Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल का 23 जुलाई को हुआ सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के सितारे छुएंगे अब बुलंदियां
Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल ग्रह 23 जुलाई की सुबह सूर्य के नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी में गोचर कर चुके हैं। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल ग्रह को ऊर्जा और नेतृत्व का कारक माना जाता है। 23 जुलाई की सुबह मंगल सूर्य के नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी में गोचर कर चुके हैं। ये दोनों ग्रह मित्रता का संबंध रखते हैं, इसलिए मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको अपने इस लेख में जानकारी देने जा रहे हैं।
मेष राशि
मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं और सूर्य के नक्षत्र में गोचर करने से ये जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में आपको लाभ दिला सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और इससे कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति आपको होगी। आपके अटके कार्य इस दौरान पूरे हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी समय बेहद अनुकूल साबित हो सकता है, शिक्षा के क्षेत्र में आ रही कई परेशानियों का हल आपको मिलेगा। मंगल का नक्षत्र बदलना आपके प्रेम संबंधों में भी तरोताजगी लेकर आएगा।
सिंह राशि
मंगल के नक्षत्र बदलने से आपकी नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा। इस दौरान कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और इस जिम्मेदारी को आप भलीभांति पूरा भी करेंगे। आप सामाजिक गतिविधियों में भी इस दौरान भाग ले सकते हैं, अगर राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पारिवारिक स्तर पर भी अच्छे परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे। सेहत में भी सुधार होगा।
तुला राशि
मंगल के नक्षत्र बदलने से आपके जीवन में लाभ की स्थिति बनेगी। बीते समय में निवेश किया था तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं इस राशि के जातकों को अटका हुआ धन भी वापस प्राप्त हो सकता है। किसी सामाजिक समारोह में आप आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। इस राशि के जो लोग सेना, पुलिस आदि में कार्यरत हैं उनको पदोन्नति मिलने के आसार हैं। यात्राओं के जरिए भी आपको फायदा इस दौरान प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि
मगंल आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं और मित्र ग्रह सूर्य के नक्षत्र में गोचर करने से आपकी किस्मत को चमकाएंगे। जो लोग किसी परीक्षा में पास होने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। इस अवधि में आप सही रोडमैप बनाकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। माता-पिता का भी भरपूर सहयोग इस राशि के जातकों को मिलेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में रोमांस की अधिकता इस दौरान दिखने को मिल सकती है। कुछ लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
रूठे हुए हैं आपके कुल देवी-देवता, अगर बार-बार मिल रहे हैं ये संकेत
