1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Kendra Yog 2026: 26 जून से सूर्य-नेप्च्यून का केंद्र योग, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान!

Kendra Yog 2026: 26 जून से सूर्य-नेप्च्यून का केंद्र योग, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान!

Kendra Yog 2026: सूर्य और नेप्च्यून का केंद्र योग कुछ राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इन राशियों के लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो तगड़ा नुकसान हो सकता है।

kendra yog- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV केंद्र योग से 4 राशियां रहें सावधान

Kendra Yog 2026: 26 जून को सूर्य और वरुण ग्रह यानी नेप्च्यून एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर आ जायेंगे। ज्योतिष अनुसार इस स्थिति को केंद्र योग कहा जाता है। इस योग के बनने से कुछ राशियों के जीवन में टकराव और तनाव की स्थिति पैदा होगी। 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए ये योग मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित होगा। इन राशियों के लोगों को बेहद सतर्क रहना होगा नहीं तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि

  • मेष राशि वालों के लिए केंद्र योग नकारात्मक साबित हो सकता है।
  • आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आएंगी।
  • आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर हो जाएगी। 
  • बनते काम बिगड़ सकते हैं।
  • नौकरी में भी उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।
  • किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
  • बिजनेस में कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना होगा।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि वालों को करियर में परेशानियां आएंगी।
  • आपको कोई भी काम सोच समझकर करना होगा।
  • कार्यों में अचानक से रुकावटें आ सकती हैं।
  • निवेश से बचना होगा।
  • आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।
  • किसी भी काम में जल्दबाजी न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
  • सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा।

कन्या राशि

  • कन्या राशि वालों के लिए केंद्र योग परेशानियां बढ़ाने वाला साबित होगा।
  • निवेश से आपको नुकसान हो सकता है।
  • रिश्तों में गलतफहमियों का शिकार हो सकते हैं।
  • बनते काम बिगड़ सकते हैं।
  • धन हानि के आसार दिखाई दे रहे हैं।
  • अचानक से कोई काम अटक सकता है।

धनु राशि

  • संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। 
  • कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले परेशान कर सकते हैं।
  • घर में किसी की अचानक से तबीयत खराब हो सकती है।
  • पैसों के लेन-देन में नुकसान हो सकता है।
  • बिजनेस में नई परेशानियां आ सकती हैं।
  • शत्रु आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
  • यात्रा से भी नुकसान होने के आसार हैं।

बचाव के उपाय

केंद्र योग के बुरे प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं। जरूरतमंदों की सहायता करें। अन्न, वस्त्र और जल के दान से विशेष लाभ मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Pani Wale Paudhe: बिना मिट्टी के उगने वाले ये पौधे हैं घर के लिए बेहद लकी, तरक्की के लिए माने जाते हैं अच्छे