Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा और इसी दिन षटतिला एकादशी भी पड़ रही है। बता दें ऐसा संयोग पूरे 23 साल बाद बनने जा रहा है। इससे पहले ये दोनों त्योहार एक साथ 2003 में आए थे। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। तो वहीं एक दिन पहले शुक्र देव अपनी राशि बदलकर मकर में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए मकर संक्रांति पर बनने जा रहे ये सब शुभ योग किन राशियों की किस्मत चमका देंगे।
मेष राशि
ये शुभ संयोग मेष राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे। पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी पुरानी संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का मकर संक्रांति से गोल्डन पीरियड शुरू हो जाएगा। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। नौकरी-बिजनेस में सुनहरी सफलता हासिल करेंगे। प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। यात्रा से खूब लाभ प्राप्त होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार वालों के लिए कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस शुभ संयोग से अच्छा खास लाभ प्राप्त होगा। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में आप अच्छा लाभ कमाएंगे। नई नौकरी प्राप्त होने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। पार्टनरशिप के कार्यों में अच्छा मुनाफा होगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कहीं ऐसी जगह निवेश कर सकते हैं जिससे भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
मकर संक्रांति-षटतिला एकादशी एक साथ: एकादशी व्रत में चावल वर्जित, लेकिन संक्रांति पर खिचड़ी जरूरी! क्या करें?
Shukra-Guru Yuti: 9 जनवरी को बन रहा है 'प्रतियुति दृष्टि राजयोग', 3 राशियों की बदलेगी तकदीर, होगी बंपर कमाई