शुक्र और चंद्र ग्रह के बीच में 5 सितंबर की सुबह नवपंचम योग बनेगा जोकि ज्योतिष के शुभ योगों में से एक है। चंद्रमा 5 सितंबर की सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे और तुला में बैठे शुक्र के साथ नवपंचम योग बनाएंगे। इस शुभ योग के चलते कुछ राशियों को जीवन में सुखद फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
मिथुन राशि
चंद्रमा और शुक्र के बीच नवपंचम योग के बनने से मिथुन राशि वालों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर करके शुक्र के साथ नवपंचम योग बनाएंगे जिसके चलते करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों को मनाचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है। किस्मत का भी भरपूर सहयोग इस राशि के जातकों को मिल सकता है। इस दौरान किए गए निवेश से भविष्य में लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि
नवपचंम योग के दौरान चंद्रमा आपके एकादश भाव में होंगे जोकि लाभ का भाव कहा जाता है। वहीं शुक्र आपके पराक्रम भाव में होंगे। इस योग के चलते आय के नए स्रोत सिंह राशि के जातकों को मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी स्थितियां अनुकूल रहेंगी और घर के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम आप बिता सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है और लंबे समय से चल रहे किसी केस में आप विजय पा सकते हैं। सेहत में भी बेहतर बदलाव आने की संभावना है।
तुला राशि
शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और आपके प्रथम भाव में विराजमान हैं वहीं चंद्रमा 5 सितंबर को आपको नवम भाव में गोचर करेंगे और नवपंचम योग बनेगा। इस योग के चलते भाग्य का भरपूर सहयोग आपको मिल सकता है। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वो पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग नया वाहन या संपत्ति खरीद पाने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में भी आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ वालों आपके लिए नवपंचम योग का बनना आर्थिक रूप से लाभदायक सिद्ध हो सकता है। बीते समय में किए गए किसी निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। भाग्य का साथ भी आपको मिलने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर कुंभ राशि के जातकों को मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
जन्माष्टमी के एक दिन बाद मिथुन राशि में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, मिथुन-कुंभ सहित 3 राशियों को हो सकता है धन लाभ