Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनानायक कहे जाने वाले मंगल 13 सितंबर को तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। मंगल का यह गोचर 13 सितंबर की रात 9 बजकर 21 मिनट पर होगा। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। खासकर आर्थिक, वैवाहिक और करियर के क्षेत्र में इन लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं। आइए जान लेते हैं कौन सी हैं ये राशियां और क्या उपाय इनको मंगल के प्रतिकूल प्रभाव से बचा सकते हैं।
मेष राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
Image Source : India Tvमंगल गोचर
मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं लेकिन इनका आपके सप्तम भाव में गोचर करना बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस भाव में मंगल के होने से वैवाहिक संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है, जीवनसाथी के साथ बहसबाजी करने से इस दौरान बचें। इस अवधि में सामाजिक स्तर पर बोलचाल करते समय शब्दों का इस्तेमाल भी सोच-समझकर करें। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को धनहानि का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए पहले से ही बजट पर ध्यान दें। उपाय के तौर पर मेष राशि वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कर्क राशि वालों के बढ़ेंगे खर्चे
Image Source : India Tvमंगल गोचर
मंगल का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा। इस भाव में बैठे मंगल आपको भूमि-भवन से जुड़े किसी मुद्दे में उलझा सकते हैं। कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो इसे लेकर अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें नहीं तो बुरी स्थिति में पड़ सकते हैं। कुछ लोगों को घर के बढ़ते खर्च के कारण धनहानि का सामना भी इस दौरान करना पड़ सकता है। करियर क्षेत्र में होने वाली राजनीति से जितना दूर रहेंगे उतना आपके लिए अच्छा होगा। उपाय के तौर पर तांबे के पात्र में सूर्य ग्रह को जल का अर्घ्य दें।
कुंभ राशि वाले किसी पर भी न करें आवश्यकता से अधिक भरोसा
Image Source : India Tvमंगल गोचर
मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होगा। इस दौरान कड़ी मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। मेहनत करने में कमी करेंगे तो सफलता मिलने में मुश्किलें आपको आ सकती हैं। करियर के क्षेत्र में आशातीत लाभ न मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। धन का लेन-देन करने से इस दौरान बचें नहीं तो आर्थिक हालात बिगड़ सकते हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना कर सकते हैं। धैर्य बनाकर आगे बढ़ें स्थितियां सुधरेंगी जरूर। कुंभ राशि वालों को किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए, नहीं तो धोखा मिल सकता है। उपाय के तौर पर जरूरतमंद लोगों अन्न या फिर यथासंभव धन का दान करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Surya Grahan Kab Hai 2025: जल्द लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, मेष समेत 3 राशियों के लिए है भारी, बड़ी दुर्घटना की है संभावना
Vastu Mantra: नल, शावर, वाश बेसिन, गीजर...घर में पानी से जुड़ी चीजें किस दिशा में लगानी चाहिए?