1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: करियर में झंडे गाड़ती हैं इस मूलांक वाली महिलाएं, राहु का साथ इन्हें बनाता है मल्टी-टास्किंग क्वीन

Numerology: करियर में झंडे गाड़ती हैं इस मूलांक वाली महिलाएं, राहु का साथ इन्हें बनाता है मल्टी-टास्किंग क्वीन

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र की मानें हर अंक का अपना एक पावर होता है। बात अगर मूलांक 4 की करें तो इस अंक से जुड़े लोग क्रांतिकारी सोच के और अत्याधिक बुद्धिमान होते हैं। इन पर राहु का विशेष प्रभाव रहता है।

numerology- India TV Hindi
Image Source : CANVA करियर में झंडे गाड़ती हैं इस मूलांक वाली महिलाएं

Numerology: अंकज्योतिष में मूलांक 4 का संबंध राहु ग्रह से माना गया है और राहु अचानक मिलने वाली सफलताओं के लिए जाना जाता है। बता दें मूलांक 4 वालों के जीवन में भी जो कुछ होता है वो अचानक से ही होता है। अगर इस मूलांक की महिलाओं की बात करें तो ये अपने करियर को लेकर काफी फोकस्ड होती हैं। ये समाज की रूढ़ियों को तोड़कर अपना रास्ता खुद बनाती हैं। करियर में इन्हें खूब सफलता प्राप्त होती है। इतना ही नहीं ये काफी मल्टी-टास्किंग भी होती हैं। चलिए जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी खास बातें।

मूलांक 4 किनका होता है?

जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 होती है उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी राहु है। राहु के कारण ही ये लोग जीवन में अचानक से सफलता हासिल करते हैं। ये अपने से ज्यादा दूसरों के लिए भाग्यशाली होते हैं।

लीक से हटकर सोचती हैं मूलांक 4 की महिलाएं

मूलांक 4 वाली महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत उनकी आउट ऑफ द बॉक्स सोच होती है। जहां दूसरे लोगों की सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो जाती है वहां से इनका दिमाग चलना शुरू होता है। राहु इन्हें करियर में नई तकनीकों और आइडियाज को लागू करने की ताकत देता है। ये अपनी अलग सोच और अथाह ज्ञान से किसी को भी आसानी से इंप्रेस कर लेती हैं।

मल्टी-टास्किंग होती हैं

इस मूलांक की महिलाएं काफी मल्टीटास्किंग होती हैं। ये एक साथ कई कार्य बड़े ही अच्छे तरीके से पूरे कर लेती हैं। इसी कारण ये एक अच्छी मैनेजर बनती हैं। ये काफी क्रिएटिव भी होती हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी संभालती हैं। ये कोई भी काम इतनी परफेक्शन के साथ करती हैं कि लोग इन्हें मल्टी-टास्किंग क्वीन कहने पर मजबूर हो जाते हैं।

किन क्षेत्रों में गाड़ती हैं सफलता के झंडे?

चूंकि राहु नई तकनीक का कारक है इसलिए मूलांक 4 वाली महिलाओं के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी जैसे प्रोफेशन बेस्ट साबित हो सकते हैं। इसके अलावा वैज्ञानिक अनुसंधान, डेटा एनालिटिक्स, इवेंट मैनेजमेंट, एचआर, पत्रकार, कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सिविल इंजीनियरिंग या आर्किटेक्चर इत्यादि क्षेत्रों में भी आप खूब नाम कमा सकती हैं।

पैसा कमाने में होती हैं माहिर

मूलांक 4 की महिलाएं पैसा कमाने में माहिर होती हैं। ये मेहनत से जरा भी नहीं घबराती हैं और इनकी आर्थिक स्थिति अक्सर मजबूत रहती है। राहु के प्रभाव के कारण इन्हें जीवन में अचानक से धन लाभ होने की संभावना रहती है। ये अपने काम के प्रति काफी ईमानदार होती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Guru Margi 2026: 11 मार्च से इन 4 राशियों का गोल्डन समय शुरू, कमाई में आएगा बड़ा उछाल, आर्थिक तंगी होगी दूर