सपनो के स्वामी का
- धर कर मन्न में ध्यान
- जनम जनम तक मांग का
- तेरी रंग पडे ना फिका
- जब तक चमके चांद
- सितारे तब तक चमके टिका
- बंधे रहे मनभाते
- प्रीतम के प्राणों से प्राण
- आज है करवा चौथ
- सखी री माँग ले सुख का दान
- आज है करवा चौथ सखी री
- जो कोई मांगे आज लगन
- से युग युग का सुख पाये
- साथ सफल हो प्रेम अमर
- हो जीवन में रास आये
- गावो गावो मंगल गीत के आज करवा चौथ है
- गावो गावो मंगल गीत के आज करवा चौथ है
- वर मांगो अमर हो सुहाग खुल जाये अपने भाग
- काम होना पिया जी के प्रीत के आज करवा चौथ है
-
October 09, 2025 11:49 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ के दिन पति को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन
करवा चौथ एक पवित्र दिन है और विवाहित महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इसलिए पतियों को भी कुछ नियमों का पालन इस दिन करना चाहिए। खासकर खानपान से जुड़े नियम। पति को गलती से भी इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए और पत्नी के साथ बुरा व्यवहार करने से भी बचना चाहिए।
-
October 09, 2025 11:43 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ के व्रत की कुल अवधि कितनी होगी?
करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर सूर्योदय के साथ शुरू हो जाएगा। वहीं चंद्रोदय पर व्रत की समाप्ति होगी। इस दिन चंद्रोदय रात्रि लगभग 8 बजकर 12 मिनट पर होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह व्रत 14 घंटे का होगा।
-
October 09, 2025 11:23 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ की सरगी में नमक का सेवन कर सकते हैं?
धार्मिक मान्यताओं में सरगी के समय नमक खाने को लेकर कोई मनाही नहीं है। हालांकि सरगी के दौरान नमक का सेवन करने से बचना ही चाहिए। ऐसा इसलिए किन नमक के कारण आपको प्यास लग सकती है और करवा चौथ का व्रत निर्जला रखने का विधान है।
-
October 09, 2025 10:49 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
क्या करवा चौथ पर बाल धो सकते हैं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के दिन बाल धोना अच्छा नहीं माना जाता। बाल धोने से शरीर पर पानी टपकता है और शरीर की ऊर्जा विचलित होती है। इसलिए महिलाओं को नहाते वक्त इस दिन बाल नहीं धोने चाहिए।
-
October 09, 2025 10:08 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ की सुबह पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है?
10 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन व्रत का शुभारंभ सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर हो जाएगा। हालांकि सरगी सूर्योदय से पहले ग्रहण करना ही शुभ रहेगा। सुबह की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 9 बजे तक रहेगा।
-
October 09, 2025 9:32 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ की सोलह सामग्री
- मांग टीका
- अगरबत्ती
- सिन्दूर
- मेहंदी
- महावर
- नेल पॉलिश
- चूड़ी
- दीपक
- धूपबत्ती
- चुनरी
- बिंदिया
- कंघा
- बिछिया
- मंगलसूत्र
- दक्षिणा के पैसे
- वस्त्र
-
October 09, 2025 9:17 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ की थाली में ये चीजें जरूर रखें
चंद्रमा के दर्शन करते समय विवाहित महिलाओं को पूजा की थाली में कुछ चीजें जरूर रखनी चाहिए। जैसे- दीपक, चंदन, अक्षत, कुमकुम, छलनी, पानी का लोटा। इन चीजों के बिना चंद्रमा के दर्शन अधूरे रहते हैं।
-
October 09, 2025 8:56 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ के दिन किस रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए?
व्रत रखने वाली विवाहित महिलाओं को करवा चौथ के दिन गलती से भी काले और सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस दिन लाल, गुलाबी और पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
-
October 09, 2025 8:16 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ के दिन इन चीजों का सेवन वर्जित
करवा चौथ के व्रत के दिन पारण के बाद महिलाओं को गलती से भी कच्ची सब्जियां, मसालेदार भोजन और तैलीय चीजों को खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को व्रत के दिन खाना अच्छा नहीं माना जाता।
-
October 09, 2025 7:26 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ के दिन सरगी खाने का समय कब से कब तक है?
करवा चौथ 10 अक्टूबर को है और इस दिन सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण की जाती है। 10 अक्टूबर को सरगी ग्रहण करने का शुभ समय सुबह 4 बजकर 35 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
-
October 09, 2025 7:03 PM (IST) Posted by Arti Azad
सास को उपहार देने का क्या है महत्व
यूं तो करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है, लेकिन इस व्रत में सास का भी विशेष महत्व होता है। करवा चौथ के दिन सुहाग सामग्री और कुछ उपहार सास को देने की परंपरा है। अगर सास नहीं है तो आप ननद या जेठानी को भी ये चीजें दे सकती हैं। इसके बदले में सास भी बहू को कुछ चीजें देती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, प्रैक्टिकली देखा जाए तो यह उपहार देने की परंपरा सास को बहू की तरफ से धन्यवाद देना होता है कि आपने अपने जीवन में मुझे स्वीकार किया और अपने बेटे के जीवन में इतना महत्वपूर्ण स्थान दिया।
-
October 09, 2025 6:48 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय कौन सा मंत्र बोलें?
ऊँ दधि-शंख-तुषाराभं क्षीरोदार्णव-सम्भवम्।
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट-भूषणम्॥ -
October 09, 2025 6:37 PM (IST) Posted by Arti Azad
करवाचौथ: प्रेम और ग्रहों का अनोखा संगम
करवा चौथ पर महिलाएं जीवन भर के लिए सौभाग्य की कामना करती हैं। वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर इसका पारण करती हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि यह दिन सिर्फ पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि ग्रहों को अनुकूल करने का भी समय होता है। शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और रोमांस का प्रतीक है। वहीं, चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक कहलाता है। कहा जाता है कि जब व्यक्ति के दोनों ग्रह संतुलित होते हैं, तो दांपत्य जीवन में सुख और स्थिरता आती है।
-
October 09, 2025 6:10 PM (IST) Posted by Arti Azad
करवा चौथ के दिन कौन से नियमों का पालन करना चाहिए
करवा चौथ के व्रत में सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता है, लेकिन सेहत साथ न दे तो, डॉक्टर की सलाह से फलाहार लिया जा सकता है।
इस दिन सच्चाई, शुद्धता और विनम्रता का पालन करें। झूठ बोलना, कटु वचन कहना या किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए।
पूजा के दौरान मन को एकाग्र रखें और मोबाइल या अन्य व्यर्थ बातों में ध्यान न भटकाएं।
इस शुभ अवसर पर काले रंग के कपड़े न पहनें। इस दिन महिलाओं के लिए सजना-संवरना शुभ माना जाता है, लेकिन इसे दिखावे के लिए न करें।
पूजा में श्रद्धा और पूर्ण समर्पण होना चाहिए। व्रत के दौरान किसी के बारे में गलत न सोचें। ऐसी गलती करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम और सौहार्द का पर्व है। इसलिए, इस दिन पति-पत्नी लड़ाई-झगड़ा न करें।
इस दिन सुई, कैंची या धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सिलाई या काट-छांट का काम बिल्कुल न करें।
करवा चौथ का सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि व्रत केवल चंद्र दर्शन के बाद ही खोला जाए। इसलिए धैर्य रखें और विधि-विधान के अनुसार व्रत खोलें।
-
October 09, 2025 5:45 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ पर चंद्रमा के इन मंत्रों का जप करना शुभ
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:
ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:
ॐ सों सोमाय नम:
ॐ चंद्राय नम: -
October 09, 2025 5:12 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ का भोग लगाते समय करें इस मंत्र का जप
करवा चौथ की पूजा में भोग लगाते समय आपको नीचे दिए गए मंत्र का जप करना चाहिए।
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।
-
October 09, 2025 4:47 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
करवा चौथ के दिन सरगी में महिलाएं क्या खा सकती हैं? (Karwa Chauth Ki Sargi Me kya Khayain)
करवा चौथ के दिन महिलाएं व्रत शुरू करने से पहले जो भोजन ग्रहण करती हैं उसे सरगी कहा जाता है। सरगी सूर्यादय से पहले खाई जाती है। सरगी में लड्डू, सेवई, मठरी, सूखे मेव, केला-सेब आदि फल खाना अच्छा माना जाता है।