1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: परिवार में खुशियां लेकर आते हैं इस मूलांक के लड़के, इनके आने से चमक उठता है माता-पिता का भाग्य

Numerology: परिवार में खुशियां लेकर आते हैं इस मूलांक के लड़के, इनके आने से चमक उठता है माता-पिता का भाग्य

Numerology: अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे मूलांक वालों का जिक्र मिलता है जो माता-पिता के लिए बेहद लकी माने जाते हैं। इनके जन्म के बाद माता-पिता का सौभाग्य जाग उठता है। आइए जान लेते हैं इन मूलांक वालों के बारे में।

Numerology - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अंक ज्योतिष

Numerology:अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे मूलांकों का जिक्र मिलता है जिनके जातकों को माता-पिता के लिए बेहद भाग्यशाली माना जाता है। इन मूलांकों में सबसे पहले जिक्र आता है मूलांक 3 वालों का, इसके साथ ही मूलांक 1, 7 और 9 के बालक भी माता-पिता के लिए लकी माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन मूलांक वालों के बारे में।

मूलांक 3

मूलाक 3 के स्वामी ग्रह शुभ ग्रह गुरु हैं इसलिए इस मूलांक के लड़के पैदा होने के साथ ही अपने माता-पिता के लिए भी सौभाग्य लेकर आते हैं। इनके पैदा होने के बाद माता-पिता को करियर और सामाजिक स्तर पर अच्छे परिणाम प्राप्त होने लगते हैं। इस मूलांक पर गुरु का प्रभाव होने के कारण ये लोग अनुशासित और आज्ञाकारी भी माने जाते हैं और माता-पिता का नाम भी रोशन करते हैं। अकसर देखा गया है कि इनके पैदा होने के बाद माता-पिता के अटके काम बनने लगते हैं। 

मूलांक 9 

इस मूलांक के स्वामी ग्रह मंगल हैं इसलिए इनके जन्म पर भी माता-पिता के जीवन में मंगल ही मंगल होता है। इनके माता-पिता के जीवन में भी इनके पैदा होने के बाद अच्छे बदलाव आते हैं। खासकर करियर में उन्नति अभिभावकों को मिलती है। ये लोग ऊर्जा और साहस के प्रतीक माने जाते हैं इसलिए बड़ा होने पर इस मूलांक के लड़के अपने घर का सुरक्षा कवच बन जाते हैं। 

मूलांक 1

ग्रहों के राजा सूर्य के स्वामित्व वाले मूलांक 1 वाले लोग भी अपने साथ भाग्य लेकर आते हैं। इनके जन्म पर पिता को करियर में उछाल देखने को मिलता है। सूर्य के प्रभाव के कारण माता-पिता का रुतबा भी सामाजिक स्तर पर बढ़ता है। बढ़ा होने पर एक अच्छे सदस्य की तरह ये घर की देखरेख करते हैं। 

मूलांक 7

इस मूलांक का स्वामी केतु है। इस मूलांक वालों को दयालु, बद्धिमान और बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इनके जन्म पर भी माता-पिता की किस्मत चमकती है और घर में खुशियां आती हैं। अपने कार्यों से ये लोग माता-पिता का नाम भी दुनिया में रोशन करते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: अपना लकी नंबर कैसे जानें? बर्थ डेट में छिपा है सफलता का सीक्रेट कोड, जो चमका देगा आपकी तकदीर!

Chandrama Gochar: चंद्रमा का उच्च राशि में गोचर, 20 अप्रैल से 4 राशियों का गोल्डन समय शुरू, नौकरी और व्यापार में मिलेगी बड़ी कामयाबी!