Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु अपने ही नक्षत्र मघा में 20 अप्रैल से लेकर 25 नवंबर तक विराजमान रहेगा। ये अवधि 4 राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी। करियर में खूब लाभ मिलेगा और कमाई में बंपर उछाल आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। आपके जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वो बनने शुरू हो जाएंगे। चलिए जानते हैं किन राशियों के लिए ये गोचर कमाई में वृद्धि करने वाला साबित होगा।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। करियर में खूब तरक्की मिलेगी। धन-धान्य की इस अवधि में कोई कमी नहीं रहेगी। कमाई में बंपर उछाल आएगा। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी आप खूब पैसा कमाने में सफल रहेंगे।
कर्क
कर्क राशि वालों की कमाई में भी बंपर उछाल देखने को मिलेगा। बिजनेस में आप खूब लाभ कमाएंगे। विदेश से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। कहीं निवेश करने की योजना बना सकते हैं।
सिंह
सिंह राशि वाले केतु के नक्षत्र गोचर से बंपर लाभ कमाएंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस वाले भी जमकर लाभ कमाएंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा पैसा प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान पैतृक संपत्ति भी खूब लाभ देगी।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर बेहद सकारात्मक दिखाई दे रहा है। निवेश से खूब पैसा कमाने वाले हैं। किस्मत आपके साथ है। किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। कमाई के संसाधनों में वृद्धि होगी। बिजनेस वालों की चांदी ही चांदी है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त क्या-क्या रहेंगे, नोट कर लें शहर अनुसार टाइमिंग