1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Lakshmi Narayan Yog 2026: मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, होगी बंपर कमाई!

Lakshmi Narayan Yog 2026: मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, होगी बंपर कमाई!

Lakshmi Narayan Yog 2026: लक्ष्मी नारायण राजयोग मई में 4 राशि वालों की किस्मत चमकाने वाला है। इन राशियों को राजयोग जैसा सुख प्राप्त होता है। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी और बंपर कमाई के रास्ते खुलेंगे।

Lakshmi Narayan Yog 2026- India TV Hindi
Image Source : CANVA मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग

Lakshmi Narayan Yog 2026: शुक्र और बुध जब एक राशि में साथ आ जाते हैं तब लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होता है। 29 मई को ऐसा ही होना जा रहा है। 14 मई को शुक्र देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मई को बुध इस राशि में आ जायेंगे जिससे इन दोनों ग्रहों की युति होगी। ये युति 4 राशि वालों की किस्मत चमकाने का काम करेगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र-बुध की युति लाभकारी साबित होगी। आपको करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नई योजनाओं पर काम करेंगे। बिजनेस में खूब मुनाफा मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र-बुध की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग बेहद चमत्कारी साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के साथ-साथ बंपर कमाई के भी योग बनेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता पाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी लक्ष्मी नारायण राजयोग बेहद शुभ साबित होगा। कारोबार में खूब मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग हैं। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए ये शुभ योग किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। पार्टनरशिप के कार्यों में खूब लाभ कमाएंगे। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। अटके काम पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

May Purnima 2026 Date: मई में पूर्णिमा कब है? नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Vastu Dosh: सावधान! घर में बार-बार खराब हो रहा है TV-फ्रिज? खाली हो जाएगी जेब, घर की इस दिशा में छिपा है भयंकर वास्तु दोष!