Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार मूलांक 6 की बेटियों पर धन और वैभव के कारक शुक्र देव की तो खास कृपा होती ही है साथ ही इन पर मां लक्ष्मी भी मेहरबान रहती हैं। यही कारण है कि ये अपने मायके के साथ-साथ ससुराल पक्ष के लिए भी भाग्यशाली होती हैं। बता दें जिन लड़कियों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। जानिए इस मूलांक की लड़कियों के बारे में दिलचस्प बातें।
मूलांक 6 की लड़कियां कैसी होती हैं?
- मूलांक 6 की लड़कियां मिलनसार स्वभाव की, समझदार और परिवार को साथ लेकर चलने वाली होती हैं।
- ये लड़कियां अपनी जिम्मेदारियां बखूबी समझती हैं।
- अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेती हैं। साथ ही ये काफी केयरिंग नेचर की भी होती हैं।
- कहते हैं इनके शुभ कदम जहां पड़ते हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद ब खुद चली आती है।
- ये अच्छी बहू साबित होती हैं। अपने सास-ससुर का तुरंत ही दिल जीत लेती हैं।
- इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। ये आत्मनिर्भर होती हैं।
- इन्हें लाइफ में सारी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
- इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है जिस वजह से इनकी तरफ कोई भी आसानी से आकर्षित हो जाता है।
- शुक्र के कारण इनकी लव लाइफ काफी बढ़िया रहती है। इन्हें पार्टनर से खूब प्यार भी मिलता है।
- ये रोमांटिक नेचर की होती हैं। अपने पार्टनर की हर जरूरत का खास ख्याल रखती हैं।
ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली
अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 6 की लड़कियां अपने पति और उनके परिवार वालों की किस्मत चमका देती हैं। इनके शुभ कदम जैसे ही ससुराल में पड़ते हैं वैसे ही धन-धान्य का अंबार लगने लगता है। ये खुद भी लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं और उस पैसे से सभी को सपोर्ट भी करती हैं। कम ही समय में ये ससुराल वालों के दिल में एक खास जगह बना लेती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Surya-Shukra Yuti: शतभिषा नक्षत्र में सूर्य-शुक्र की युति से बनेगा राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत और होगी बंपर कमाई