1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इस मूलांक वाले दूसरों के दिलों से खेलते हैं सबसे ज्यादा, अपनी इन आदतों के कारण कहलाते हैं धोखेबाज

Numerology: इस मूलांक वाले दूसरों के दिलों से खेलते हैं सबसे ज्यादा, अपनी इन आदतों के कारण कहलाते हैं धोखेबाज

Numerology: कुछ मूलांक वालों का स्वभाव रिश्तों में अस्थिरता लाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इनमें आकर्षण और बदलाव की प्रवृत्ति का प्रभाव व्यक्ति के व्यवहार और संबंधों पर पड़ता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक जानिए कौन से मूलांक वाले दूसरों के दिलों से खेलने वाले माने जाते हैं।

Numerology- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK इस मूलांक के लोग कहलाते हैं धोखेबाज

Numerology: अंक ज्योतिष की माने तो व्यक्ति की जन्म तारीख उसके स्वभाव, सोच और रिश्तों पर गहरा असर डालती है। कई बार लोग रिश्तों में होने वाली परेशानियों को सिर्फ किस्मत या हालात से जोड़ते हैं। न्यूमेरोलॉजी के अनुसार इसके पीछे व्यक्ति के मूलांक की ऊर्जा और ग्रहों का प्रभाव भी अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि कुछ लोग रिश्तों में जल्दी स्थिर नहीं रह पाते, बार-बार फैसले बदलते हैं या भावनात्मक उतार चढ़ाव से गुजरते हैं।

मूलांक 1 का स्वभाव

मूलांक 1 सूर्य ग्रह से जुड़ा होता है। इस मूलांक के लोग आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी और नेतृत्व करने वाले होते हैं। लेकिन रिश्तों में इनका ईगो कई बार समस्या बन जाता है। ये खुद को हमेशा सही मानने की आदत के कारण पार्टनर से दूरी बना लेते हैं। कई बार स्थिति ऐसी बनती है कि ये रिश्ते में होते हुए भी मानसिक रूप से खुद को अलग कर लेते हैं।

मूलांक 3 का व्यवहार

मूलांक 3 गुरु ग्रह से संबंधित होता है। ये लोग बुद्धिमान और समझदार होते हैं, लेकिन रिश्तों में बहुत अपेक्षाएं रखते हैं। जब सामने वाला उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता, तो ये निराश होकर धीरे धीरे दूरी बनाने लगते हैं। कई बार ये नया रास्ता चुनकर आगे बढ़ जाते हैं, जिससे रिश्तों में अस्थिरता पैदा हो सकती है।

मूलांक 5 की प्रवृत्ति

मूलांक 5 बुध ग्रह से जुड़ा होता है। ऐसे लोग बहुत चंचल और बातूनी होते हैं। इन्हें एक ही रिश्ते में लंबे समय तक बंधे रहना मुश्किल लगता है। यही वजह है कि ये कमिटमेंट से बचते हुए नजर आते हैं। इनका स्वभाव बदलते माहौल और नए अनुभवों की ओर ज्यादा आकर्षित होता है, जिससे रिश्तों में स्थिरता की कमी देखी जा सकती है।

मूलांक 6 का आकर्षण

मूलांक 6 शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है, जो प्रेम और सुंदरता का कारक माना जाता है। ये लोग बहुत रोमांटिक और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। लेकिन कई बार ये भावनाओं और आकर्षण के बीच संतुलन नहीं रख पाते। इसी कार इनके जीवन में एक से ज्यादा रिश्तों की संभावना बन सकती है। हालांकि ये परिवार और अपने पार्टनर से लगाव भी रखते हैं, लेकिन भावनात्मक भ्रम इन्हें मुश्किल में डाल सकता है।

भावनात्मक उतार-चढ़ाव

न्यूमेरोलॉजी की माने तो मूलांक 5 और 6 में सबसे ज्यादा भावनात्मक उतार-चढ़ाव और आकर्षण की प्रवृत्ति पाई जाती है। इसी कारण इन मूलांकों वाले लोगों को रिश्तों में अपेक्षाकृत ज्यादा अस्थिर माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: सात घोड़ों की तस्वीर चमकाएगी आपकी सोई किस्मत, सफलता और धन लाभ के खुलेंगे रास्ते, बस जान लें सही दिशा