1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Nose Shape Personality: नाक की शेप खोलती है दिल के राज! छोटी नाक वालों में होती है ये 1 गुप्त खूबी, क्या आप जानते हैं?

Nose Shape Personality: नाक की शेप खोलती है दिल के राज! छोटी नाक वालों में होती है ये 1 गुप्त खूबी, क्या आप जानते हैं?

Nose Shape Personality: छोटी नाक वाले लोग हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें गुस्सा कभी-कभी, लेकिन सही बात पर ही आता है। चलिए जानते हैं आपकी नाक की शेप आपके बारे में क्या कहती है।

nose reading- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK आपकी नाक की शेप क्या कहती है?

Nose Shape Personality: सामुद्रिक शास्त्र अनुसार किसी व्यक्ति के आंख, कान की तरह ही नाक की आकृति के जरिये भी उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। हर किसी व्यक्ति के नाक की अलग-अलग आकृति देखने को मिलती है। जैसे किसी की नाक मोटी होती है, तो किसी की लंबी। किसी की नाक चपटी होती है तो किसी की चौड़ी। आज हम आपको बताएंगे कैसी नाक वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है। 

लंबी नाक वाले लोग

जिन लोगों की नाक लंबी होती हैं, वे हर तरह का सुख पाने की इच्छा रखते हैं। ऐसे लोग भाग्यशाली भी होते हैं। ये लोग अपनी तेज बुद्धि के दम पर लाइफ में खूब पैसा और नाम कमाते हैं।

मोटी नाक

जिन लोगों की नाक सामान्य से मोटी होती है, वे बड़े ही सौम्‍य स्‍वभाव के होते हैं। परिवार में और अपने रिश्तेदारों में ये मेलजोल बनाकर चलते हैं। इसलिए इन्हें हर जगह पूरा मान-सम्मान मिलता है। वहीं जिनकी नाक का केवल आगे का भाग मोटा होता है, वे लोग क्रोधी स्वभाव के होते हैं। घमण्ड और गुस्सा, दोनों इनकी नाक पर बैठे होते हैं।

छोटी नाक

छोटी नाक वाले लोग अधिकतर हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति के होते हैं। हालांकि ये लोग थोड़े इम्मैच्योर और जिद्दी किस्म के भी होते हैं। कई बार इनकी जिद्द को समझ पाना मुश्किल हो जाता है। किसी भी बात पर इनके जल्दी रिएक्ट करने की आदत के चलते दूसरे लोग इनसे दुश्मनी करने से बचते हैं। लेकिन इन लोगों का नसीब बड़ा ही अच्छा होता है। धार्मिक कार्यों में इनका खूब मन लगता है।

तोते के समान पैनी नाक

कहते हैं जिनकी नाक की शेप तोते की नाक की तरह होती है ऐसे लोग राजा समान जीवन जीते हैं। इन्हें हर तरह का भौतिक सुख और करियर में उच्च पद की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे लोग समाज में हर जगह सम्मान पाते हैं। परिवार और रिश्तेदारों से भी इन्हें पूरा सहयोग मिलता है। इनकी आवाज काफी अच्छी होती है। ये लोग घरेलू कामकाज में भी बेहद निपुण होते हैं।

सीधी नाक

सीधी नाक वाले अनुशासन प्रिय होते हैं। साथ ही ये दिखने में आकर्षक और बुद्धिमान माने जाते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है जिस कारण दूसरे इनकी तरफ खींचे चले आते हैं।

पतली नाक

पतली नाक वाले एकाग्र और अनुशासित होते हैं। ये जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये अपने मार्ग से कभी नहीं भटकते। ये थोड़े तेज-तर्रार भी होते हैं।

टेढ़ी नाक

टेढ़ी नाक वाले बेहद बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इनमें व्यापार करने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग थोड़े रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग मुश्किल समय में भी धैर्य नहीं खोते और अपनी चतुराई से हर संकट को पार कर लेते हैं।

चपटी नाक

चपटी नाक वाले सरल और सीधे स्वभाव के होते हैं। ये थोड़े शर्मीले भी होते हैं जिस कारण से अपनी बातों को सही तरीके से नहीं रख पाते हैं। ये टीम वर्क में विश्वास करते हैं और मेहनती होते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: इस मूलांक के लोगों के आगे घुटने टेकती है हर मुश्किल, जीतोड़ मेहनत से रातों-रात बदलते हैं अपनी तकदीर!