A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. मंगलवार के दिन मृगशिरा नक्षत्र में करें ये उपाय, धन-धान्य और मान-सम्मान की होगी प्राप्ति

मंगलवार के दिन मृगशिरा नक्षत्र में करें ये उपाय, धन-धान्य और मान-सम्मान की होगी प्राप्ति

मंगलवार के दिन मंगल ग्रह का नक्षत्र मृगशिरा रहेगा। ऐसे में मंगलवार के दिन कुछ उपाय करने से आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Mangalwar Ke Upay- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मंगलवार के उपाय

मंगलवार के दिन मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल हैं ऐसे में मंगलवार के दिन मृगशिरा नक्षत्र में कुछ उपाय करने से आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ये आसान से उपाय आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत कर सकते हैं और साथ ही आपको धन-धान्य की भी प्राप्ति होती है। आइए विस्तार से जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

मंगलवार के दिन मृगशिरा नक्षत्र में करें ये उपाय

  • अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने संबंधों में मधुरता बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन सवा किलो मसूर की दाल लेकर आसपास किसी मंदिर में दान कर दें। आज ऐसा करने से लवमेट के साथ आपके संबंधों में मधुरता आयेगी। 
  • अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं और एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको खैर के पेड़ की उपासना करना चाहिए और उसके आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। आज ऐसा करने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी एक अलग पहचान बनेगी। 
  • अगर आप अपनी बातों को दूसरे लोगों के सामने स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं कर पाते हैं, तो आज के दिन एक पान का पत्ता लेकर उस पर थोड़ा-सा कत्था लगाएं। अब उस पान के पत्ते को मोड़कर, एक सफेद रंग के कोरे कागज में लपेटकर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा दें। आज ऐसा करने से आप अपनी बातों को दूसरे लोगों के सामने स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पायेंगे। 
  • अगर आप अपने सभी काम में लाभ सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मंगल के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है - ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:। आज इस मंत्र का जप करने से आपके सभी कामों में लाभ सुनिश्चित होगा। 
  • अगर आप जीवन में तरक्की के नए रास्ते खोलना चाहते हैं, तो आज के दिन एक सूखा नारियल, यानी गोला लें। अब उस नारियल पर एक मौली बांधें और मौली पर थोड़ा- सा चमेली का तेल लगा दें। फिर उस नारियल या गोले को हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलने लगेंगे।
  • अगर भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में प्यार और लगाव कम हो गया है, तो आज के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं। साथ ही भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें। आज ऐसा करने से भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में प्यार और लगाव बना रहेगा। 
  • अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन तांबे की कोई वस्तु लेकर या तांबे का एक छोटा-सा टुकड़ा लेकर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं। आज ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
  • अगर आपको लगता है कि आप किसी नजर दोष के प्रभाव में हैं, तो आज के दिन सात साबुत लाल मिर्च लें और उन लाल मिर्चों को अपने ऊपर से छः बार क्लॉक वाइज और एक बार एंटी क्लॉक वाइज वारकर अपने घर के दक्षिण कोने में जला दें। आज ऐसा करने से आपको नजर दोष के प्रभाव से जल्द ही छुटकारा मिलेगा और आप अच्छे से अपना काम कर पायेंगे। 
  • अगर आप जीवन में आर्थिक रूप से मिलने वाले लाभ में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और पाठ करने के बाद हनुमान जी के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। आज ऐसा करने से आपको आर्थिक रूप से मिलने वाले लाभ में बहुत फायदा होगा।
  • अगर आप कर्ज से परेशान हैं और उससे मुक्ति पानाचाहते हैं, तो आज के दिनकिसी दर्जी को चॉकलेटी रंग का कपड़ा गिफ्ट करें। आज ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी। 
  • अगर आप परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल जल्द से जल्द निकालना चाहते हैं, तो आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। साथ ही उनके सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं। आज ऐसा करने से आपकी पारिवारिक समस्या का हल जल्द से जल्द निकल जायेगा। लिहाजा आपके परिवार में खुशहाली आयेगी। 
  • अगर आप बेहतर स्वास्थ्य पाना चाहते हैं, तो आज के दिन श्री हनुमान को लाल रंग का चोला चढ़ाएं। साथ ही हनुमान मंदिर में शहद की शीशी अर्पित करें। आज ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Kitchen Vastu: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रूठ सकती हैं मां अन्नपूर्णा, जानें क्या करें और क्या न करें

Gajkesari Rajyog: 21 अप्रैल को बनेगा बेहद शुभ गजकेसरी राजयोग, 5 राशियों के पास छप्परफाड़ कमाई का मौका