A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ketu-Chandrama Yuti: 26 अप्रैल को केतु-चंद्रमा की युति इन 3 राशियों के लिए खतरनाक, ये एक गलती करवा सकती है भारी नुकसान!

Ketu-Chandrama Yuti: 26 अप्रैल को केतु-चंद्रमा की युति इन 3 राशियों के लिए खतरनाक, ये एक गलती करवा सकती है भारी नुकसान!

Ketu-Chandra Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र और केतु की युति खतरनाक मानी जाती है। इस युति से ग्रहण योग का भी निर्माण होता है। आने वाली 26 तारीख को सिंह राशि में ये युति बनने जा रही है। जानिए किन 3 राशियों के लिए ये युति खतरनाक साबित होगी।

ketu chandra yuti- India TV Hindi
Image Source : CANVA 26 अप्रैल को चंद्र-केतु की युति 4 राशियों के लिए खतरनाक

Ketu-Chandrama Yuti: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रहों की युति का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कोई युति अच्छी मानी जाती हैं तो कोई नकारात्मक प्रभाव देने वाली। 26 अप्रैल 2026 को चंद्रमा और केतु की युति होने जा रही है जो आमतौर पर अशुभ मानी जाती है। ये युति 27 अप्रैल तक बनी रहेगी। चूंकि चंद्रमा मन के कारक हैं और केतु भ्रम के, ऐसे में जब इन दोनों का किसी राशि में मिलन होता है तो इससे इंसान की सोचने-समझने की शक्ति सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। बता दें 26 तारीख को होने जा रही केतु-चंद्रमा की युति 3 राशियों को परेशान कर सकती है।

केतु-चंद्रमा की युति 3 राशियों के लिए खतरनाक

  1. मिथुन राशि (Aries): मिथुन राशि वालों के लिए केतु-चंद्रमा की युति काफी खतरनाक साबित हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। इस अवधि में धन की हानि और कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होने की आशंका है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें।
  2. कन्या राशि (Virgo): केतु-चंद्रमा की युति से कन्या राशि वालों को भारी नुकसान होने की संभावना है। आने वाले समय में आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक अशांति, बेवजह का डर और स्वास्थ्य में गिरावट आने के संकेत हैं। इस दौरान धैर्य से काम लेना होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी भारी नुकसान करा सकती है। इस दौरान कोई भी नया काम शुरू न करें।
  3. मीन राशि (Pisces): चंद्रमा और केतु की युति आपके निजी जीवन में उथल-पुथल मचा सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। साझेदारी के बिजनेस में घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो आपके कड़वे शब्द किसी का दिल तोड़ सकते हैं।

भूलकर भी न करें ये 1 गलती

ऊपर दी गई तीनों राशियां केतु-चंद्रमा की युति के दौरान भ्रम में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें क्योंकि इस दौरान लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं।

बचाव के अचूक उपाय 

यदि आपकी राशि ऊपर दी गई लिस्ट में है तो कुछ उपायों से आप इस अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं। इस युति के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें। ये जाप कम से कम 108 बार जरूर होना चाहिए। केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं। इसके अलावा सफेद वस्तुओं का दान करें इससे मन की अशांति दूर होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Uday 2026: शनि हुए उदित, अब 30 दिन इन 3 राशियों को नौकरी-बिजनेस में मिलेगा बंपर लाभ!