1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: हर बात मनवा कर ही दम लेती हैं इस मूलांक की लड़कियां, स्वभाव से होती हैं बेहद 'बॉसी'!

Numerology: हर बात मनवा कर ही दम लेती हैं इस मूलांक की लड़कियां, स्वभाव से होती हैं बेहद 'बॉसी'!

Numerology: क्या आप जानते हैं कि मूलांक से आप न सिर्फ किसी व्यक्ति का स्वभाव जान सकते हैं, बल्कि उसकी पसंद-नापसंद, करियर और प्रेम जीवन के बारे में भी काफी कुछ पता लगा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिससे जुड़ी लड़कियां काफी डॉमिनेटिंग स्वभाव की होती हैं इसलिए इन्हें बॉस लेडी भी कहा जाता है।

numerology- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH.COM किस मूलांक की लड़कियां होती हैं सबसे ज्यादा डॉमिनेटिंग?

Numerology: देखिए हर मूलांक का अपना स्वभाव होता है। जैसे किसी मूलांक के लोग बेहद शांत स्वभाव के होते हैं, तो किसी के काफी उग्र नेचर के होते हैं। ठीक इसी तरह एक मूलांक ऐसा भी है जिससे जुड़े लोग डॉमिनेटिंग नेचर के माने जाते हैं। खासतौर से इस मूलांक की लड़कियों का काफी डॉमिनेटिंग स्वभाव होता है। ये लड़कियां अपने आगे किसी की नहीं चलने देती हैं। ये जो ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। ये रिश्तों को कंट्रोल में रखने की कोशिश करती हैं। चलिए जानते हैं ये किस मूलांक की लड़कियां हैं।

मूलांक 1 की लड़कियों का होता है बॉसी स्वभाव

अंकज्योतिष में मूलांक 1 की लड़कियों का स्वभाव सबसे ज्यादा बॉसी माना जाता है। ये काफी डॉमिनेटिंग नेचर की होती हैं। बता दें महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोगों पर ग्रहों के राजा सूर्य का विशेष प्रभाव रहता है।

मूलांक 1 की लड़कियां: पैदा होती हैं रूल करने के लिए

सूर्य के कारण मूलांक 1 की लड़कियों में राजाओं जैसे गुण होते हैं। ये किसी के अंडर में काम करना पसंद नहीं करती हैं। ये अपनी लाइफ अपनी शर्तों पर जीती हैं जिसमें इन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। ये अपने जीवन से जुड़े फैसले भी खुद ही लेती हैं। ये हर चीज अपने कंट्रोल में रखना चाहती हैं। हर रिश्ते में सिर्फ अपनी चलाती हैं। एक तरह से ये 'माय वे या हाईवे!' के कॉन्सेप्ट पर चलती हैं। 

करियर में काफी आगे जाती हैं

ये लड़कियां बहुत अच्छी लीडर बनती हैं। करियर में ये बहुत ऊंचे पदों पर पहुंचती हैं। ये आत्मनिर्भर होती हैं और संकट की घड़ी में भी डटकर खड़ी रहती हैं। ये अत्याधिक मेहनती होती हैं जो भी काम हाथ में लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। अपने लक्ष्यों को पूरा करने की कला कोई इनसे सीखे। ये जिस राह पर निकल जाती हैं फिर पीछे मुड़कर नहीं देखती हैं।

मूलांक 1 की लड़कियों की कमियां

हर जगह अपनी चलाने की आदत के कारण लोग इन्हें अक्सर घमंडी समझ लेते हैं। इसी स्वभाव के चलते इनका अपने पार्टनर से झगड़ा भी होता रहता है। अगर ये अपने इसी स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव कर लें तो मूलांक 1 की लड़कियां जीवन में ओर भी बेहतर कर सकती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये जिसे अपना मान लेती हैं फिर उसका साथ कभी नहीं छोड़ती हैं। लेकिन ज्यादा डॉमिनेटिंग स्वभाव के चलते इनसे जुड़े लोग कई बार काफी परेशान हो जाते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

तुलसी-मनी प्लांट तो बढ़िया है, लेकिन घर की छत पर भूलकर भी न रखें ये पौधे, वरना खाली हो जाएगी तिजोरी!