A
Hindi News धर्म March Kharmas 2026 Date: खरमास कब से लग रहा है 14 या 15 मार्च? क्या इस दौरान शादी से जुड़े कार्य किये जा सकते हैं

March Kharmas 2026 Date: खरमास कब से लग रहा है 14 या 15 मार्च? क्या इस दौरान शादी से जुड़े कार्य किये जा सकते हैं

March Kharmas 2026 Date: खरमास शुरू होते ही शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। जब-जब सूर्य देव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब-तब खरमास लग जाता है। मार्च में सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

kharmas- India TV Hindi Image Source : CANVA मार्च में खरमास कब लग रहा है?

March Kharmas 2026 Date: पंचांग के अनुसार खरमास साल में दो बार लगता है पहली बार धनु संक्रांति पर तो दूसरी बार मीन संक्रांति पर। धनु संक्रांति वाला खरमास दिसंबर-जनवरी में लगता है तो वहीं मीन संक्रांति वाला खरमास मार्च-अप्रैल में लगता है। मार्च में मीन संक्रांति वाला खरमास लगने जा रहा है। ये खरमास जैसे ही शुरु होगा वैसे ही शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। ऐसे में विवाह, यज्ञोपवीत, कान छिदवाना, गृहप्रवेश, नया काम शुरू करना और नामकरण इत्यादि शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं खरमास कब से लग रहा है।

मार्च में खरमास कब लग रहा है 2026

मार्च में जब सूर्य देव 14 मार्च 2026 की देर रात 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे, तब एक महीने के लिए खरमास लग जाएगा जिसकी समाप्ति 14 अप्रैल 2026 को होगी। 14 अप्रैल को जैसे ही सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही खरमास खत्म हो जाएगा।

खरमास में क्या शादी-ब्याह से जुड़े शुभ कार्य कर सकते हैं?

जी नहीं, खरमास में शादी-ब्याह से जुड़े मांगिलक कार्य नहीं किए जा सकते हैं। कहते हैं इस दौरान किए गए शुभ कार्यों के विफल होने के ज्यादा आसार रहते हैं।

खरमास में क्या-क्या कार्य नहीं करने चाहिए?

  • इस समय विवाह से जुड़े किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।
  • इस दौरान घर या संपत्ति खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।
  • नया वाहन भी नहीं खरीदना चाहिए। 
  • गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। 
  • मुंडन और नामकरण इत्यादि कार्य भी इस समय वर्जित माने जाते हैं।

खरमास में किए जाने वाले कार्य

  • खरमास में सूर्य देव की अराधना जरूर करनी चाहिए।
  • इस दौरान पिता और पूर्वजों के लिए श्राद्ध करना शुभ माना जाता है।
  • खरमास में जल का दान बेहद शुभ माना जाता है।
  • इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान करना भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shukra Rashi Parivartan 2026: राम नवमी पर शुक्र मेष राशि में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों का बदलेगा समय, होगी बंपर कमाई