Mangal Nakshatra Gochar: 16 जून को बड़े मंगलवार के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल ने कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। इस नक्षत्र में मंगल का गोचर आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर हुआ है और 5 जुलाई तक मंगल यही मौजूद रहेंगे। ज्योतिष अनुसार जहां इस गोचर से मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों को खूब लाभ प्राप्त होगा तो वहीं 3 ऐसी राशियां भी हैं जिन्हें इस गोचर से कष्ट मिलने वाले हैं। ये गोचर इन राशि वालों को करियर और लव लाइफ में ढेरों परेशानियां देने वाला साबित हो सकता है। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
वृषभ: इस राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर चुनौतिपूर्ण साबित हो सकता है। करियर में अचानक से परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के आसार दिख रहे हैं। अचानक से धन हानि भी हो सकती है। किसी खास से धोखा मिलने के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आ सकती हैं। सतर्क रहेंगे तो किसी भी तरह की परेशानियों से बच पाएंगे।
मिथुन: इस राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर नकारात्मक दिखाई दे रहा है। आपको करियर से लेकर लव लाइफ तक में दिक्कतें आ सकती हैं। बॉस से किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने से आसार दिख रहे हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। पार्टनर से बेवजह में झगड़ा करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी की सलाह है। बाहर का खाने न खाएं नहीं तो पेट खराब हो सकता है। बिजनेस वाले पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
कन्या: कन्या राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर कई परेशानियां लेकर आने वाला है। आपका अपने ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है। ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। बेहतर होगा अपने काम से काम रखें और किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। बिजनेस वालों को इस अवधि में किसी डील से नुकसान हो सकता है। पैसों के लेन-देन में भी सावधानी बरतनी होगी। किसी को कर्ज देने या लेने से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। लव लाइफ में भी तनाव रह सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Mangal Nakshatra Gochar 2026: बड़े मंगल के दिन मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगा बंपर धन लाभ
Trigrahi Yog In Kark: कर्क राशि में गुरु, शुक्र और चंद्र की तिकड़ी चमकाएगी इन 5 राशियों का भाग्य, 17 जून से शुरू होगा गोल्डन टाइम!