Basant Panchami Amrit Snan Live: महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान है जारी, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की ये खास अपील
Basant Panchami Amrit Snan Live: महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान आज प्रयागराज में शुरू हो चुका है। करोड़ों की संख्या में भक्त आज महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे।
Basant Panchami Amrit Snan Live: महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान आज शुरू हो चुका है। आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पंचमी तिथि रहेगी, इसीलिए अंतिम अमृत स्नान को बसंत पंचमी का अमृत स्नान भी कहा जा रहा है। आज के दिन नागा साधुओं के अखाड़े सबसे पहले स्नान करेंगे। इसके बाद नागा साधुओं के दल महाकुंभ से अपने अखाड़ों की ओर वापस लौट जाएंगे। नागा साधुओं के साथ ही करोडों की संख्या में आज भक्त भी प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे।
Live updates : Basant Panchami Amrit Snan Live
- February 03, 2025 12:30 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
देखें श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़े की शोभा यात्रा
श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़े की शोभा यात्रा 'बसंत पंचमी' के अवसर पर 'अमृत स्नान' के लिए त्रिवेणी संगम (प्रयागराज में) की ओर बढ़ रही है।
- February 03, 2025 11:42 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर पुष्प वर्षा का भव्य दृश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महाकुंभ में पहुंचे साधु-संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा का भव्य दृश्य।
- February 03, 2025 11:22 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने महाकुंभ को लेकर रखी अपनी बात
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य कहते हैं, "आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज बसंत पंचमी है और होली भी करीब है। हर कोई आनंद मना रहा है। मैं सनातन धर्म को फलता-फूलता देख सकता हूं।"
- February 03, 2025 11:03 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
आखिरी अमृत स्नान के दिन 9 अखाड़ों ने किया स्नान
बसंत पंचमी को अंतिम अमृत स्नान के दिन अब तक 9 अखाड़े डुबकी लगा चुके हैं। आपको बता दें कि कई अखाड़े निर्धारित समय से पूर्व ही स्नान कर चुके हैं और अपने शिविरों की ओर वापस लौट रहे हैं।
- February 03, 2025 10:58 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
आखिरी अमृत स्नान पर पुष्प वर्षा का एक और वीडियो आया सामने
बसंत पंचमी के अवसर पर 'अमृत स्नान' में भाग लेने वाले अखाड़ों और श्रद्धालुओं पर त्रिवेणी संगम पर पुष्प वर्षा की जा रही है।
- February 03, 2025 10:46 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
बसंत पंचमी के अमृत स्नान के दिन सरस्वती माता के इन मंत्रों का जप करना शुभ
बसंत पंचमी के अमृत स्नान के दिन माता सरस्वती के मूल मंत्र 'ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः' का जप करने से आपको ज्ञान, बुद्धि और विवेक की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुछ अन्य मंत्रों का जप भी इस दिन आप कर सकते हैं। जैसे- 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः', 'हंसासना ॐ हंसासनायै नमः' इन मंत्रों का जप करने से भी आपको मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी।
- February 03, 2025 10:14 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने प्रयागराज आने वाले भक्तों से शांतिपूर्ण तरीके से स्नान करने को कहा। साथ ही अधिकारियों को उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- February 03, 2025 10:06 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
पंच दिगंबर अनी अखाड़े की शोभा यात्रा त्रिवेणी संगम के लिए रवाना
पंच दिगंबर अनी अखाड़े की भव्य शोभा यात्रा त्रिवेणी संगम के लिए रवाना। देखें वीडियो।
- February 03, 2025 9:58 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
अमेरिका के रहने वाले संत ने महाकुंभ को लेकर क्या कहा?
निर्मोही अनी अखाड़े के त्रिवेणी दास महाराज (मूल रूप से फ्लोरिडा, अमेरिका से) कहते हैं, "हवा में ऊर्जा महसूस की जा सकती है। इसमें दिव्यता की बिजली है। यह विशेष स्नान देवी, दिव्य मां, विशेष रूप से सरस्वती की ऊर्जा पर केंद्रित। हम सभी गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी में इस डुबकी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं,हम हवा में ऊर्जा और शक्ति महसूस कर सकते हैं।"
- February 03, 2025 9:34 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
निर्मोही अनी अखाड़े के विदेशी मूल के आचार्य ने क्या कहा
निर्मोही अनी अखाड़े के आचार्य दयानंद दास महाराज ने कहा, "हम निर्मोही अखाड़े में हैं, जहाँ हमारे सभी 'शिष्य' साधना के लिए आए हैं, अपनी आध्यात्मिक साधना के लिए, गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के लिए तैयार हैं... हम सभी, मानवता के परिवार, आत्मा को परमात्मा से मिलाने के लिए अपनी चेतना को बढ़ाएँगे, ताकि धर्म और मानवता के अनुसार जीवन जी सकें। हम गंगा में इस डुबकी के लिए बहुत उत्साहित और तैयार हैं..."
- February 03, 2025 9:32 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
जापान की रहने वाली महामंडलेश्वर राजेश्वरी मां ने महाकुंभ को लेकर क्या कहा
निर्मोही अनी अखाड़े की महामंडलेश्वर राजेश्वरी मां ने कहा, "मैं जापान से हूं और हमारे अखाड़े के साथ अमृत स्नान के लिए यहां आना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है... स्नान के बाद हम यहां रुकेंगे और अपने छात्रों के साथ साधना करेंगे तथा सनातन धर्म को जापान और पूरी दुनिया में वापस लाएंगे।"
- February 03, 2025 9:20 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
निर्मोही अनी अखाड़े के स्वामी अवधेश कुमार दास ने रखी अपनी बात
निर्मोही अनी अखाड़े के स्वामी अवधेश कुमार दास कहते हैं, "हमारी सनातन परंपराएं ऐतिहासिक हैं। दुनियाभर से तमाम वैष्णव यहां तीर्थराज प्रयाग में आते हैं। निर्मोही अनी अखाड़े के हम सभी लोग अपने गुरुओं और संतों के साथ यहां एकत्रित हुए हैं। आज महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान है, मैं अपनी आस्था के इस पावन पर्व पर सभी को बधाई देता हूं।"
- February 03, 2025 9:09 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
बसंत पंचमी के अमृत स्नान के दिन अखाड़ों की भव्य झांकी
बसंत पंचमी के पावन पर्व के दिन आखिरी'अमृत स्नान' के दौरान अखाड़ों ने त्रिवेणी घाट पर निकाली भव्य झांकी।
- February 03, 2025 8:58 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
अब तक इतने श्रद्धालु कर चुके हैं अमृत स्नान
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
- February 03, 2025 8:50 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
अमृत स्नान के दिन उज्जैन में हुई खास आरती
प्रयागराज में जहां महाकुंभ का स्नान किया जा रहा है। वहीं इस दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की भस्म आरती की गई। देखें वीडियो।
- February 03, 2025 8:45 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
महाकुंभ के अमृत स्नान के दिन हरिद्वार में गंगा आरती | देखें वीडियो
प्रयागराज में महाकुंभ का अमृत स्नान जारी है। इस दौरान हरिद्वार में भी पावन गंगा तट पर मां गंगा की आरती की गई। साथ ही श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में भी पवित्र डुबकी लगाई।
- February 03, 2025 8:41 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
संगम घाट पर महिला श्रद्धालु ने बजाया शंख | वीडियो
बसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान के लिए एकत्रित संतों और श्रद्धालुओं के बीच संगम घाट पर शंख बजाती एक महिला श्रद्धालु।
- February 03, 2025 8:29 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
व्यवस्था को लेकर डीआईजी वैभव कृष्ण ने क्या कहा?
महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा, "व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और आज भीड़ नियंत्रण के हमारे उपाय भी अच्छे हैं। सभी अखाड़ों का स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। महानिर्वाणी अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा ने सफलतापूर्वक अपना स्नान कर लिया है और अन्य अखाड़े भी सफलतापूर्वक स्नान में हिस्सा लेंगे।"
- February 03, 2025 8:24 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
श्रद्धालु कर रहे पवित्र स्नान
बसंत पंचमी के आखिरी अमृत स्नान के मद्देनजर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। बता दें कि 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 2025 26 फरवरी तक चलेगा।
- February 03, 2025 8:20 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
आखिरी अमृत स्नान को लेकर नागा साधु ने क्या कहा सुने
महाकुंभ के आखिरी अमृत स्नान को लेकर नागा साधु ने कहा, "आज की व्यवस्था पिछले दो अमृत स्नानों से बेहतर थी... आज का स्नान हम साधुओं के लिए सबसे बड़ा स्नान था।"
- February 03, 2025 8:17 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
विदेशी महिला ने सुनाया हनुमान चालीसा
महाकुंभ के संगम तट पर एक विदेशी महिला ने हनुमान चालीसा का पाठ किया है। बसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम की ओर जाते हुए विदेशी भक्त 'हनुमान चालीसा' गाते हुए आप भी सुनें।
- February 03, 2025 8:06 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
स्नान के बाद जरूर पढ़ें यह सरस्वती वंदना मंत्र
माना जाता है कि आज के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां प्रसन्न होती है और ज्ञान व बुद्धि का आशीर्वाद देती है। आइए जानते हैं कि सरस्वती वंदना मंत्र
या कुन्देन्दु -तुषार -हारधवला या शुभ्र वस्त्रा वृता।
या वीणावर दण्ड मण्डित करा या श्वेत पद्मासना॥
या ब्रह्माच्युत शंकर प्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेष जाड्यापहा॥ - February 03, 2025 7:54 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
किन्नर अखाड़े की आचार्य ने क्या कहा?
पवित्र स्नान के बाद किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा, "मां भगवती सभी को खुश रखें और भारत निरंतर प्रगति करता रहे..."
- February 03, 2025 7:40 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
इस 'शाही स्नान' से सबक लेना चाहिए- स्वामी कैलाशानंद गिरि
आध्यात्मिक नेता स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा, "सभी 13 अखाड़ों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई...हमने गंगा मां, भगवान शिव की पूजा-अर्चना की...सभी नागा बहुत उत्साहित हैं...यह हमारा तीसरा 'अमृत स्नान' था...मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं क्योंकि उन्होंने 13 अखाड़ों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की...जो लोग 'सनातन धर्म' का पालन नहीं करते हैं उन्हें इस 'शाही स्नान' से सबक लेना चाहिए और देखना चाहिए कि आज भी सनातन साधुओं के साथ है और साधु सनातन के साथ हैं।"
- February 03, 2025 7:31 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
साधु-संत और भक्तों पर की गई पुष्प वर्षा
महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान के मौके पर श्रद्धालुओं और साधु-संतों पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। बसंत पंचमी के दिन महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान जारी है।
- February 03, 2025 7:17 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
सात अखाड़ों का अमृत स्नान हुआ संपन्न
बसंत पंचमी के दिन अब तक महानिर्वाणी, अटल, जूना, निरंजनी समेत कुल सात अखाड़ों का अमृत स्नान संपन्न हो चुका है। अखाड़ों से जुड़े भक्तों ने भी इस दौरान पवित्र घाट पर डुबकी लगाई।
- February 03, 2025 7:09 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर ने की सीएम और पीएम की तारीफ
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर सीएम और पीएम की तारीफ की। उन्होंने कहा, "यह पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से संभव हो पाया है।"
- February 03, 2025 6:58 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
ऑस्ट्रिया से आयी एक श्रद्धालु ने महाकुंभ को लेकर रखी अपनी बात
ऑस्ट्रिया की एविगेल ने कहा, "यह अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक है। यह जीवन में एक बार होने वाला अनुभव है, मैंने भारत के लोगों को समझना शुरू कर दिया है, मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।"
- February 03, 2025 6:48 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
तड़के 3.30 से खुद सीएम योगी देख रहे व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रातः साढ़े तीन बजे से अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम से महाकुंभ के अमृत स्नान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम इस दौरान डीजीपी , प्रमुख सचिव गृह एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ बसंत पंचमी के अमृत स्नान का लगातार अपडेट ले रहे एवं आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। बता दें कि इस तीसरे और अंतिम अमृत स्नान में प्रथम अखाड़े का स्नान सकुशल संपन्न हो चुका है।
- February 03, 2025 6:40 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
संगम तट पहुंचा जूना अखाड़ा
बसंत पंचमी के मौके पर जूना अखाड़ा अमृत स्नान के लिए संगम तट पहुंचा।
- February 03, 2025 6:27 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
दुनिया भर से लाखों तीर्थयात्री, संत, योगी त्रिवेणी संगम पर हुए एकत्रित
दुनिया भर से लाखों तीर्थयात्री, संत, योगी और आगंतुक आध्यात्मिक शुद्धि की तलाश में पवित्र त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए हैं। महाकुंभ मेले में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्रद्धालु अमृत स्नान कर रहे हैं।
- February 03, 2025 6:24 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
देखिए महाकुंभ को लेकर विदेशी महिला ने क्या कहा
ऑस्ट्रिया की एविगेल ने महाकुंभ आयोजन पर कहा, "यह अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक है। यह जीवन में एक बार होने वाला अनुभव है...मैंने भारत के लोगों को समझना शुरू कर दिया है...मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा..."
- February 03, 2025 6:22 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
त्रिवेणी संगम के ड्रोन विजुअल देखें
महाकुंभ मेला क्षेत्र में बसंत पंचमी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु तीसरे अमृत स्नान के लिए एकत्र हुए, देखें त्रिवेणी संगम के ड्रोन विजुअल।
- February 03, 2025 6:21 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
निरंजनी अखाड़े के साधु संतों ने लगाई डुबकी
निरंजनी अखाड़े के प्रमुख कैलाशानंद गिरि महाराज और निरंजनी अखाड़े के अन्य साधुओं ने बसंत पंचमी के अवसर पर तीन नदियों - गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
- February 03, 2025 6:10 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
स्नान बहुत भव्य है और हर कोई बहुत खुश है: महंत रवींद्र पुरी
बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा, "स्नान बहुत भव्य है और हर कोई बहुत खुश है और सरकार को आशीर्वाद दे रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने आए हैं।"
- February 03, 2025 6:04 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
बसंत पंचमी अमृत स्नान का महत्व
बसंत पंचमी के अमृत स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति भक्तों को होती है। इसके साथ ही 7 पीढ़ियों तक का शुद्धिकरण भी अमृत स्नान से होता है। वहीं पितरों की आत्मा की शांति और निरोगी काया के लिए भी पवित्र डुबकी लगाना बेहद शुभ माना गया है। अमृत स्नान करने से शरीर की व्याधियां भी दूर होती हैं और ऊर्जा का संचार आपका तन-मन में होता है।
- February 03, 2025 5:57 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
यूपी सीएम योगी द्वारा की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं: आचार्य महामंडलेश्वर
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा, "मैं सशक्त भारत, शिक्षित भारत के लिए पवित्र डुबकी लगाऊंगा, हम पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता भी पैदा करना चाहते हैं, पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।"
- February 03, 2025 5:51 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
बसंत पंचमी के दिन सूर्य को अर्घ्य देते समय इस मंत्र का जप करना बेहद शुभ
बसंत पंचमी के अमृत स्नान के दिन नहाने के बाद सूर्य को अर्घ्य देते समय 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' मंत्र का 108 बार जप करना भक्तों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस मंत्र का जप करने से रोग, भय से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही यह मंत्र आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है, आत्मिक और शारीरिक रूप से आपको सशक्त बनाता है।
- February 03, 2025 5:40 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
आध्यात्मिक नेता स्वामी कैलाशानंद गिरि ने तीसरे अमृत स्नान के लिए जुलूस का नेतृत्व किया
आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरि बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान के लिए जुलूस का नेतृत्व करते हुए।
- February 03, 2025 5:31 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
बसंत पंचमी के दिन स्नान के साथ ही इन चीजों का दान भी है शुभ
बसंत पंचमी का दिन माता सरस्वती को समर्पित है। मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं, ऐसे में शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान करना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है। जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें, कलम आदि शिक्षा से संबंधित सामग्रियां आप दान कर सकते हैं। इसके साथ ही पीले रंग के भोज्य पदार्थ, पीले रंग के कपड़े आदि भी इस दिन आप दान दे सकते हैं।
- February 03, 2025 5:21 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
पिछले 17 वर्षों से सनातन धर्म का पालन: महानिर्वाणी अखाड़े से मीनाक्षी गिरी
रूस की रहने वाली महानिर्वाणी अखाड़ा की मीनाक्षी गिरि ने कहा, "यह मेरे जीवन का बहुत पवित्र क्षण है। मैं पिछले 17 वर्षों से सनातन धर्म का पालन कर रही हूं।"
- February 03, 2025 5:18 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
जूना अखाड़े के संत अमृत स्नान के लिए निकल रहे हैं
सभी नागा अखाड़ों में सबसे बड़ा जूना अखाड़ा के संत अमृत स्नान के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
- February 03, 2025 5:15 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम पहुंच रहे हैं
बसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, अभी तक 16.58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है।
- February 03, 2025 5:11 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
बसंत पंचमी के अमृत स्नान के दिन अदृश्य साधु भी आते हैं डुबकी लगाने
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के अमृत स्नान के दिन न केवल नागा साधु-संत बल्कि अदृश्य साधु और पवित्र आत्माएं भी महाकुंभ में डुबकी लगाने आती हैं। इस दिन डुबकी लगाने से पाप मिटते हैं और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
- February 03, 2025 5:06 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
बसंत पंचमी अमृत स्नान के महत्व को लेकर बोले संत
पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के एक संत ने बसंत पंचमी अमृत स्नान के महत्व पर बात की और व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन की प्रशंसा की।
- February 03, 2025 5:01 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
सनातनी आज माता सरस्वती की पूजा करेंगे: स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज
निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर एवं निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा, "बसंत पंचमी का पावन पर्व आज मनाया जा रहा है। सभी सनातनी आज मां सरस्वती की पूजा करेंगे। अमृत वर्षा के शाही स्नान की तैयारियां चल रही हैं। हम अब संगम की ओर बढ़ेंगे। शाही मार्ग को अखाड़ों के लिए खाली रखा गया है। फिलहाल सिर्फ अखाड़े ही पवित्र स्नान करेंगे। सरकार इस परंपरा को तभी समझ सकती है, जब सरकार में कोई ऐसा व्यक्ति हो जो 'धर्म' को समझता हो और इसे समझने के लिए योगी जी (आदित्यनाथ) से बेहतर कोई नहीं है।"
- February 03, 2025 4:50 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के साधु अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंचे
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी 'बसंत पंचमी' के पावन अवसर पर 'अमृत स्नान' के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंचे।
- February 03, 2025 4:47 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
महंत रवींद्र पुरी ने श्रद्धालुओं से की अपील
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा, "आज बसंत पंचमी के अवसर पर अंतिम अमृत स्नान है। अमृत स्नान के बाद हम वाराणसी के लिए रवाना होंगे, हमें स्नान के लिए 40 मिनट का समय दिया गया है, मैं सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करता हूं कि वे अनावश्यक रूप से संगम घाट पर न आएं।"
- February 03, 2025 4:42 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
अपने इष्टदेव के साथ अमृत स्नान के लिए पहुंच रहे हैं अखाड़े
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पवित्र अमृत स्नान के लिए अखाड़े अपने इष्ट देवता को लेकर त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे हैं। नागा साधुओं के नेतृत्व में यह भव्य जुलूस महाकुंभ 2025 में एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक क्षण का प्रतीक है।
- February 03, 2025 4:36 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
बसंत पंचमी के अमृत स्नान का महत्व
बसंत पंचमी का दिन ज्ञान और विद्या की देवी माता सरस्वती को समर्पित है। इस दिन अमृत स्नान से भक्तों को ज्ञान और विवेक की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु और शिवजी का आशीर्वाद भी भक्तों को प्राप्त होता है।
- February 03, 2025 4:31 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू
महाकुंभ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए महानिर्वाणी अखाड़ा संगम स्थल पहुंच चुका है। वहीं निरंजनी और आनंद अखाड़े के साधु अपने शिविर से अमृत स्नान करने के लिए निकल चुके हैं। बसंत पंचमी के दिन सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा अमृत स्नान करेगा।
