1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Lakshmi Panchami 2026: 23 मार्च को रखा जाएगा लक्ष्मी पंचमी का व्रत, जानें पूजा विधि, महत्व और लाभ

Lakshmi Panchami 2026: 23 मार्च को रखा जाएगा लक्ष्मी पंचमी का व्रत, जानें पूजा विधि, महत्व और लाभ

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी का व्रत 23 मार्च 2026 को रखा जाएगा। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं लक्ष्मी पंचमी व्रत में पूजा की विधि और महत्व के बारे में।

Lakshmi Panchmi 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK लक्ष्मी पंचमी 2026

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी पंचमी का व्रत 23 मार्च 2026 को रखा जाएगा। हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। जिस तरह बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है उसी तरह लक्ष्मी पंचमी या फिर श्री पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है। चैत्र माह से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है, ऐसे में साल के प्रथम माह में देवी लक्ष्मी की पूजा करके आप पूरे साल भर धन-धान्य की प्राप्त कर सकते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं लक्ष्मी पंचमी के दिन पूजा की विधि, महत्व और लाभ के बारे में। 

लक्ष्मी पंचमी पूजा विधि

  • लक्ष्मी पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा से पहले आपको देवी की मूर्ति, लाल और पीले वस्त्र, चावल, कुमकुम, हल्दी, गंगाजल, फूल, दीपक, धूप, मिठाई आदि पूजन सामग्री को पहले ही एकत्रित कर लेना चाहिए। 
  • पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर आपको स्नान-ध्यान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। 
  • इसके बाद पूजा स्थल को भी साफ करें और गंगाजल का छिड़काव पूजा स्थल पर करें। 
  • अब एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर माता लक्ष्मी की तस्वीर को स्थापित करें। 
  • माता की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान करवाएं और माता को लाल कपड़ा अर्पित करें। इसके साथ ही माता की प्रतिमा को आभूषण भी आप पहना सकते हैं। माता कुमकुम का टीका भी लगाएं।
  • माता को फल, मिठाई आदि का भोग भी आपको पूजा के दौरान अवश्य लगाना चाहिए। 
  • अब दीपक और धूप जलाकर माता की पूजा प्रारंभ करें और माता को फूल अर्पित करें। माता के मंत्रों का जप आप कर सकते हैं। 
  • माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान लक्ष्मी स्तोत्र या फिर श्री सूक्त का पाठ आप कर सकते हैं। 
  • पूजा के अंत में माता लक्ष्मी की आरती का पाठ आपको करना चाहिए। 
  • पूजा समाप्त होने के बाद मिठाई और फल प्रसाद के रूप में वितरित करें। 
  • इस विधि से सुबह और शाम दोनों समय आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। 

लक्ष्मी पंचमी व्रत का महत्व और लाभ 

लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखने और इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से आपको आर्थिक क्षेत्र में उन्नति मिलती है। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी शुभ फल आपको प्राप्त होते है। वहीं लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखने से कुंडली में मौजूद धन से जुड़े दोष भी दूर हो जाते हैं। लक्ष्मी पंचमी के व्रत के प्रभाव से आपके जीवन में आर्थिक संकट भी नहीं आते। माता लक्ष्मी की विधि-विधान से इस दिन पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा भी आपको प्राप्त होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी मां लक्ष्मी की पूजा से होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)