1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mulank 8 Career Options: मूलांक 8 वालों के लिए ये करियर होते हैं सबसे बेहतर, शनि का प्रभाव दिलाता है बड़ी सफलता

Mulank 8 Career Options: मूलांक 8 वालों के लिए ये करियर होते हैं सबसे बेहतर, शनि का प्रभाव दिलाता है बड़ी सफलता

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 के स्वामी शनि ग्रह होते हैं, जो अनुशासन, न्याय और मेहनत का प्रतीक हैं। शनि के प्रभाव से इस मूलांक के लोग कुछ क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 8 वाले लोगों के लिए बेस्ट करियर विकल्प क्या होते हैं।

मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर विकल्प- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर विकल्प

Numerology, Mulank 8 Career Options: मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करता है। हर मूलांक का संबंध किसी ग्रह से होता है, जो जातक के व्यक्तित्व और करियर की दिशा तय करने में भूमिका निभाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि है, जो कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक हैं। इस मूलांक वाले लोगों पर शनि का बहुत प्रभाव होता है। ऐसे में इन्हें अपना करियर सोच-समझकर चुनना चाहिए। जानिए इनके लिए बेस्ट करियर ऑप्शंस क्या होते हैं। 

मूलांक 8 क्या होता है?

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर जो संख्या प्राप्त होती है, उसे मूलांक कहा जाता है। जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 बनता है। इस मूलांक के स्वामी शनि ग्रह होते हैं, जिन्हें कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है। शनि के प्रभाव से मूलांक 8 के लोग मेहनती, जिम्मेदार, अनुशासित और गंभीर स्वभाव के होते हैं।  

गवर्नमेंट सेक्टर

मूलांक 8 वालों के लिए सरकारी और प्रशासनिक क्षेत्र एक बेहतर और शुभ विकल्प माना जाता है। इस मूलांक के लोग पुलिस, सेना, न्यायिक सेवा, प्रशासनिक सेवा या अन्य सरकारी विभागों में अच्छा करियर बना सकते हैं। शनि के प्रभाव से ये लोग नियमों का पालन करने वाले और कर्तव्यनिष्ठ होते हैं, जिससे वे इन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

टेक्नीकल फील्ड

मूलांक 8 के लोग इंजीनियरिंग, मशीनरी, मेटल इंडस्ट्री, ऑटोमोबाइल और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में भी बेहतर करियर बना सकते हैं। चुनौतियों से न घबराने वाला इनका स्वभाव इन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। इनमें कठिन परिस्थितियों में काम करने की क्षमता होती है। ऐसे में टेक्नीकल नॉलेज होना इनके लिए 'सोने पर सुहागा' साबित होती है। 

लॉ फील्ड

शनि ग्रह का संबंध न्याय से भी जोड़ा जाता है। ऐसे में मूलांक 8 के लोगों के लिए कानून से जुड़े पेशे भी अनुकूल माने जाते हैं। वकील, जज, लीगल एडवाइजर या कानूनी सलाहकार जैसे क्षेत्रों में ये लोग अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

रियल एस्टेट

अंक ज्योतिष के अनुसार जमीन, भवन और निर्माण से जुड़े काम भी मूलांक 8 वालों के लिए लाभकारी माने जाते हैं। रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन या इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े व्यवसायों में ये लोग अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं।

बिजनेस एंड मैनेजमेंट

मूलांक 8 के लोग रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं। इसलिए बिजनेस, मैनेजमेंट और कॉरपोरेट सेक्टर में भी ये अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अपनी मेहनत और धैर्य के दम पर ये लोग धीरे-धीरे ऊंचे पदों तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: घर में कहां लगाएं फैमिली-कपल फोटो? गलत दिशा में लगी तस्वीरें बढ़ाती हैं कलह, जानें फोटो फ्रेम लगाने के वास्तु नियम