1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Budh Yuti 2026: 24 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में मंगल-बुध की युति, इन 4 राशियों की तकदीर के खुलेंगे ताले, बिना मांगे मिलेगा अटका पैसा

Mangal Budh Yuti 2026: 24 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में मंगल-बुध की युति, इन 4 राशियों की तकदीर के खुलेंगे ताले, बिना मांगे मिलेगा अटका पैसा

Mangal Budh Yuti 2026: 24 अप्रैल 2026 को रेवती नक्षत्र में मंगल और बुध की युति बन रही है, जो बुद्धि और साहस का शक्तिशाली मेल है। इस संयोग का सबसे ज्यादा सकारात्मक असर 4 राशियों पर देखने को मिल सकता है। जानिए किन राशियों के लिए यह युति शुभ समय लेकर आएगी।

Mangal Budh Yuti 2026- India TV Hindi
Image Source : CANVA रेवती नक्षत्र में मंगल-बुध की युति किन राशियों के लिए शुभ

Mangal Budh Yuti 2026: अप्रैल 2026 के अंत के साथ ही कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 22 अप्रैल यानी कि आज बुध देव रेवती नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं और 24 अप्रैल को मंगल भी इसी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में एक बेहद खास ग्रह संयोग बनने जा रहा है। रेवती नक्षत्र में मंगल और बुध की युति कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। यह समय कुछ लोगों के लिए तरक्की और सफलता के नए द्वार खोलने वाला माना जा रहा है। जानिए किन राशियों की सोई किस्मत जागने वाले हैं। 

क्या है मंगल-बुध युति का महत्व?

ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस और एक्शन का कारक माना जाता है। वहीं बुध बुद्धि, संवाद और निर्णय क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति की सोच और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है, जिससे करियर और आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना बढ़ जाती है।

मेष राशि: बड़े फैसलों में मिलेगी सफलता

मंगल और बुध की युति मेष राशि के जातकों के लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगी। आप अपने करियर में महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल रहेंगे। अचानक धनलाभ के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और विरोधियों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी।

मिथुन राशि: करियर में नए अवसरों की शुरुआत

मिथुन राशि के स्वामी बुध होने के कारण यह युति आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। आपकी संवाद क्षमता और प्रभावशाली बोलने की कला आपको नौकरी और बिजनेस में नए अवसर दिला सकती है। मीडिया, शिक्षा और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को खास फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि: सम्मान और संपत्ति का लाभ

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय प्रगति और सामाजिक सम्मान लेकर आ सकता है। आपकी मेहनत की सराहना होगी और समाज में आपकी छवि मजबूत बनेगी। जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली बढ़ेगी।

मीन राशि: कठिन कार्यों में मिलेगी सफलता

चूंकि रेवती नक्षत्र मीन राशि में स्थित है, इसलिए इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। विदेश यात्रा या बड़े प्रोजेक्ट से जुड़े कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: मई में बनेगा विनाशकारी खप्पर योग, इन 4 राशियों के जीवन में लाएगा तबाही, अशुभ योग में अनिष्ट होने से बचाएंगे ये उपाय