Mrityu Panchak Mein Lagega Chandra Grahan 7 September 2025: चंद्र ग्रहण और मृत्यु पंचक दोनों को ही अशुभ माना जाता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण का पंचक में लगना बेहद नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। खासतौर से तीन राशियों के लिए ये संयोग कष्टदायक साबित हो सकता है। ज्योतिष अनुसार इन राशियों के लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। इस समय कोई भी काम बिना सोचे समझे न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए चंद्र ग्रहण और पंचक अशुभ साबित हो सकते हैं।
मृत्यु पंचक में चंद्र ग्रहण, सतर्क रहें ये 3 राशियां
तुला राशि- तुला राशि के स्वामी शुक्र देव माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो फिलहाल 20 सितंबर तक रुक जाएं। निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। किसी अंजान पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इस राशि वालों के लिए अगले 15 दिन परेशानी भरे साबित हो सकते हैं। रिश्तों में मनमुटाव आ सकता है। कहीं भी पैसा सोच समझकर खर्च करें। नौकरी बदलने का मन है तो कुछ समय के लिए रुक जाएं क्योंकि अभी ग्रह-नक्षत्र आपके पक्ष में नहीं दिखाई दे रहे हैं।
मकर राशि- मकर राशि वालों को आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसमें आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। धैर्य बनाएं रखें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
मृत्यु पंचक कब से कब तक रहेगा, इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए
चंद्र ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा