Ketu Nakshatra Gochar 2026: केतु को ज्योतिष शास्त्र में एक छाया ग्रह माना जाता है, जो रहस्य, अध्यात्म और मानसिक स्थिति से जुड़ा होता है। इसका गोचर अक्सर जीवन में अचानक बदलाव लाता है। जब केतु किसी खास नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव और भी गहरा हो जाता है। इस बार केतु सिंह राशि में रहते हुए मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है, जहां इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहेगा। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौती पूर्ण साबित हो सकता है और उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
कब होगा केतु का मघा नक्षत्र में गोचर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु गोचर से व्यक्ति को शुभ-अशुभ फल मिलते हैं। केतु का शुभ प्रभाव व्यक्ति को लाभ देता है, वहीं अशुभ प्रभाव मानसिक भ्रम और तनाव को बढ़ाता है। इस समय केतु सिंह राशि में स्थित है। यहां रहते केतु का 29 मार्च 2026 को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर मघा नक्षत्र में गोचर होगा। केतु यहां 5 दिसंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे। बता दें कि मघा नक्षत्र के स्वामी स्वयं केतु हैं। ऐसे में यह प्रभाव सामान्य से अधिक रहने वाला है।
कन्या राशि: करियर में सावधानी जरूरी
कन्या राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा कठिन रह सकता है। कार्यक्षेत्र में छोटी गलतियां भी बड़ी परेशानी बन सकती हैं, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी और मेहनत करनी पड़ेगी। नए लोगों पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न बरतें और मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।
धनु राशि: आर्थिक मामलों में सतर्कता
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय खर्च बढ़ने और आर्थिक अस्थिरता का संकेत दे सकता है। इस दौरान निवेश करने या नए काम की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी गलती भी नुकसान का कारण बन सकती है। पढ़ाई और करियर को लेकर भी मन में भ्रम की स्थिति बन सकती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है।
मीन राशि: धैर्य से लें काम
मीन राशि वालों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा रह सकता है। कामों में रुकावटें आ सकती हैं और पुराने मामलों को लेकर मन परेशान रह सकता है। करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की संभावना है, जिससे मानसिक अशांति बढ़ सकती है। इस समय जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें और धैर्य के साथ स्थिति को संभालने की कोशिश करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: मंगल आदित्य राजयोग इन 3 राशियों की भरेगा झोली, सूर्य और मंगल की युति दिलाएगी तरक्की और पैसा