A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandrma Gochar: 10 फरवरी की रात नीच राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियां सेहत और धन के मामलों में रहें सतर्क

Chandrma Gochar: 10 फरवरी की रात नीच राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियां सेहत और धन के मामलों में रहें सतर्क

Chandrma Gochar: चंद्रमा 10 जनवरी को रात्रि के समय तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। इस राशि में चंद्रमा के गोचर से किन राशियों को संभलकर रहने की आवश्यकता होगी, आइए जानते हैं।

Chandrma Gochar- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK चंद्रमा गोचर

Chandrma Gochar: चंद्रमा को ज्योतिष में शुभ ग्रह माना जाता है लेकिन जब भी इनकी स्थिति कुंडली में अच्छी नहीं होती तो सेहत और आर्थिक पक्ष से जुड़ी परेशानियां व्यक्ति के जीवन में आ सकती हैं। फरवरी के माह में 10 तारीख की देर रात में 01:11 एम पर चंद्रमा तुला राशि से निकलकर अपनी नीच राशि वृश्चिक में गोचर कर जाएंगे। किन राशियों के लिए चंद्रमा का यह गोचर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, आइए जानते हैं। 

मेष राशि

चंद्रमा का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। इस भाव में शुभ ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं कही जाती। चंद्रमा का यह गोचर आपके पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। इसलिए वो चीजें न खाएं जो आपको आसानी से पचती नहीं हैं। वित्तीय मामलों को लेकर भी सतर्क रहें, लापरवाही बरतना धन हानि का कारण बन सकता है। निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। उपाय के तौर पर चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप करें। 

मिथुन राशि

आपके शत्रु भाव यानि छठे भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे। इसीलिए शत्रु पक्ष से सतर्क इस राशि के लोगों को रहना होगा। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से दूर रहेंगे तो कई परेशानियों से बच निकल सकते हैं। जुकाम-बुखार जैसी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस राशि के लोगों को संचित धन को खर्च करने से बचना होगा। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर जल अर्पित आपको करना चाहिए। 

धनु राशि 

आपके द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। इस गोचर के चलते बनते काम भी बिगड़ सकते हैं और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए घर के लोगों से आपको बातचीत करनी चाहिए। यात्राओं के दौरान कीमती सामना की सुरक्षा करें। उधार का लेन-देन करने से भी आपको बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। उपाय तौर पर दूध, दही आदि का दान करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

कुंभ राशि में बैठे शुक्र 4 राशियों के प्रेम जीवन में बढ़ाएंगे रोमांस, वेलेंटाइन वीक रहेगा बेहद खास

Nadi Dosh: कुंडली मिलान में नाड़ी दोष क्या होता है और क्यों माना जाता है अशुभ? जानें कुंडली के इस दोष को दूर करने के उपाय