A
Hindi News धर्म 30 के बाद राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, शनि की कृपा से खूब कमाते हैं पैसा

30 के बाद राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, शनि की कृपा से खूब कमाते हैं पैसा

Numerology: अंकज्योतिष को न्यूमेरोलॉजी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें संख्याओं के आधार पर व्यक्ति के जीवन और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। आज हम अंकज्योतिष के माध्यम से एक ऐसे मूलांक के बारे में जानेंगे जिस मूलांक के लोगों को सफलता अमूमन 30 के बाद ही मिलती है।

Numerology- India TV Hindi Image Source : SORA AI इस मूलांक के लोग होते हैं भाग्यशाली

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार हर मूलांक की अपनी खासियत होती है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिससे जुड़े लोगों पर शनि का विशेष प्रभाव रहता है। इसी कारण ये लोग अत्याधिक मेहनती और कर्मशील होते हैं। शुरुआती जीवन में भले ही इन्हें खूब संघर्ष करना पड़ता हो लेकिन एक समय बाद ये सफल और बड़े आदमी बन ही जाते हैं। इस मूलांक वालों की खास बात ये है कि ये कभी भी हार नहीं मानते हैं। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सा मूलांक है इसकी खासियत क्या है।

यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 8 के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। शनि इस मूलांक का स्वामी माना गया है जिस वजह से इस मूलांक वालों पर इस ग्रह की विशेष कृपा रहती है। शनि भले ही शुरुआत में इन लोगों से खूब मेहनत और संघर्ष कराए लेकिन अंत में इन्हें राजा बना ही देते हैं।

कहते हैं मूलांक 8 वाले अगर सही दिशा में और सही तरीके से काम करें तो इन्हें सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। वैसे ऐसा कहा जाता है कि इस मूलांक वालों को सफलता अमूमन 30 के बाद ही मिलती है। उम्र के इस पड़ाव में आकर ये नाम और पैसा दोनों कमाने में सफल रहते हैं। 

जिस तरह से शनि की गति धीमी मानी जाती है ठीक वैसे ही इस मूलांक के लोग भी धीमी गति से आगे बढ़ते हैं। ये लोग किसी काम में जल्दबाजी नहीं करते और न ही दिखावा करते हैं। ये चुपचाप से अपने काम में लगे रहते हैं और एक समय बाद सफल व्यक्ति के रूप में पहचान बना लेते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है?

हरियाली अमावस्या टाइमिंग