A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Neechbhang Rajyog 2026: अप्रैल में बनेगा नीचभंग राजयोग, इन 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, बढ़ेगा बैंक बैलेंस!

Neechbhang Rajyog 2026: अप्रैल में बनेगा नीचभंग राजयोग, इन 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, बढ़ेगा बैंक बैलेंस!

Neechbhang Rajyog 2026: अप्रैल में नीचभंग राजयोग बनने वाला है। ये योग बुध की मीन राशि में स्थिति और गुरु की केंद्र में मौजूदगी से बनेगा। ज्योतिष अनुसार इस योग से 4 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Neechbhang Rajyog 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अप्रैल में बनेगा नीचभंग राजयोग

Neechbhang Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में नीचभंग राजयोग बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ये योग 11 अप्रैल 2026 को बुध के मीन राशि में गोचर से बनेगा। ज्योतिष में मीन राशि बुध की नीच राशि मानी जाती है, जिसमें बुध की स्थिति कमजोर हो जाती है। लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है। दरअसल मीन राशि के स्वामी गुरु इस दौरान कुंडली के केंद्र भाव में मौजूद रहेंगे जिसके कारण नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। जो अत्यंत शक्तिशाली और शुभ फल देने वाला योग माना जाता है। चलिए जानते हैं इस योग से किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए नीचभंग राजयोग बेहद शुभ साबित होगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी हो जाएगी। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। निवेश से भी अच्छा खास लाभ प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए नीचभंग राजयोग शुभ फलदायी साबित होगा। करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी। मेहनत रंग लाएगी। मकान या वाहन की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। किसी पुराने विवाद का निपटारा होगा। बिजनेस में भी आप खूब मुनाफा कमाएंगे। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए ये योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आपको किसी पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा होगा। प्रेम जीवन में भी सफलता मिलेगी। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलने की भी उम्मीद है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

April Arthik Rashifal 2026: अप्रैल में इन 4 राशियों की आय में आएगा भारी उछाल, धन लाभ के बन रहे प्रबल योग!