A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Labh Yog 2026: मंगल और गुरु का महायोग! इन 4 राशियों के लिए प्रमोशन और बड़ी सफलता, लाभ योग देगा छप्पर फाड़ आएगा पैसा

Labh Yog 2026: मंगल और गुरु का महायोग! इन 4 राशियों के लिए प्रमोशन और बड़ी सफलता, लाभ योग देगा छप्पर फाड़ आएगा पैसा

Labh Yog 2026: जून 2026 में मंगल और बृहस्पति का लाभ योग बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह योग धन लाभ के अवसर देता है, करियर, आत्मविश्वास और रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव लाता है। खासतौर पर 4 राशियों के लिए यह समय तरक्की और अटके काम पूरे करने का संकेत दे रहा है।

Labh Yog 2026- India TV Hindi
Image Source : CANVA मंगल-गुरु का लाभ योग इन 4 राशियों को देगा धन लाभ

Labh Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों की चाल का सीधा असर इंसान के जीवन पर पड़ता है। जब शुभ ग्रह आपस में खास कोण बनाते हैं, तो सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। जून में खास संयोग बनने जा रहा है, जब मंगल और बृहस्पति मिलकर लाभ योग का निर्माण करेंगे। जो कुछ राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर ग्रोथ और नई ऊर्जा लेकर आएगा। खास बात यह है कि इस दौरान अचानक धन लाभ और लंबे समय से रुके काम पूरे होने के संकेत भी मिल रहे हैं। मंगल और गुरु के लाभ योग से इन 4 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने के संकेत हैं। 

क्या है लाभ योग?

28 जून 2026 को मंगल और बृहस्पति 60 डिग्री के कोण पर आकर लाभ योग बनाएंगे। इस योग को त्रिएकादश योग भी कहा जाता है और इसे बेहद शुभ माना जाता है। जो खासतौर पर कुछ राशियों को तेजी से आगे बढ़ने के मौके देता है।

वृषभ राशि 

यह समय आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी लेकर आएगा। आप अपनी बात खुलकर रख पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग बन सकते हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे, जिससे राहत महसूस होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि 

आपके लिए यह समय सामाजिक और पारिवारिक दोनों स्तर पर सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर करियर में मददगार साबित हो सकते हैं। परिवार में चल रही चिंताएं कम होंगी, माता-पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आएगी। इस दौरान आप खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि 

आपके लिए यह समय करियर में उछाल लेकर आ सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ-साथ तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रतियोगिता में आप आगे रहेंगे और विरोधियों का असर कम होगा। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। जो लोग पढ़ाई या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

मकर राशि 

इन जातकों के लिए यह समय बड़ी उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। करियर में नई ऊंचाइयां हासिल हो सकती हैं और नौकरी-बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधारेगी और कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा और सेहत में भी सुधरेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Khappar Yog 2026: मई में महासंकट! भयंकर बरसेगा खप्पर योग का कहर, इन 4 राशियों के लिए शुरू होगा मुश्किलों का दौर