1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Morning Mantra Jaap: सुबह की शुरुआत करें इन पावरफुल मंत्रों के साथ, मिलने लगेंगे अच्छे नतीजे, पॉजिटिव और एनर्जेटिक रहेगा पूरा दिन

Morning Mantra Jaap: सुबह की शुरुआत करें इन पावरफुल मंत्रों के साथ, मिलने लगेंगे अच्छे नतीजे, पॉजिटिव और एनर्जेटिक रहेगा पूरा दिन

Morning Mantra Chanting: सुबह की शुरुआत अच्छी होने से पूरा दिन अच्छा जाता है। अगर आप रोजाना सुबह उठकर कुछ विशेष मंत्रों का जाप करते हैं, तो इससे आपके जीवन में शांति, आत्मविश्वास और समृद्धि बढ़ती है। ये 5 मंत्र आपके दिन की शुरुआत को पॉजिटिव और एनर्जेटिक बनाते हैं।

Morning Mantra Chanting- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अच्छे दिन की शुरुआत के लिए मंत्र

Morning Mantra Chanting: एक अच्छे दिन की शुरुआत के लिए भरपूर और पर्याप्त नींद होनी बहुत जरूरी है। इसके साथ ही अपने हर दिन को खूबसूरत और एनर्जेटिक बनाने के लिए सकारात्मकता का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में हमारी हर सुबह की शुरुआत सकारात्मकता और शांति से हो, इसके लिए मंत्र जाप सबसे असरदार तरीका माना गया है।

वेदों में कहा गया है कि सुबह-सुबह किए गए मंत्रोच्चारण से न केवल मन शांत होता है, बल्कि जीवन में सफलता और समृद्धि के द्वार भी खुलते हैं। अगर आप रोजाना कुछ मिनट इन शक्तिशाली मंत्रों का जप करेंगे, तो आपके जीवन में धीरे-धीरे शुभ परिवर्तन दिखाई देने लगेंगे। आज हम आपको पांच मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सुबह-सुबह उच्चारण करने से आपको पॉजिटिविटी मिलती है। 

इस मंत्र से करें दिन की शुरुआत

मंत्र - 'कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्।'
सुबह उठते ही अपनी दोनों हाथों की हथेलियों को एक साथ जोड़ें। जुड़ी हुई हथेलियों को देखते हुए इस मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है। इससे मां लक्ष्मी, सरस्वती और ब्रह्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह मंत्र आपके दिन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है और हर काम में सफलता के संकेत देता है।

गायत्री मंत्र से मिलेगी मानसिक शांति और ऊर्जा

मंत्र - 'ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।'
गायत्री मंत्र को सबसे प्रभावशाली मंत्र माना गया है। रोजाना इसका जाप करने से मानसिक तनाव दूर होता है, विचारों में स्पष्टता आती है और आत्मबल बढ़ता है। स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करने से जीवन में सकारात्मकता आती है।

विष्णु भक्ति का शक्तिशाली मंत्र

मंत्र - 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'

यह मंत्र भगवान विष्णु को समर्पित है। रोजाना इस मंत्र का जप करने से मन शांत रहता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन की रुकावटें दूर होती हैं। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन विशेष रूप से भगवान श्री हरि के इस मंत्र का जाप करने से सृष्टि के पालनहार की कृपा प्राप्त होती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाला मंत्र

मंत्र - 'ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।'
अगर आप धन की कमी या आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो यह मंत्र आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। सुबह श्रद्धापूर्वक इसका जाप करने से मन क शांति तो मिलती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और तिजोरी में स्थिर धन का वास होता है।

'ॐ' शांति और ध्यान का आधार

हिंदू धर्म ग्रथों में कहा गया है क'ॐ' का उच्चारण सभी मंत्रों का मूल है। हालांकि, 'ॐ' का उच्चारण दिन भर में आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन रोजाना सुबह एक लय में “ॐ” का जाप करने से मन स्थिर रहता है। साथ ही ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। यह मंत्र मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से संतुलन बनाए रखता है और दिनभर की थकान से राहत देता है।

सुबह कुछ मिनट इन मंत्रों का जाप करना न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से उपयोगी है, बल्कि यह आपके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी वरदान साबित हो सकता है। आप जीवन में सकारात्मक बदलाव खुद महसूस करेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:  इन्वर्टर की गलत दिशा कर रही है कमाई का नुकसान! जानें घर या ऑफिस में किस दिशा में रखने से बढ़ेगा गेन और सेविंग्स

घर में रखें नीम की दातुन, सेहत के साथ ग्रहों की दशा भी सुधरेगी, शनि और राहु के दोष समेत दूर रहेंगी नकारात्मक शक्तियां!