A
Hindi News धर्म Numerology 2026: सूर्य के प्रभाव वाले वर्ष 2026 में इन तीन मूलांक वालों की होगी चांदी, मिलेगी जबरदस्त सफलता

Numerology 2026: सूर्य के प्रभाव वाले वर्ष 2026 में इन तीन मूलांक वालों की होगी चांदी, मिलेगी जबरदस्त सफलता

Numerology 2026: साल 2026 सूर्य ग्रह का साल है। इसलिए नया साल कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद सफलतादायक हो सकता है। आज हम आपको इसी के बारे में आपको जानकारी देंगे।

Numerology- India TV Hindi Image Source : FREEPIK अंक ज्योतिष

Numerology 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार नए साल 2026 का मूलांक 1 है जिसके स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इसलिए नए साल पर सूर्य के ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। सूर्य के प्रभाव के चलते कुछ मूलांकों को नए साल में जबरदस्त परिणाम मिल सकते हैं। इन मूलांक वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और करियर क्षेत्र में सुधार आएगा। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्य ही हैं ऐसे में आपके लिए यह साल बेहतरीन साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और खुलकर अपनी बातें आप लोगों के सामने रख पाएंगे। पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। इस मूलांक के बेरोजगार लोगों को रोजगार नए साल में मिल सकता है। अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल आपको करना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि इस मूलांक के विद्यार्थी पा सकते हैं। 

मूलांक 3

इस मूलांक वालों के लिए भी साल 2026 नई सौगात लेकर आएगा। आपके मूलांक के स्वामी गुरु और सूर्य के बीच मित्रता है इसलिए आपको सूर्य के साल में अच्छे अनुभव हो सकते हैं। बीते समय में किए गए कार्यों का अच्छा फल आपको मिलेगा। इस मूलांक के कुछ लोग विदेशों में पढ़ाई या नौकरी करने निकल सकते हैं। घर के बुजुर्गों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में आप आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा। 

मूलांक 9 

इस मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह है और सूर्य के साथ मंगल के अच्छे संबंध हैं। आप साहस और पराक्रम से भरे रहेंगे। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी और इन लोगों से धन लाभ भी आपको मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। आर्थिक रूप से आप संपन्न होंगे और निवेश किया गया धन बड़ी रकम बनकर वापस लौट सकता है। करियर के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। कुछ लोगों की पदोन्नति हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Magh Mela 2026: माघ मेले में जरूर करें ये 5 तरह के दान, परिवार में आएंगी खुशियां, पितृ भी होंगे प्रसन्न

Paush Purnima 2026: जनवरी 2026 में पौष पूर्णिमा कब है? जानें डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त