Palmistry: बुध पर्वत को ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र में बौद्धिक क्षमता, तर्क और व्यापार का कारक माना जाता है। बुध पर्वत की हथेली में स्थिति से आपके करियर क्षेत्र के बारे में काफी कुछ जानकारी मिलती है। जैसे- आप बुध पर्वत से जान सकते हैं कि बिजनेस या नौकरी किस क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आप यह भी जान सकते हैं कि आपका करियर कैसा रहेगा। आज इसी के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
बुध पर्वत की ऐसी स्थिति नौकरी के क्षेत्र में दिलाती है सफलता
- सूर्य पर्वत की ओर झुका हुआ बुध पर्वत- अगर आपकी कुंडली में बुध पर्वत सूर्य पर्वत की ओर झुका हुआ है और बुध पर्वत स्पष्ट है तो आपको नौकरी करने से मुनाफा मिल सकता है। ऐसे लोग नौकरी करते हैं तो ऊंचे पदों तक पहुंचते हैं और इनके करियर क्षेत्र में परेशानियां भी नहीं आती। साथ ही सरकारी क्षेत्र में भी ऐसे लोग सफल होते हैं।
- बिना रेखाओं वाला बुध पर्वत- बुध पर्वत पर यदि कोई रेखा न हो और सामान्य प्रकार से बुध पर्वत उठा हुआ हो तो ऐसे लोगों को भी नौकरी करने से फायदा मिलता है। साथ ही ऐसे लोग नौकरी करके खुश भी रहते हैं।
बुध पर्वत की ऐसी स्थिति बिजनेस में दिलाती है मुनाफा
- गुलाबी बुध पर्वत- अगर बुध पर्वत गुलाबी और उभरा हुआ होता है तो व्यक्ति को बिजनेस के क्षेत्र में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। ऐसे लोग अपनी योग्यता के दम पर बिजनेस के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ सकते हैं।
- भाग्य रेखा से निकलती हुई रेखा पहुंचे बुध पर्वत तक- बुध पर्वत पर यदि कोई रेखा भाग्य रेखा से निकलते हुए आए तो इसे भी बिजनेस के लिए अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे लोग कम धन के साथ भी बड़ा बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
- सीधी खड़ी रेखाएं- बुध पर्वत पर अगर सीधी खड़ी रेखाएं हों तो ये बड़े धन लाभ का संकेत हैं। ऐसे लोगों को भी बिजनेस करने से फायदा प्राप्त हो सकता है। ऐसे लोग उतार-चढ़ावों के बाद भी व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता पा सकते हैं।
बुध पर्वत हथेली पर जितना स्पष्ट होता है उतना ही आपको करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सामान्य तौर पर उभरा हुआ और गुलाबी बुध पर्वत आपको बिजनेस और नौकरी दोनों क्षेत्रों में आगे ले जा सकता है। वहीं जिन लोगों की हथेली पर बुध पर्वत दबा हुआ हो और उस पर कई सारी रेखाएं एक दूसरे को काट रही हों, ऐसे लोगों को करियर के क्षेत्र में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
Dream Meaning: चैत्र नवरात्रि के दौरान 5 सपनों का दिखना होता है शुभ, मां दुर्गा की कृपा और अच्छा समय शुरू होने का हैं संकेत
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले ये आएं शुभ चीजें, मां अंबे की बरसेगी कृपा, धन-धान्य में होगी बरकत