1. Hindi News
  2. धर्म
  3. मंगलवार के दिन इन 9 कार्यों को करना है वर्जित, तीसरा वाला काम तो भूलकर भी न करें

मंगलवार के दिन इन 9 कार्यों को करना है वर्जित, तीसरा वाला काम तो भूलकर भी न करें

आज मंगलवार है यानी भगवान हनुमान की उपासना का सबसे प्रिय दिन। क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। चलिए जानते हैं ये कौन से कार्य हैं।

Mangalwar Upay- India TV Hindi
Image Source : CANVA मंगलवार में क्या नहीं करना चाहिए?

मंगलवार के देवता भगवान हनुमान और मंगल देव हैं। कहते हैं जो कोई इस दिन भगवान हनुमान की सच्चे मन से उपासना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन कई लोग उपवास भी रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाखून काटने और बाल धोने के अलावा भी कई ऐसे कार्य हैं जो मंगलवार के दिन नहीं करने चाहिए। कहते हैं इन कार्यों को करने से जीवन का सुख-चैन खत्म होने लगता है। चलिए जानते हैं मंगलवार में कौन से काम नहीं करने चाहिए।

1. उधार न लें और न दें

कहते हैं मंगलवार के दिन न तो किसी से पैसा उधार लेना चाहिए और न ही किसी को उधार देना चाहिए। कहते हैं इस दिन उधार के पैसों को चुकाने और उन्हें वापस लेने में काफी परेशानियां आती हैं।

2. नुकीली वस्तुएं न खरीदें

मंगलवार के दिन चाकू, कैंची, सुई या अन्य धारदार वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। ज्योतिष अनुसार मंगलवार के दिन इन चीजों को खरीदने से परिवार में कलह बढ़ने की संभावना रहती है।

3. मांस-मदिरा का सेवन न करें

मंगलवार के दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे गंभीर नुकसान होने की संभावना रहती है।

4. लड़ाई-झगड़े से बचें

वैसे तो लड़ाई-झगड़ा किसी भी दिन नहीं करना चाहिए लेकिन मंगलवार के दिन तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। कहते हैं इस दिन किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से भयंकर नुकसान होने की संभावना रहती है।

5. काले वस्त्र न पहनें

मंगलवार के दिन लाल, गुलाबी या केसरिया रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

6. निवेश से बचें

मंगलवार के दिन निवेश से भी बचना चाहिए क्योंकि इस दिन कहीं पैसा लगाना शुभ नहीं माना जाता है।

7. बाल और नाखून न काटें

मंगलवार को बाल और नाखून भूल के भी नहीं कटवाने चाहिए कहते हैं इस मंगल ग्रह कमजोर हो जाता है जिससे अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

8. इस दिशा में यात्रा से बचें

मंगलवार के दिन पश्चिम, उत्तर और वायव्य दिशा की यात्रा करने से बचें। लेकिन अगर किसी कारण जाना बेहद जरूरी है तो घर से गुड़ खाकर निकलें।

9. नमक के सेवन से बचें

अगर संभव हो तो मंगलवार के दिन नमक खाने से बचें और मंगलवार व्रत में तो भूलकर भी नमक न खाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अकूत संपत्ति के मालिक बनते हैं ऐसे लोग जिनके हाथ में होता है ऐसा 'शनि पर्वत'

महिलाएं राशि के अनुसार चुनें अपना हेयर स्टाइल, चमक जाएगी किस्मत