क्या आपने कभी सोचा है कि लगातार मेहनत के बाद भी आपको मनचाही सफलता क्यों नहीं मिल रही? इसका एक बड़ा कारण आपका 10 अंकों का मोबाइल नंबर भी हो सकता है। अंकज्योतिष की मानें तो हमारे फोन का नंबर सिर्फ एक-दूसरे से कनेक्ट रहने में काम नहीं आता, बल्कि ये हमारे जीवन को भी काफी हद तक प्रभावित करता है। लोशू-ग्रिड नामक पुस्तक में मोबाइल नंबर का हमारे जीवन और किस्मत पर किस तरह से प्रभाव पड़ता है, इस बारे में विस्तार से बताया गया है। चलिए जानते हैं हमारे प्रोफेशन के हिसाब से हमारे फोन नंबर में कौन-कौन से अंक जरूर होने चाहिए।
मोबाइल नंबर के शुभ अंक
- यदि आप बिना सोचे समझे आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं तो आपके मोबाइल नंबर में 1, 4 और 8 अंक जरूर होने चाहिए। अंकज्योतिष अनुसार यह अंक ज्ञान प्राप्ति में मददगार साबित हो सकते हैं।
- प्रॉपर्टी व रियल एस्टेट के व्यापार में हैं या घर बनाना चाहते हैं तो आपको मोबाइल नंबर में 2, 5 और 8 अंक जरूर होने चाहिए।
- एक अच्छे नेता बनना चाहते हैं तो आपके मोबाइल नंबर में 4, 3 और 8 अंक जरूर होने चाहिए।
- अच्छे खिलाड़ी बनना चाहते हैं तो आपके मोबाइल नंबर में 2, 7 और 6 नंबर जरूर होने चाहिए।
- यदि आप अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं या आपके पास पैसा रुकता नहीं है तो आपके मोबाइल नंबर में 4, 5, 6 और 8 नंबर जरूर होने चाहिए।
- यदि आप विदेश जाने का सपना देख रहे हैं तो आपके मोबाइल नंबर में 9, 5 और 1 नंबर जरूर होने चाहिए।
- डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपके मोबाइल नंबर में 4, 6 और 7 नंबर जरूर होने चाहिए।
- मीडिया के क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो आपके मोबाइल नंबर में 1, 3, 7, 9 अंक जरूर होने चाहिए।
- सेना में जानने के लिए आपके मोबाइल नंबर में 4, 2, 6, 7 नंबर का होना अति आवश्यक है।
- फिल्मों में सिंगर बनने के लिए आपके मोबाइल नंबर में 1, 2, 3, 6, 9 नंबर होना अति आवश्यक है।
- मानसिक शांति के लिए मोबाइल नंबर में 3, 5, 7 का होना आवश्यक है।
- अच्छे रिश्तों व उनको निभाने के लिए मोबाइल नंबर में 2, 3, 6 नंबर का होना जरूरी है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
8, 17 और 26 को जन्मे लोग खुद लिखते हैं अपनी किस्मत, भारी संघर्ष के बाद जानें किस उम्र में मिलती है सुनहरी सफलता!