A
Hindi News धर्म Lal Kitab Upay: लाल किताब के अनुसार घर में जरूर रखें ये 3 चीजें, उन्नति और धन लाभ के बनने लगेंगे योग

Lal Kitab Upay: लाल किताब के अनुसार घर में जरूर रखें ये 3 चीजें, उन्नति और धन लाभ के बनने लगेंगे योग

Lal Kitab Upay: आर्थिक लाभ और जीवन में उन्नति की कामना करते हैं तो घर में कुछ चीजें आपको रखनी चाहिए। लाल किताब के अनुसार इन चीजों को घर में रखने से सफलता के द्वार खुलते हैं और आपको मानसिक शांति भी मिलती है।

Lal Kitab Upay- India TV Hindi Image Source : FREEPIK लाल किताब उपाय

Lal Kitab Upay: लाल किताब में जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से ग्रहों की स्थिति भी सुधरती है और आपको जीवन में सुख-संपत्ति और उन्नति भी प्राप्त होती है। ऐसे में आज हम आपको लाल किताब में बताई गई कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर में हों तो सकारात्मकता घर में बनी रहती है। इन चीजों को घर में रखने से धन लाभ भी होता है और आपको करियर के क्षेत्र में उन्नति के अवसर भी प्राप्त होते हैं।

शहद रखें इस पात्र में 

लाल किताब के अनुसार, घर में शहद रखना बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि शहद रखने के लिए आपको मिट्टी के पात्र का प्रयोग करना चाहिए। मिट्टी के बर्तन में शहद रखने से शनि और मंगल के दोष दूर होने लगती हैं। ये दोनों ही ग्रह शांत होकर आपको शुभ परिणाम देने लग जाते हैं। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में आपकी उन्नति प्राप्त होने लगती है और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है। पारिवारिक कलह को दूर करने और दांपत्य जीवन में सुधार लाने के लिए भी आप मिट्टी के बर्तन में शहद रख सकते हैं।  

बजरंगबली की मूर्ति

हनुमान जी को संकटहर्ता माना गया है और बल-बुद्धि के दाता भी हनुमान जी हैं। ऐसे में अगर आप घर में बजरंगबली की मूर्ति रखते हैं तो इससे आपका जीवन सुधरने लगता है। घर में सुख-शांति तो रहती ही है साथ ही उन्नति और आर्थिक लाभ भी आप प्राप्त करते हैं। हनुमान जी की मूर्ति घर में होने से घर के लोग बौद्धिक रूप से भी सशक्त होते हैं। 

घर में रखें चांदी का चौकोर टुकड़ा

लाल किताब के अनुसार अगर आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं और पारिवारिक जीवन में खुशियां चाहते हैं तो आपको चांदी का एक चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने घर में रखना चाहिए। चांदी का टुकड़ा घर में रखने से चंद्रमा शुभ परिणाम देने लगता है। चंद्रमा के मजबूत होने से आप सही समय पर सही निर्णय ले पाते हैं, आपकी एकाग्रता बढ़ती है, मानसिक रूप से आप शांत होते हैं और धन लाभ आपको प्राप्त होता है।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Grahan: 15 दिनों के भीतर लगेंगे दो ग्रहण, इन 4 राशि वालों की चमकेगी तकदीर, मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

Shukra Gochar 2026: वायु तत्व की राशियों पर शुक्र की पड़ेगी शुभ दृष्टि, 6 फरवरी से धन-वैभव की प्राप्ति के प्रबल योग