Maha Shivatri Shivling Puja: महाशिवरात्रि के दिन पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन लोग अपने घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाते भी हैं और विधि-विधान से इसकी पूजा भी करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि पार्थिव शिवलिंग बनाने की विधि क्या है और मिट्टी से बने इस शिवलिंग की पूजा आपको कैसे करनी चाहिए।
पार्थिव शिवलिंग बनाने की विधि
- पार्थिव शिवलिंग या मिट्टी का शिवलिंग बनाने के लिए आपको किसी साफ जगह से मिट्टी लानी चाहिए।
- आप किसी बगीचे, मंदिर, नदी या तालाब के किनारे से मिट्टी ला सकते हैं।
- मिट्टी का शिवलिंग बनाने के लिए लाल, पीली और काली मिट्टी का इस्तेमाल आपको करना चाहिए।
- मिट्टी का शिवलिंग बनाने से पहले आपको गंगाजल डालकर इसको शुद्ध करना चाहिए।
- इसके बाद पानी के साथ मिट्टी को गूंथकर आपको मिट्टी का शिवलिंग बनाना चाहिए।
पार्थिव शिवलिंग की पूजा विधि
पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने लिए नीचे दी गई सामग्री का इस्तेमाल आपको करना चाहिए।
- दूध
- दही
- घी
- शक्कर
- रोली
- अक्षत
- वस्त्र
- यज्ञोपवीत
- चंदन
- बेलपत्र
- धूप-दीप
- नैवद्य
- फल
- कपूर
- फूल माला
- भांग
- धतूरा
- भस्म
- इत्र
विधि
पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करने से पहले आपको स्नान-ध्यान अवश्य कर लेना चाहिए। इसके बाद मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करें। शिवलिंग बनाने बाद इसे आप पूजा स्थल पर रख सकते हैं या फिर पीतल की थाली में इसे स्थापित करके भी पूजा कर सकते हैं। पूजा करते समय सबसे पहले शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद आदि आपको शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। पूजा के दौरान भांग, अक्षत, पुष्प आदि भी आपको शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए। धूप-दीप जलाकर इसके बाद शिवलिंग की पूजा करें। पूजा के दौरान शिव चालीसा और शिव मंत्रों का जप आप कर सकते हैं। पूजा के अंत में शिव जी की आरती का पाठ करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग के इन स्थानों पर जरूर लगाएं टीका, रोग-भय और ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति
Mahashivratri: महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है? धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से जानें इस दिन का महत्व