1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Gochar: 23 अप्रैल को स्वराशि कर्क में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, होगा तगड़ा धन लाभ

Chandra Gochar: 23 अप्रैल को स्वराशि कर्क में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, होगा तगड़ा धन लाभ

Chandra Gochar: चंद्र ग्रह 23 अप्रैल को अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबति हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Chandrama Gochar- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK चंद्रमा गोचर

Chandra Gochar: चंद्र ग्रह 23 अप्रैल को मिथुन राशि से निकलकर अपनी स्वराशि कर्क में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर 23 अप्रैल की दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। स्वराशि कर्क में गोचर से चंद्रमा की शक्ति बढ़ेगी। जिसके चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इन राशियों को धन लाभ और पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि 

चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। इसे वाणी, धन और कुटुंब का भाव कहा जाता है। इस भाव में चंद्रमा का गोचर आपको धन लाभ दिला सकता है। निवेस किए धन से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसके साथ ही पैतृक से भी धन प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में भी सुख प्राप्त होगा। मानसिक तनाव से आपको मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि 

चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके प्रथम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। कुछ लोगों की आमदनी में वृद्धि होने के योग हैं। उधार दिया धन भी इस दौरान वापस मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिलेगा।

कन्या राशि 

लाभ स्थान में चंद्रमा का गोचर आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। अगर आप कारोबार करते हैं तो इस दौरान बड़ी डील मिलने से मन प्रसन्न होगा। आपकी एकाग्रता में भी इस दौरान वृद्धि होगी। अनजान स्रोत से लाभ मिलने के योग हैं। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका रुतबा बढ़ेगा। चंद्रमा का यह गोचर आपकी सेहत में भी सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। माता के जरिए कोई अच्छी सलाह आपको मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Garud Puran: 4 तरह के लोगों की संगति कर सकती है आपको बर्बाद, इनसे हमेशा बनानी चाहिए दूरी

Gajlakshmi Yog: 12 साल बाद कर्क में बनेगा बेहद शुभ गजलक्ष्मी योग, मई के महीने से 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू