Chandrama Gochar: चंद्रमा 21 दिसंबर को 1 बजकर 36 ए.एम पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। यानि चंद्रमा का गोचर शनि की ही राशि मकर से शनि की ही राशि कुंभ में होने जा रहा है। चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां पैदा कर सकता है। इन राशियों को 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक बहुत संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को चंद्रमा के गोचर के बाद अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। अचानक से तबीयत खराब होने की आशंका है। इस राशि के लोगों को परिवार के लोगों के साथ मिलकर आर्थिक परेशानियों का सामना करना चाहिए, अन्यथा धन हानि हो सकती है। आपको उन लोगों से बचकर रहना चाहिए जो नकारात्मक बातें करते हैं, अन्यथा बेवजह की मानसिक समस्याएं आपको भी आ सकती हैं। उपाय के तौर पर आपको गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए और गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, जो लोग आपको अपने शुभचिंतक लगते हैं वहीं आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को दिक्कतें चंद्र गोचर के बाद आ सकती हैं, अपने प्रयासों को बढ़ाएं। वार्तालाप करते समय गलत शब्दों का प्रयोग नहीं करने तो आपके लिए सही रहेगा अन्यथा सामाजिक स्तर पर आपकी छवि खराब हो सकती है। उपाय के तौर पर आपको चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के कुछ जातकों का संचित धन खर्च हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर बेहद सतर्क आपको रहना होगा। लेन-देन के मामलों को लेकर भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ लोगों को पेट और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा भोजन करने से आपको बचना चाहिए जो आपको आसानी से पचता नहीं। वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
नए साल के पहले दिन उच्च राशि में चंद्रमा का होना बेहद शुभ, 1 जनवरी को ये 5 कार्य करने से वर्ष भर होगा धन लाभ
Shani Ke Upay: साल 2026 में मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से निजात, शनिदेव की कृपा बनाए रखना है, तो घर ले आएं उनकी ये प्रिय चीजें