A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Gochar: नीच राशि में पहुंचकर मंगल इन 2 राशियों को पहुंचाएंगे फायदा, करियर और आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

Mangal Gochar: नीच राशि में पहुंचकर मंगल इन 2 राशियों को पहुंचाएंगे फायदा, करियर और आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

Mangal Gochar: मंगल ग्रह 3 अप्रैल को नीच राशि कर्क में गोचर कर चुके हैं। इस राशि में मंगल के होने से राशिचक्र की 2 राशियों को करियर और कारोबार में लाभ प्राप्त हो सकता है।

Mangal Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मंगल गोचर 2025

Mangal Gochar: मंगल ग्रह 3 अप्रैल से 7 जून तक चंद्रमा की राशि कर्क में संचार करेंगे। इस राशि में मंगल की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती क्योंकि कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं। हालांकि, राशिचक्र की दो राशियों के लिए मंगल का कर्क राशि में होना शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को करियर, कारोबार के साथ ही आर्थिक रूप से भी जीवन में उन्नति मिल सकती है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं आइए विस्तार से जानते हैं। 

मिथुन राशि 

मंगल का कर्क राशि में होना आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। करियर के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे, बीते समय में बनाई गई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मिथुन राशि वालों को सफलता मिलेगी। कारोबारियों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। इस राशि के कुछ जातक पारिवारिक संपत्ति से भी लाभ अर्जित कर सकते हैं। परिवार के बीच आपकी बातों को सराहा जाएगा। हालांकि अपने स्वास्थ्य पर इस राशि के जातकों को ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इस दौरान अचानक से धन लाभ के कुछ मौके आपके पास आ सकते हैं, दिल और दिमाग खुला रखें और इन मौकों का फायदा उठाएं। मंगल को और मजबूत करने के लिए आपको व्यायाम, योग आदि का अभ्यास इस दौरान करना चाहिए। 

तुला राशि 

मंगल के गोचर के बाद आपको अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है। एक अच्छे लीडर की तरह आप अधीनस्थ कर्मचारियों की बात को सुनेंगे और इससे कार्यक्षेत्र में आपकी छवि सुधरेगी। हालांकि, मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है लेकिन साथ ही अच्छे परिणाम भी आपको इस दौरान अवश्य मिलेंगे। इस राशि के कारोबारियों की नई योजनाएं किसी व्यक्ति के निवेश से पूरी हो सकती हैं। इस राशि के कुछ जातकों का भूमि, भवन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। वहीं उन विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा जो रिसर्च कार्य में लगे हुए हैं। 30 वर्ष से अधिक आयु के तुला राशि के जातक अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। एकाग्रता की थोड़ी कमी इस दौरान होगी लेकिन योग-ध्यान करने से आपको लाभ मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Budh Margi: बुध 7 अप्रैल से चलेंगे मार्गी चाल, शिक्षा और करियर क्षेत्र में इन राशियों को मिलेगी सफलता

इस शक्तिपीठ में मूर्ति नहीं श्रीयंत्र की होती है पूजा, चमत्कारिक मंदिर में आज भी रात को अप्सराएं करती हैं नृत्य