A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 10 माह बाद बुध इस राशि में कर रहे गोचर, ये 4 राशियां करेंगी अपने करियर में बड़ा काम

10 माह बाद बुध इस राशि में कर रहे गोचर, ये 4 राशियां करेंगी अपने करियर में बड़ा काम

लंबे समय बाद बुध गोचर करने जा रहे हैं, बुध अपने मित्र राशि मीन में गोचर करेंगे। इससे कई राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो...

बुध गोचर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुध गोचर

10 महीने बाद बुद्धि के दाता बुध गोचर करने जा रहे हैं, ये मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन बुध की मित्र राशि कहलाती है, ऐसे में बुध की यह स्थिति बेहद मजबूत और शुभ प्रभाव वाली मानी जाती है। इसके साथ ही मीन राशि में बुध की युति शुक्र से होगी जिससे लक्ष्मीनारायण राजयोह बने जा रहा है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ेगा। लेकिन वृषभ और मिथुन सहित 5 राशियों की किस्मत को लेकर बड़ा प्रभाव पडे़गा। आइए जानते हैं क्या?

वृषभ राशि

मीन राशि में बुध का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ है, आपके आय के नए रास्ते बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के कई मौके आ सकते हैं, साथ ही सैलरी भी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ बढ़िया समय कटेगा। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो ये समय अनुकूल है। 

मिथुन राशि

इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों की जिंदगी में काफी सुधार आएगी, नौकरीपेशा वालों को तरक्की और बेरोजगार को नौकरी मिल सकती है। कारोबारियों को बेहतरीन मुनाफा होने के आसार हैं और उनकी खूब आमदनी बढ़ेगी। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। यह समय मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए अनुकूल है। ऐसे में चैलेंज लें।

कन्या राशि

इस राशि वालों को पेशेवर मामलों में अचानक लाभ हो सकता है। आपकी नौकरी और व्यापार में ज्यादा मेहनत दिखेगी, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। आपको अपने पिता और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए हैं तो वह आपको मिलने के आसार बन रहे हैं। बेरोजगार को नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

इस राशि के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकते हैं। कारोबारियों को नए प्लान में भी सफलता हाथ लग सकती है। आर्थिक मामलों में समय सामान्य रहने वाला है, पर कुछ परेशानियां सामने आ सकती है। निजी संबंधों में भी थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है, ऐसे में सूझबूझ से काम लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:
MahaShivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल कैसे चढ़ाना चाहिए? जानिए जलाभिषेक की सही नियम
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर 60 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, इस दिन घर लाएं ये 4 चीजें, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा