1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal-Shukra Nakshatra Gochar: 6 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं इन 3 राशियों के सितारे, मंगल-शुक्र का नक्षत्र गोचर कराएगा जबरदस्त कमाई!

Mangal-Shukra Nakshatra Gochar: 6 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं इन 3 राशियों के सितारे, मंगल-शुक्र का नक्षत्र गोचर कराएगा जबरदस्त कमाई!

Mangal-Shukra Nakshatra Gochar: मंगल और शुक्र 6 अप्रैल 2026 को यानी आज अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह 1 बजकर 4 मिनट पर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा तो वहीं मंगल रात 10 बजकर 4 मिनट पर भाद्रपद नक्षत्र में जाएगा। चलिए जानते हैं इन गोचरों से किन 3 राशियों की मौज होने वाली है।

Mangal-Shukra Nakshatra Gochar- India TV Hindi
Image Source : CANVA 6 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं इन 3 राशियों के सितारे

Mangal-Shukra Nakshatra Gochar: मंगल और शुक्र का नक्षत्र गोचर 3 राशि वालों को जबरदस्त लाभ देगा। इन राशियों की सितारे इस गोचर से चमक जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों के हाथ कई नए अवसर लगेंगे। तो वहीं बिजनेस वाले भी खूब लाभ कमाएंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके सितारे इन गोचरों से चमकने वाले हैं। 

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

इस राशि वालों के लिए मंगल और शुक्र का नक्षत्र गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। आय में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। निवेश से भारी मुनाफा होगा। लंबे समय से अटका हुआ प्रमोशन इस अवधि में मिल सकता है। विदेश में अगर नौकरी ढूंढ रहे हैं तो वो भी आपको मिलने की पूरी उम्मीद है। नया काम शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी समय शुभ है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए ये दोनों गोचर अत्यंत ही शुभ रहेंगे। जीवन की कई परेशानियों का अंत होने वाला है। अटके हुए सारे काम पूरे होंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस वालों के हाथ कोई मुनाफे वाली डील लग सकती है। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का हर काम में सहयोग मिलेगा। नौकरी में कई सुनहरे अवसर हाथ लग सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि वाले इस नक्षत्र गोचर के दौरान खूब लाभ कमाएंगे। इनकम में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। नौकरी बदलने का मन है तो ये समय अच्छा है क्योंकि इस दौरान मनचाही नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। विदेश से जुड़े कार्यों में जबरदस्त लाभ मिलेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Vaishakh Maah 2026 Gochar: वैशाख मास में इन राशियों की होगी मौज, कई ग्रह गोचर करेंगे शक्तिशाली राजयोग का निर्माण