Navpancham Yog: नवपंचम योग तब बनता है जब दो ग्रह एक दूसरे से पंचम और नवम स्थान में रहते हैं। 27 मई की रात को चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश के साथ ही शुक्र-चंद्रमा के बीच भी नवपंचम योग बना है जो 30 मई की सुबह तक रहेगा। दो शुभ ग्रहों शुक्र-चंद्रमा के बीच बना शुभ नवपंचम योग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक होगा। इन राशियों के लिए मई माह का अंत सुखद और आर्थिक लाभ देने वाला रह सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
मिथुन राशि
नवपंचम योग के दौरान शुक्र आपकी ही राशि में विराजमान होंगे जबकि चंद्रमा आपके पांचवें स्थान में होंगे। इसलिए आपको मानसिक रूप से अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों को मनचाही जॉब मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। शुक्र की स्थिति आपके वैवाहिक जीवन में भी सुधार लेकर आएगी। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि
नवपंचम योग में शुक्र आपके लाभ स्थान में होंगे जबकि चंद्रमा आपके पराक्रम भाव में होंगे। शुक्र-चंद्रमा की स्थिति के चलते आपको बीते समय में किए गए निवेश से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मई के अंतिम दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। इस राशि के जातकों को शेयर बाजार से भी मुनाफा मिलने के योग हैं। कारोबारियों को अच्छी डील मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी निखार देखने को मिलेगा।
धनु राशि
आपके लाभ भाव में चंद्रमा और सप्तम भाव में शुक्र नवपंचम योग के दौरान रहेंगे। इसलिए आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर वालों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। कुछ लोगों को अनजान स्रोत से धन लाभ मिल सकता है। कहीं फंसा पैसा भी इस राशि के जातकों को वापस मिलने के योग हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों के प्रयास सफल हो सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Malmas 2026: मलमास की कब होगी समाप्ति और किस दिन से शुरू होंगे शुभ काम? जानें
Guru Gochar 2026: उच्च राशि में प्रवेश करते ही बढ़ेगी गुरु की शक्ति, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव