Navratri Mata Ke Bhajan: ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, नीचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है...यहां देखें नवरात्रि के सुपरहिट भजन
Navratri Bhajan: आज से मां दुर्गा की उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो गया है। ये पर्व आते ही घर-घर से माता रानी के भजनों की गूंज सुनाई देने लगती है। माता के भजन श्रद्धालुओं के मन में एक अलग ही ऊर्जा और उमंग भर देते हैं। यहां आप देखेंगे माता के सबसे लोकप्रिय भजनों के लिरिक्स और वीडियो।

Navratri Bhajan (माता रानी के भजन): चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा। इस दौरान मां अंबे की विधि विधान पूजा की जाएगी। साथ ही उनके भजन और गीत भी खूब सुने जाएंगे। नवरात्रि में माता के भजनों की काफी ज्यादा धूम रहती है। या यूं कहें कि भजनों के बिना ये पर्व अधूरा सा लगता है। कई घरों में तो शाम के समय परिवार के सभी सदस्य मिलकर माता के भजनों को गाते हैं और इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। अगर आप भी नवरात्रि स्पेशल भजनों की तलाश कर रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां आप देखेंगे नवरात्रि के सबसे लोकप्रिय भजन और गाने।
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये (Tune Mujhe Bulaya Sherawaliye Bhajan)
- तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
- मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
- तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
- मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
- ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये,
- मेहरा वालिये ॥
- तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
- मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
- तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
- मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
- सारा जग है इक बंजारा,
- सारा जग है इक बंजारा,
- सब की मंजिल तेरा द्वारा ।
- ऊँचे परबत लम्बा रास्ता,
- ऊँचे परबत लम्बा रास्ता,
- पर मैं रह ना पाया,
- शेरा वालिये ॥
- तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये ॥
- सूने मन में जल गयी बाती,
- तेरे पथ में मिल गए साथी ।
- मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
- मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
- बिन मांगे सब पाया, शेरा वालिये ॥
- तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये ॥
- कौन है राजा, कौन भिखारी,
- एक बराबर तेरे सारे पुजारी ।
- तुने सब को दर्शन देके,
- तुने सब को दर्शन देके,
- अपने गले लगाया, शेरा वालिये ॥
- तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
- मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
- तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
- मैं आया मैं आया शेरा वालिये ।
Live updates : Navratri Bhajan Live: तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये...मां शेरावाली के सुपरहिट भजन LIVE
-
March 19, 2026 3:37 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
Chalo Bulawa Aaya Hai Mata Ne Bulaya Hai: चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
दोहा॥
माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं।
माता जिनका नाम पुकारे, किस्मत वाले होतें हैं।चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।सारे जग मे एक ठिकाना, सारे गम के मारो का,
रास्ता देख रही है माता, अपने आंख के तारों का।
मस्त हवाओं का एक झोखा यह संदेशा लाया है।चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥जय माता की कहते जाओ, आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पीछे वालों को।
जिस ने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है।चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥वैष्णो देवी के मन्दिर मे, लोग मुरादे पाते हैं,
रोते रोते आते है, हस्ते हस्ते जाते हैं।
मैं भी मांग के देखूं, जिस ने जो माँगा वो पाया है।चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥मैं तो भी एक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने।
बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई यह क्या जाने।
उस का खून मे देखूं कैसे, जिसको दूध पिलाया है।चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।प्रेम से बोलो, जय माता दी॥
ओ सारे बोलो, जय माता दी॥
वैष्णो रानी, जय माता दी॥
अम्बे कल्याणी, जय माता दी॥
माँ भोली भाली, जय माता दी॥
माँ शेरों वाली, जय माता दी॥
झोली भर देती, जय माता दी॥
संकट हर लेती, जय माता दी॥
ओ जय माता दी, जय माता दी॥ -
March 19, 2026 2:56 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
मां दुर्गा के भजन
-
March 19, 2026 2:06 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chalo Bulawa Aaya Hai Lyrics: चलो बुलावा आया है लिरिक्स
- माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं ।
- माता जिनका नाम पुकारे, किस्मत वाले होतें हैं ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने, दरबार लगाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- सारे जग मे एक ठिकाना, सारे गम के मारो का,
- रास्ता देख रही है माता, अपने आंख के तारों का ।
- मस्त हवाओं का एक झोखा, यह संदेशा लाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- जय माता दी॥ जय माता दी ॥
- जय माता की कहते जाओ, आने जाने वालो को,
- चलते जाओ तुम मत देखो, अपने पीछे वालों को ।
- जिस ने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- जय माता दी॥ जय माता दी ॥
- वैष्णो देवी के मन्दिर मे, लोग मुरादे पाते हैं,
- रोते रोते आते है, हस्ते हस्ते जाते हैं ।
- मैं भी मांग के देखूं, जिस ने जो माँगा वो पाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- जय माता दी॥ जय माता दी ॥
- मैं तो भी एक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने ।
- बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई यह क्या जाने ।
- उस का खून मे देखूं कैसे, जिसको दूध पिलाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
- प्रेम से बोलो, जय माता दी ॥ ओ सारे बोलो, जय माता दी ॥
- वैष्णो रानी, जय माता दी ॥ अम्बे कल्याणी, जय माता दी ॥
- माँ भोली भाली, जय माता दी ॥ माँ शेरों वाली, जय माता दी ॥
- झोली भर देती, जय माता दी ॥ संकट हर लेती, जय माता दी ॥
- ओ जय माता दी, जय माता दी ॥
-
March 19, 2026 1:24 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Navratri Mata Rani Songs: नवरात्रि के गाने
-
March 19, 2026 12:48 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Navratri Bhajan live: अमर सुहाग मैं तो मैया जी से मांग लाई लिरिक्स
अमर सुहाग मैं तो मैया जी से मांग लाई ।
मैया जी से मांग लाई मैया जी से मांग लाई ।।बिंदिया भी मांग लाई टीका भी मांग लाई,
मांग का सिंदूर मैं तो मैया जी से मांग लाई ।
अमर सुहाग मैं तो मैया जी से मांग लाई,
मैया जी से मांग लाई मैया जी से मांग लाई ।।हरवा भी मांग लाई कंगना भी मांग लाई,
हरी हरी चूड़ियाँ मैं मैया जी से मांग लाई ।
अमर सुहाग मैं तो मैया जी से मांग लाई,
मैया जी से मांग लाई मैया जी से मांग लाई ।।पायल भी मांग लाई बिछुए भी मांग लाई,
लाल चुनरिया मैं तो मैया जी से मांग लाई ।
अमर सुहाग मैं तो मैया जी से मांग लाई,
मैया जी से मांग लाई मैया जी से मांग लाई ।।बेटी भी मांग लाई बेटा भी मांग लाई,
पति की लम्बी उम्र मैं तो मैया जी से मांग लाई ।
अमर सुहाग मैं तो मैया जी से मांग लाई,
मैया जी से मांग लाई मैया जी से मांग लाई ।। -
March 19, 2026 12:00 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Mata Ki Aarti: माता की आरती
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥
जय अम्बे गौरी..माँग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को।
उज्जवल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको॥
जय अम्बे गौरी..कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै॥
जय अम्बे गौरी..केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी॥
जय अम्बे गौरी..कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति॥
जय अम्बे गौरी..शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती॥
जय अम्बे गौरी..चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥
जय अम्बे गौरी..ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी॥
जय अम्बे गौरी..चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरूँ।
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु॥
जय अम्बे गौरी..तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्तन की दु:ख हरता, सुख सम्पत्ति करता॥
जय अम्बे गौरी..भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी।
मनवान्छित फल पावत, सेवत नर-नारी॥
जय अम्बे गौरी..कन्चन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥
जय अम्बे गौरी..श्री अम्बेजी की आरती, जो कोई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै॥
जय अम्बे गौरी.. -
March 19, 2026 10:53 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chaitra Navratri 2026 Bhajan: आया बुलावा भवन से
- आया बुलावा भवन से,
- मैं रह ना पाई ॥
- श्लोक – तेरे दरश की धुन में माता,
- हम है हुए मतवाले,
- रोक सकी ना आंधियां हमको,
- ना ही बादल काले,
- चढ़ चढ़ कठिन चढ़ाइया,
- बेशक पाँव में पड़ गए छाले,
- फिर भी तेरे दर आ पहुंचे,
- हम है किस्मत वाले ॥
- तेरी जय हो भवानी,
- जय जय महा रानी ॥
- आया बुलावा भवन से,
- मैं रह ना पाई
- अपने पति संग चढ़ के चढ़ाई,
- नंगे पाँव आई,
- लाल चुनरी चढाऊं, जय हो माँ,
- तेरी ज्योति जगाऊं, जय हो माँ,
- बस इतना वर चाहूँ,
- मैं बस इतना वर पाऊं,
- दर्शन को हर साल,
- सदा सुहागन ही आऊं ॥
- तेरी जय हो भवानी,
- जय जय महा रानी ॥
- हे अखंड ज्योत वाली माता,
- मेरा भी अखंड सुहाग रहे,
- सदा खनके चूड़ियाँ मेरे हाथों में,
- सिंदूर भरी ये मेरी मांग रहे |
- महके परिवार, जय हो माँ,
- रहे खिली बहार, जय हो माँ,
- कलियों की तरह मुस्काऊँ,
- कलियों की तरह मुस्काऊँ,
- दर्शन को हर साल,
- सदा सुहागन ही आऊं ॥
- तेरी जय हो भवानी,
- जय जय महा रानी ॥
- अपने भक्तो पर करती हो,
- उपकार सदा,
- ममता के खोले रहती हो,
- भण्डार सदा,
- मैं तो आई तेरे द्वार, जय हो माँ,
- मेरे भाग्य सवार, जय हो माँ,
- तेरी नित नित ज्योत जगाऊं,
- तेरी नित नित ज्योत जगाऊं,
- दर्शन को हर साल,
- सदा सुहागन ही आऊं ॥
- तेरी जय हो भवानी,
- जय जय महा रानी ॥
- मुझको वर दो मेरा स्वामी,
- तेरी भक्ति में मगन रहे,
- जब तक यह जीवन रहे ‘सरल’,
- ‘लक्खा’ को तेरी लगन रहे,
- तेरा सच्चा दरबार, जय हो माँ,
- तेरी महिमा अपार, जय हो माँ,
- चरणों में शीश नवाऊं,
- चरणों में शीश नवाऊं,
- दर्शन को हर साल,
- सदा सुहागन ही आऊं ॥
- तेरी जय हो भवानी,
- जय जय महा रानी ॥
- आया बुलावा भवन से,
- मैं रह ना पाई
- अपने पति संग चढ़ के चढ़ाई,
- नंगे पाँव आई,
- लाल चुनरी चढाऊं, जय हो माँ,
- तेरी ज्योति जगाऊं, जय हो माँ,
- बस इतना वर चाहूँ,
- मैं बस इतना वर पाऊं,
- दर्शन को हर साल,
- सदा सुहागन ही आऊं ॥
-
March 19, 2026 10:21 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Mata Ke Dholak Wale Bhajan: ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है लिरिक्स
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, नीचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे एक अंधा पुकार रहा, मैया अंधे को आंखे दो उसे तेरा ही सहारा है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, नीचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे कोढ़ी पुकार रहा, मैया कोढ़ी को काया दो उसे तेरा ही सहारा है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, नीचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे निर्धन पुकार रहा, मैया निर्धन को माया दो उसे तेरा ही सहरा है
ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, निचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे बांझन पुकार रही, मैया बांझन को बेटा दो उसे तेरा ही सहारा है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, निचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैयाजी के द्वारे पे एक कन्या पुकारी रही, मैया कन्या को वर घर दो उसे तेरा ही सहारा है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, निचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे तेरे भगत पुकार रहे, मैया भगतो को दर्शन दो उन्हें तेरा ही सहारा है
ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, निचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
-
March 19, 2026 9:12 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Mata Rani Ke Dholak Wale Bhajan: माता रानी के ढोलक वाले भजन
- ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है
- कोठे ऊपर कोठडी मैया का भवन सजा दूंगी
- आज तो मंदिर में बाज रही ढोलक
- जरा फुल बिछादो आँगन में मेरी मैया आने वाली है
- ढोल बजे ताल बजे और ताली, आ गई देखो मां शेरोवाली
- मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
- मैया मेरी जोड़ी बनाए रखना
- चुनरिया मां की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे
- मैया शेर पे चढ़के आजा
- मैया तेरा सोलह सिंगार
- बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए
-
March 19, 2026 8:44 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Mata Ke Bhajan: माता के भजन VIDEO
-
March 19, 2026 8:12 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Mata Ke Bhajan Live: मेरी मैया तू एक बार आजा, दर्श दिखा जा
मेरी मैया तू एक बार आजा,
हाँ दर्श दिखा जा,
खड़े है इंतजार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में ॥पहले भी माँ को हमने,
खूब मनाया,
मानेगी माँ मानेगी,
भजनो को गाके हमने,
खूब सुनाया,
जानेगी माँ जानेगी,
मेरे प्यासे नैना तरसे,
कब आएगी दर पे,
किया तूने उद्धार मेरा मैया,
पडूँ तेरे पईया,
खड़े है इंतजार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में ॥सोचा था माँ के,
हम दरबार जाएं,
जाएंगे माँ जाएंगे,
झोली को माँ के,
दर से भर लाए,
लायेंगे माँ लायेंगे,
मेरी मैया मेरी नैया,
पार करोगी नैया,
शेरोवाली जगत रखवाली,
ओ मेहरोवाली,
खड़े है इंतजार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में ॥मेरी अरदास सुनले,
हे माँ जगदम्बे,
जय अम्बे जय जगदम्बे,
हाथ जोड़ कर,
नमन करे हम,
जय दुर्गे जय जगदम्बे,
हे माँ भवानी दे दो निशानी,
पूरण करो कहानी,
मैं तो आया द्वार तेरे मैया,
पाऊं तेरी छैया,
खड़े है इंतजार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में ॥मेरी मैया तू एक बार आजा,
हाँ दर्श दिखा जा,
खड़े है इंतजार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में ॥ -
March 19, 2026 7:57 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Aa Maa Aa Tujhe Dil Ne Pukara: आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा
आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा ।
दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा माँ ॥
शेरांवाली, जोतांवाली, मेहरांवाली माँ ।
आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा ॥
प्रेम से बोलो, जय माता दी ।
सारे बोलो, जय माता दी ।
मिल के बोलो, जय माता दी ।
फिर से बोलो, जय माता दी ।मैंने मन से तेरी पूजा की है सांझ सवेरे ।
मुझ को दर्शन दे के मैया, भाग जगा दे मेरे ।
मैंने मन से तेरी पूजा की है सांझ सवेरे ।
मुझ को दर्शन दे के मैया, भाग जगा दे मेरे ।
मैया मैया बोले मेरा, मन एक तारा माँ ॥
॥ आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा...॥तूने ही पाला है मुझको, तू ही मुझे संभाले ।
तूने ही मेरे जीवन मे, पल पल किये उजाले ।
तूने ही पाला है मुझको, तू ही मुझे संभाले ।
तूने ही मेरे जीवन मे, पल पल किये उजाले ।
चरणों मे तेरे मैंने, तन मन वारा माँ ॥
॥ आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा...॥मान ले मेरी विनती मैया, एक झलक दिखला दे ।
रूप की शीतल किरणों से नयनो के द्वार सजा दे ।
मान ले मेरी विनती मैया, एक झलक दिखला दे ।
रूप की शीतल किरणों से नयनो के द्वार सजा दे ।
नो को रूप तेरा लगता है प्यारा माँ ॥
॥ आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा...॥जय माता दी, जय माता दी ।
कष्ट निवारे, शेरों वाली ।
पार लगादे, शेरों वाली ।
है दुःख हरनी, शेरों वाली ।
बिगड़ी बना दे, शेरों वाली ।प्रेम से बोलो, जय माता दी ।
सारे बोलो, जय माता दी ।
जोर से बोलो, जय माता दी । -
March 19, 2026 7:33 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Mata Rani Bhajan live: नवरात्री का त्यौहार आया
- नवरात्री का त्यौहार आया,
- वैष्णो मैया ने हमको बुलाया ॥
- माता जिनको बुलाए,
- वही भक्त दर पे आए,
- माता जिनको बुलाए,
- वही भक्त दर पे आए,
- ऊँचे पर्वत पे दरबार लगाया,
- वैष्णो मैया ने हमको बुलाया ॥
- वही लोग है निराले,
- नाम जिसका माँ बुलाले,
- भक्त वही है निराले,
- नाम जिसका माँ बुलाले,
- फल माँ की कृपा वही पाया,
- वैष्णो मैया ने हमको बुलाया ॥
- सारे कष्ट करे दूर,
- मैया जग में मशहूर,
- सारे कष्ट करे दूर,
- मैया जग में मशहूर,
- लिखके ‘देवेंद्र’ यही गाया,
- वैष्णो मैया ने हमको बुलाया ॥
- नवरात्री का त्यौहार आया,
- वैष्णो मैया ने हमको बुलाया ॥
-
March 19, 2026 7:28 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Mata Ke Bhajan Live: बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
दरबार तेरा दरबारों में,
एक ख़ास एहमियत रखता है।
उसको वैसा मिल जाता है,
जो जैसी नियत रखता है॥बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी।
भक्तों की लगी है कतार भवानी॥ऊँचे पर्बत भवन निराला।
आ के शीश निवावे संसार, भवानी॥
प्यारा सजा है द्वार भवानी॥जगमग जगमग ज्योत जगे है।
तेरे चरणों में गंगा की धार, भवानी॥
तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी॥लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा।
गले लाल फूलों के सोहे हार, भवानी॥
प्यारा सजा है द्वार, भवानी॥सावन महीना मैया झूला झूले।
देखो रूप कंजको का धार भवानी॥
प्यारा सजा है द्वार भवानी॥पल में भरती झोली खाली।
तेरे खुले दया के भण्डार, भवानी॥
तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी॥लक्खा को है तेरा सहारा माँ।
करदे अपने सरल का बेडा पार, भवानी॥
प्यारा सजा है द्वार भवानी॥