A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Navratri Havan Pujan 2026: चैत्र नवरात्रि में हवन पूजन कब किया जाएगा, नोट कर लें डेट, टाइमिंग और पूजा सामग्री लिस्ट

Navratri Havan Pujan 2026: चैत्र नवरात्रि में हवन पूजन कब किया जाएगा, नोट कर लें डेट, टाइमिंग और पूजा सामग्री लिस्ट

Navratri Havan Pujan 2026 (नवरात्रि में हवन पूजन कब है 2026): नवरात्रि का समापन हवन पूजन के साथ ही होता है। कोई अष्टमी को हवन करता है तो कोई नवमी के दिन। चलिए आपको बताते हैं इस साल चैत्र नवरात्रि में हवन किस दिन किया जाएगा।

havan date- India TV Hindi
Image Source : CANVA चैत्र नवरात्रि 2026 हवन डेट

Navratri Havan Pujan 2026 (नवरात्रि में हवन पूजन कब है 2026): हिंदू धर्म में हवन पूजन का विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं हवन करने से पूजा संपूर्ण हो जाती है। नवरात्रि में भी कई लोग हवन जरूर करते हैं। कहते हैं इससे मां अंबे शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देती हैं। लेकिन अब सवाल ये आता है कि नवरात्रि में हवन कब करना चाहिए। तो आपको बता दें कि ज्यादातर लोग नवरात्रि की अष्टमी और नवमी को हवन पूजन करते हैं। इन तिथियों पर हवन करने के बाद ही कन्या पूजन किया जाता है। चलिए जान लेते हैं चैत्र नवरात्रि में हवन की तारीख, मुहूर्त और सामग्री लिस्ट क्या रहेगी।

नवरात्रि में हवन कब किया जाएगा 2026 (Navratri Havan Pujan 2026 Date)

चैत्र नवरात्रि में हवन पूजन 26 मार्च 2026 को किया जाएगा। ज्योतिष अनुसार इस तारीख को हवन सुबह 11:49 के बाद किया जा सकता है। तो वहीं जो लोग 27 मार्च 2026 को नवमी मनाएंगे उनके लिए हवन का शुभ मुहूर्त 27 मार्च की सुबह 06:18 से दोपहर 01:59 बजे तक रहेगा।

नवरात्रि हवन सामग्री लिस्ट (Navratri Havan Samagri List)

  • हवन कुंड
  • हवन सामग्री
  • रोली
  • चंदन
  • अगरबत्ती
  • सूखा नारियल
  • लाल कलावा
  • पान के पत्ते
  • मिष्ठान
  • देसी घी
  • हवन के लिए पवित्र लकड़ी
  • आम या केले के पत्ते
  • कपूर
  • 5 प्रकार के फल
  • शहद
  • कपूर
  • रुमाल के साइज का लाल कपड़ा
  • सुपारी
  • गंगाजल
  • चरणामृत
  • गुग्गल
  • लोबान
  • फूलों की माला
  • अक्षत (चावल)

हवन का महत्व (Havan Ka Mahatva)

नवरात्रि में हवन माता का आशीर्वाद पाने और पूजा की पूर्णता के लिए किया जाता है। कहते हैं हवन पूजन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्रद्धालु नवरात्रि की अष्टमी या नवमी को हवन में आहुति देकर पूजा में हुई भूल-चूक की क्षमा मांगते हैं। कहते हैं हवन की अग्नि नकारात्मक शक्तियों को नष्ट कर देती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Ashtami And Navami 2026 Date: क्या नवरात्रि की अष्टमी और नवमी एक ही दिन है? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन